Deoband News : उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश (पंजी.) ने किया युवा इकाई का गठन
Report By Ankur Saini
Deoband News देवबंद ( सहारनपुर ) : देवबंद में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश द्वारा आज युवा इकाई का गठन किया गया युवा अध्यक्ष अश्वनी गर्ग द्वारा अजय कुमार जिंदल को युवा महामंत्री वी पवन भाटिया को युवा कोषाध्यक्ष के साथ प्रदीप गोयल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय गोयल को उपाध्यक्ष बनाया गया।
इस अवसर पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीपक गर्ग ने सभी व्यापारियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल सभी व्यापारियों के हितों के लिए कार्य करता रहा है और आगे भी इसी प्रकार कार्य करता रहेगा उन्होंने कहा कि जो व्यापारी प्रतिनिधिमंडल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं हम उनकी हर व्यापारिक परेशानी में उनके साथ है। Deoband News
अन्य जो व्यापारी है उनके साथ भी हमारा व्यापार मंडल कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। उन्होंने कहा की युवा अध्यक्ष अश्वनी गर्ग ऊर्जावान साथी की तरह कार्य कर रहे हैं नित्य व्यापारियों का उनके प्रति सनेह व्यापार मंडल को नई ऊंचाई प्रदान कर रहा है इस अवसर पर विशेष रूप से व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष अनुज गर्ग ने सभी नए पदाधिकारी को शुभकामनाएं दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस अवसर पर दीपक गर्ग, अनुज गर्ग, अश्वनी गर्ग, प्रदीप गोयल, अरविंद बंसल, पवन भाटिया, अजय कुमार जिंदल, संजय गोयल, अमित महेश्वरी, अमित बंसल, संगीत गोयल, मौजूद रहे। Deoband News
खाड़ी देशों में अपमिश्रित दवाओं की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, सऊदी अरब में भी कर चुके हैं सप्लाई
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...