उत्तरकाशी : उत्तराखंड के उत्तरकाशी में यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौ कैंची बैंड के पास बड़ा हादसा हो गया। सड़क पर अचानक पहाड़ी गिरने से यात्री मलबे में दब गए। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हो गई। उत्तरकाशी जिला सूचना अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार मलबे में 3 से 4 यात्री फंसे हुए हैं। उत्तरकाशी जिला सूचना अधिकारी के अनुसार सोमवार दोपहर 4.12 बजे बिना बारिश के यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौ कैंची बैंड के पास अचानक पहाड़ी गिर गई। पहाड़ी के…
Category: उत्तराखंड
उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा, दो चरणों में होंगे मतदान, 19 जुलाई को होगी मतगणना – Uttrakhand Panchayat Chunav
देहरादून : उत्तराखंड में हरिद्वार जिले को छोड़कर राज्य के 12 अन्य जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। उत्तराखंड सरकार की ओर से चुनाव कार्यक्रम की अधिसूचना जारी होने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से आरक्षण प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसे राज्य निर्वाचन आयोग को भी भेज दिया गया था। ऐसे में 21 जून को पंचायती राज सचिव की ओर से चुनाव…
पीएम कृषि सिंचाई योजना में घोटाला! लाखों रुपये गबन का आरोप, आरटीआई में खुलासा – PM Krishi Sinchai Yojana Scam
लक्सर : हरिद्वार जिले के लक्सर और बहादराबाद ब्लॉक के 32 किसानों के नाम पर पीएम सिंचाई योजना में 27.65 लाख रुपये की अनियमितता का मामला सामने आया है। इसका खुलासा आरटीआई यानी सूचना के अधिकार (आरटीआई) में हुआ है। उद्यान विभाग के अधिकारियों पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए सरकारी धन के गबन का आरोप लगा है। अब शिकायतकर्ता ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर एसआईटी जांच की मांग की है। दरअसल, शिकायतकर्ता आरटीआई कार्यकर्ता फैजान अंसारी ने लक्सर उपजिलाधिकारी सौरभ असवाल को शिकायती पत्र सौंपा है। उन्होंने बताया है…
भैंसो की सौदेबाजी नहीं हुई तो चरने गई भैसें चुरा ले गए चोर, भैसों की तलाश में जुटी हल्द्वानी पुलिस – Uttrakhand Crime News
हल्द्वानी : करीब 10 साल पहले उत्तर प्रदेश के तत्कालीन कैबिनेट मंत्री आजम खान की भैंस चोरी होने का मामला पूरे देश और दुनिया में सुर्खियों में रहा था। तब रामपुर पुलिस ने भैंस की तलाश में जगह-जगह दबिश दी थी। ऐसा ही एक मामला उत्तराखंड के नैनीताल जिले में सामने आया है यहां उत्तराखंड के किसी कैबिनेट मंत्री की भैंस नहीं खोई गई है, बल्कि एक पशुपालक की भैंस चोरी हो गई है। इन भैंसों की तलाश में हल्द्वानी पुलिस पसीना बहा रही है। आपको बता दें कि जंगल…
उत्तराखंड बनेगा डिजिटल टैलेंट हब, शुरू होंगे एआई-साइबर सिक्योरिटी और पायथन कोर्स, MOU पर हस्ताक्षर – Uttrakhand Government MOU
देहरादून : उत्तराखंड सरकार राज्य में सामाजिक विकास पर विशेष जोर दे रही है। बुधवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में तीन महत्वपूर्ण विषयों पर MOU पर हस्ताक्षर किए गए। उत्तराखंड सरकार, सेतु आयोग और टाटा ट्रस्ट के बीच सामाजिक विकास के क्षेत्रों में काम करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। उत्तराखंड को तकनीक के क्षेत्र में भारत का अग्रणी कौशल केंद्र बनाने की दिशा में सेतु आयोग, उच्च शिक्षा विभाग, तकनीकी शिक्षा विभाग और नैसकॉम/आईटी-आईटीईएस सेक्टर स्किल काउंसिल के बीच एक त्रिपक्षीय…
मां ने अपनी नाबालिग बेटी का अपने प्रेमी से करवाया यौन शोषण, पूर्व महिला भाजपा नेत्री, प्रेमी और दोनों गिरफ्तार – Hardwar News
हरिद्वार : धार्मिक नगरी हरिद्वार में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक मां ने ममता और रिश्तों की सारी हदें पार कर दीं। नाबालिग बेटी ने अपनी मां पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि मां अपनी नाबालिग बेटी का अपने प्रेमी से यौन शोषण करवा रही थी। आरोपी महिला पूर्व भाजपा नेत्री बताई जा रही है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी मां को उसके प्रेमी समेत गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश…
बद्रीनाथ धाम में लगेगा सुदर्शन चक्र, शेषनेत्र कमल की दीवार भी बनेगी, धामी कैबिनेट में लिए गए बड़े फैसले – Dhami Cabinet
देहरादून : उत्तराखंड चारधाम यात्रा जोरों पर चल रही है। प्रतिदिन 65 हजार से अधिक श्रद्धालु चारधाम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। धामों में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सरकार बद्रीनाथ धाम और केदारनाथ धाम में बुनियादी ढांचे का विकास कर रही है। इसी क्रम में मास्टर प्लान के तहत बद्रीनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। ऐसे में उत्तराखंड सरकार ने बद्रीनाथ धाम की खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए चार कलाकृतियां बनवाने का फैसला किया है, जिसे बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक…
श्री केदारनाथ धाम यात्रा में एक माह में करीब 200 करोड़ का कारोबार – Kedarnath Dham Yatra
रुद्रप्रयाग : श्री केदारनाथ धाम यात्रा हर साल नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। एक ओर जहां देश-विदेश से बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है, वहीं बढ़ती तीर्थयात्रा से स्थानीय लोगों के रोजगार को भी निरंतर लाभ मिल रहा है। वहीं, तीर्थयात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को शासन-प्रशासन की ओर से दी जा रही सुविधाओं से सरकार को भी भारी राजस्व प्राप्त हो रहा है। बाबा के कपाट खुले एक माह बीत चुका है और इस एक माह में…
उत्तराखंड को विकसित बनाने के लिए समाज के अंतिम छोर के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में काम किया जाए – मुख्यमंत्री धामी – Uttrakhand News
देहरादून : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए हर क्षेत्र में तेजी से काम किया जाए। विकसित उत्तराखंड के लिए 2047 तक ग्राम स्तर से लेकर जिला स्तर तक का स्वरूप कैसा हो, इस दिशा में जिलाधिकारियों द्वारा काम किया जाए। समाज के अंतिम छोर के लोगों तक पहुंचकर उन्हें जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के साथ ही उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में काम किया जाए। यह निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास से वर्चुअल बैठक…
उत्तराखंड की राजनीति में सीबीआई जांच की एंट्री, नेताओं के बयानों से माहौल गरमाया – Uttrakhand Politcs
हल्द्वानी : उत्तराखंड में साल 2016 के दौरान हुए बड़े दलबदल और स्टिंग ऑपरेशन के मामले में सीबीआई की कार्रवाई शुरू हो गई है। सीबीआई दलबदल और स्टिंग ऑपरेशन की जांच कर रही है। जिसके लिए सीबीआई ने दल बदलने वाले विधायकों और मामले से जुड़े नेताओं को समन भेजा है। अब इन नेताओं को पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है। ऐसे में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने सीबीआई जांच का स्वागत किया है। करन माहरा ने कहा है कि चुनाव के दौरान जनता पार्टी के नाम…
