अयोध्या : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा सरकार में पैसे लेकर पुलिस भर्ती होती थी। अखिलेश यादव 2027 में शासक बनने का सपना देख रहे हैं। उनका सपना टूट जाएगा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा पुलिस भर्ती पर उठाए गए सवाल पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव 2027 में शासक बनने का सपना देख रहे हैं। उनका सपना टूट गया है। वह परेशान हैं। ऐसे में वह बेतुके बयान दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में पुलिस समेत सभी सरकारी भर्तियां पैसे लेकर और जाति देखकर होती थीं। हमारी सरकार पारदर्शी भर्तियां कर रही है। प्रदेश में हर वर्ग का युवा संतुष्ट है। अगर कोई असंतुष्ट है तो वह सिर्फ सपा है। आपको बता दें कि डिप्टी सीएम मंगलवार को भाजपा द्वारा आयोजित डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह में शामिल होने यहां पहुंचे थे। पुलिस लाइन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने पश्चिम बंगाल सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में न तो टीएमसी और न ही ममता बनर्जी को बहुमत मिलेगा।
पश्चिम बंगाल सरकार ने तुष्टीकरण की राजनीति की सारी हदें पार कर दी हैं। दंगाइयों को सरकार का संरक्षण प्राप्त है। हिंदुओं की हत्या की गई है। उन्हें पलायन के लिए मजबूर किया जा रहा है। महिलाओं पर अमानवीय अत्याचार किए गए हैं, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। वक्फ संशोधन अधिनियम पर केशव मौर्य ने कहा कि यह देश के 90 फीसदी मुसलमानों के कल्याण के लिए है। जब से भाजपा ने इस कानून को लेकर जनजागरण अभियान चलाया है, कांग्रेस और सपा समेत विपक्ष में घबराहट है। उन्हें पता है कि अगर हमारा जनजागरण सफल रहा तो 2027 में उन्हें बूथों पर मुस्लिम वोट भी नहीं मिलेंगे। मुस्लिम बहुल इलाकों में भी सपा, कांग्रेस और टीएमसी की जगह कमल का फूल खिलेगा।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...