LS Election 5 Phase : देश की 49 सीटों पर 695 उम्मीदवार लड़ रहे चुनाव, दांव पर रक्षामंत्री और राहुल गांधी समेत कई मंत्रियो की साख

LS Election 5 Phase

Lok Sabha Chunav 5th Phase : लोकतंत्र का महापर्व लगातार जारी है। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में देश की 49 लोकसभा सीटों पर मतदान चल रहा है। सभी 49 सीटों पर 695 प्रत्याशी चुनावी दंगल में अपनी किस्मत आज़मा रहे हैं। खास बात ये है कि इस बार जहां भाजपा के कई केंद्रीय मंत्रियों की साख दांव पर लगी है तो वहीं रायबरेली सीट पर कांग्रेस पार्टी से राहुल गांधी के लिए चुनौती बनी हुई है।

सियासतदानों के मुताबिक संसद का रास्ता यूपी से होकर जाता है। यही वजह है कि यूपी की लोकसभा सीटों पर सभी दलों की नजर रहती है। उत्तर प्रदेश में देश की सबसे ज्यादा लोकसभा सीटें हैं। पांचवे चरण में यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान चल रहा है।

LS Election 5 Phase

आपको बता दें कि लोकतंत्र के महापर्व का पांचवा चरण चल रहा है। सोमवार की सुबह से ही देश की 49 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। पांचवे चरण में आठ राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की 49 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। सभी सीटों पर कुल 695 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। पांचवें चरण के लिए यूपी की 14 संसदीय सीटों पर केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी, कुल 144 उम्मीदवार ताल ठोक रहे हैं। इनके आलावा पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल समेत कई हाई-प्रोफाइल चेहरे भी शामिल हैं।

ये भी पढ़िए …  वोटिंग के बाद बोली भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी, “मैंने विकसित भारत, गरीब कल्याण व महिला शक्ति को समर्पित राष्ट्र्भगत गरीब नेता को वोट दिया है”

LS Election 5 Phase
अमेठी : कभी कांग्रेस पार्टी का गढ़ मानी जाने वाली अमेठी लोकसभा सीट पर भाजपा का कब्जा है। केंद्रीय मंत्री एवं अमेठी से मौजूदा सांसद स्मृति ईरानी तीसरी बार भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं हैं। जबकि कांग्रेस पार्टी ने नामांकन के आखिरी दिन गांधी परिवार के करीबी के.एल. शर्मा को प्रत्याशी बनाया। उधर बहुजन समाज पार्टी ने अमेठी सीट पर नन्हे सिंह चौहान को प्रत्याशी के रूप में उतारा हुआ है। अमेठी सीट से 2019 में भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को हराया था।

ये भी देखिए … WEST UP में ख़त्म हुई MUSLIM घरानों की राजनीति से, 2024 में आया भुचाल

LS Election 5 Phase

ये भी पढ़िए … MP अफ़ज़ाल अंसारी की बेटी नुसरत अंसारी ने राजनीति में की एंट्री, अखिलेश यादव की सलाह से संभालेंगी पिता की विरासत

लखनऊ : इस बार के चुनाव में उत्तर प्रदेश की लखनऊ लोकसभा सीट चर्चित सीट बनी हुई है। जहां भाजपा के टिकट पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। राजनाथ सिंह के सामने सपा ने रविदास मेहरोत्रा को गठबंधन प्रत्याशी बनाकर उतारा हुआ है। अखिलेश सरकार में मंत्री रहे रविदास मेहरोत्रा लखनऊ मध्य विधानसभा सीट से सपा के मौजूदा विधायक हैं। जबकि बहुजन समाज पार्टी ने लखनऊ सीट पर सरवर मलिक को प्रत्याशी बनाया हुआ है। इस सीट पर 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा से राजनाथ सिंह चुनाव जीते थे।

ये भी पढ़िए … स्वामी प्रसाद मौर्य का काफिले को दिखाए काले झंडे, कार पर स्याही-सभा में फेंका गया जूता

LS Election 5 Phase

ये भी देखिए …  मुस्लिम नेता ने सरकार की उड़ाई धज्जिया, बोल दी बड़ी बात

रायबरेली : उत्तर प्रदेश की जिन सीटों की सबसे ज्यादा चर्चा होती है। उनमें से कांग्रेस का गढ़ कही जाने वाली एक रायबरेली लोकसभा सीट भी है। रायबरेली यूपी की इकलौती सीट है जहां 2019 में कांग्रेस को जीत मिली थी। उस वक्त कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी रायबरेली से लोकसभा चुनाव जीती थी। सोनिया गांधी फिलहाल राज्यसभा सांसद निर्वाचित हो चुकी हैं। जिसके चलते कांग्रेस ने रायबरेली से गांधी परिवार से राहुल गांधी को चुनाव मैदान में उतारा है। जबकि भाजपा ने यहां दिनेश प्रताप सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया हुआ है। एमएलसी दिनेश प्रताप फिलहाल योगी सरकार में मंत्री हैं। 2019 में रायबरेली सीट पर कांग्रेस की तरफ से सोनिया गांधी ने भाजपा के दिनेश प्रताप को हराया था।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts