मेरठ : उत्तर प्रदेश में जनपद मेरठ में निजी अस्पताल के डॉक्टरों का काला कारनामा सामने आया है। जहां केएमसी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के 6 डॉक्टरों पर मानव अंग तस्करी का आरोप लगा है। जनपद बुलंदशहर जिले के गांव बुगरासी की रहने वाली एक महिला ने केएमसी हॉस्पिटल मेरठ के डॉक्टरों पर किडनी निकालने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि जब उसने अस्पताल प्रबंधन से इसकी शिकायत की तो डॉक्टरों ने उसके साथ न सिर्फ मारपीट कर दी बल्कि उससे सारे दस्तावेज भी छीन लिये। कोर्ट के आदेश पर थाना नरसैना पुलिस ने केएमसी हॉस्पिटल मेरठ के 6 डॉक्टरों और कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

आपको बता दें कि बुलंदशहर के थाना नरसैना इलाके के गांव बुगरसी निवासी जयदेव की 43 वर्षीय पत्नी कविता की वर्ष 2017 में अचानक तबीयत खराब हो गई थी। वह अपनी बीमारी का इलाज कराने के लिए केएमसी हॉस्पिटल बागपत रोड, मेरठ पहुंची। जहां डॉ. सुनील गुप्ता ने जांच करने के बाद सर्जरी करने को कहा था। तबियत बिगड़ते देख परिजनों की सहमति मिलने पर कविता को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। पीड़िता के मुताबिक़ 20 मई 2017 को उसका ऑपरेशन किया गया। 24 मई 2017 को उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अस्पताल से छुट्टी देते समय कहा गया कि वह ठीक होती रहेगी। कविता की दोनों किडनियां बदल दी गई हैं।
पीड़ित महिला का आरोप है कि डॉ. सुनील गुप्ता ने अपने साथी डॉक्टरों के साथ मिलकर उसकी किडनी निकालकर किसी को बेच दी। कविता का कहना है कि जब उसने 28 अक्टूबर 2022 को दूसरे डॉक्टर से जांच कराई तो पता चला कि उसकी बाईं किडनी ऑपरेशन करके निकाल दी गई है। कविता ने डॉ. सुनील गुप्ता पर उसके अंग-भंग करने और मानव अंग तस्करी का आरोप लगाया है।
इतना ही नहीं जब पीड़िता ने अस्पताल प्रबंधन से शिकायत की तो आरोपी डॉक्टरों ने उसके साथ मारपीट कर सारे दस्तावेजज छीन लिये। जिसके बाद पीड़िता ने कोर्ट का सहारा लिया और कोर्ट ने आरोपी डॉक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई के आदेश दिए। कोर्ट के आदेश पर थाना नरसैना पुलिस ने केएमसी अस्पताल के 6 डॉक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। कोर्ट की इस कार्यवाई से डॉक्टरों में हड़कंप क स्तिथि बनी हुई है।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...