देहरादून : उत्तराखंड में आज भी बारिश जारी रहेगी. मौसम विभाग देहरादून ने राज्य के तीन जिलों में बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। बाकी जिलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश होगी, साथ ही बिजली गिरने का भी अलर्ट दिया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के उत्तरकाशी, देहरादून और बागेश्वर जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होगी. बाकी 10 जिलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। गौरतलब है कि उत्तराखंड में मानसून की बारिश शुरू हो गई है। बारिश का कहर राज्य के…
Category: उत्तराखंड
देहरादून चाय बागान की जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक जारी, हाईकोर्ट ने सरकार से तलब किया जवाब – Uttrakhand News
नैनीताल : उत्तराखंड हाईकोर्ट ने देहरादून में चाय बागान की जमीन की खरीद-फरोख्त के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की। मामले की सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश जी नरेंद्र और न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की खंडपीठ ने सरकार से पूर्व में लगाई गई रोक को जारी रखते हुए जवाब दाखिल करने को कहा है। याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि कोर्ट ने पहले भी सरकार को जवाब दाखिल करने के लिए समय दिया था, लेकिन अभी तक जवाब दाखिल नहीं किया गया है। इसलिए खरीद-फरोख्त पर लगी रोक को…
महेंद्र भट्ट दूसरी बार बनेंगे उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, नामांकन में सीएम धामी समेत शामिल हुए कई दिग्गज – Uttrakhand BJP President
देहरादून : महेंद्र भट्ट फिर उत्तराखंड भाजपा के अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। दरअसल उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। ऐसे में महेंद्र भट्ट फिर निर्विरोध उत्तराखंड भाजपा के अध्यक्ष बन जाएंगे। अध्यक्ष पद के लिए नामांकन के समय महेंद्र भट्ट के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। उम्मीद है कि कल यानी मंगलवार 1 जुलाई को भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी। नामांकन दाखिल करने के बाद महेंद्र भट्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की गौरवशाली सांगठनिक…
विधानसभा में पिछले दरवाजे से भर्ती का मामला, हटाए गए कर्मचारियों से वसूली में जुटी सरकार, हाईकोर्ट में हुई सुनवाई -Nainital News
नैनीताल : उत्तराखंड हाईकोर्ट ने विधानसभा सचिवालय में अवैधानिक तरीके से की गई नियुक्तियों के खिलाफ दायर जनहित याचिकाओं पर सुनवाई की। मामले की सुनवाई के बाद मुख्य न्यायाधीश जी नरेंद्र और न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की खंडपीठ ने 21 जुलाई की तिथि तय की है। वहीं आज याचिकाकर्ता अभिनव थापर और बैजनाथ की ओर से कहा गया कि इस मामले की कई बार सुनवाई हो चुकी है। राज्य सरकार ने हटाए गए कर्मचारियों से वसूली भी शुरू कर दी है। इसलिए मामले की जल्द सुनवाई होनी चाहिए। जिस पर कोर्ट…
पूर्व मंत्री सुरेश राठौर पर बड़ी कार्रवाई, बीजेपी ने सुरेश राठौर को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला – Uttrakhand Politics
देहरादून : उत्तराखंड बीजेपी ने ज्वालापुर के पूर्व विधायक सुरेश राठौर को पार्टी से निकाल दिया है। बीजेपी ने सुरेश राठौर को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। कुछ दिन पहले ही बीजेपी ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को नोटिस जारी किया था, जिसमें उनके आचरण और पार्टी की छवि खराब करने के आरोपों पर उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजा गया था। वहीं, आज बीजेपी ने बड़ा फैसला लेते हुए उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। आपको बता दें कि बीजेपी के पूर्व विधायक सुरेश…
कांवड़ यात्रा में माइक्रो लेवल पर रजिस्ट्रेशन की तैयारी, जानिए क्या है प्लानिंग ?
हरिद्वार : उत्तराखंड में कांवड़ मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी कड़ी में आज हरिद्वार में अंतरराज्यीय बैठक हुई। इस बैठक में उत्तराखंड के पड़ोसी राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। अंतरराज्यीय बैठक में कांवड़ यात्रा पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के बाद उत्तराखंड के डीजीपी दीपम सेठ ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कांवड़ मेले को देखते हुए सभी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है। रूट डायवर्जन को लेकर पड़ोसी राज्यों से चर्चा की गई है। उत्तराखंड के डीजीपी दीपम सेठ ने कहा…
हरक सिंह रावत से ईडी ने 4 घंटे पूछताछ की, सहसपुर जमीन खरीद पर पूछे सवाल, जानें हरक सिंह ने क्या कहा ? – Uttrakhand News
देहरादून : पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के कई साल पुराने सहसपुर जमीन खरीद मामले को प्रवर्तन निदेशालय ने एक बार फिर जांच के दायरे में ले लिया है। इस मामले पर ईडी ने हरक सिंह से पूछताछ की है। वहीं दूसरी ओर हरक सिंह इसे राजनीतिक नुकसान पहुंचाने की नीयत से की गई कार्रवाई बता रहे हैं। सहसपुर जमीन खरीद मामले में एक बार फिर हरक सिंह रावत जांच के घेरे में हैं। इस बार प्रवर्तन निदेशालय ने जमीन खरीद से जुड़े मसले पर हरक सिंह से पूछताछ…
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, नैनीताल राजभवन में चल रहा इलाज – Vice President Jagdep Dhankhad
नैनीताल : उत्तराखंड दौरे पर आए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें नैनीताल राजभवन ले जाया गया है, जहां डॉक्टर उनका प्राथमिक उपचार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभागार से बाहर आते समय उनकी तबीयत बिगड़ी। कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बुधवार को नैनीताल पहुंचे थे। कार्यक्रम में भाग लेने के बाद जैसे ही उपराष्ट्रपति धनखड़ कार्यक्रम समाप्ति पर कार्यक्रम सभागार से…
धामी कैबिनेट बैठक समाप्त, 4 प्रस्तावों पर लगी मुहर, सीएम तय करेंगे मानसून सत्र का स्थान और तारीख – Uttrakhand Cabinet
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज 25 जून को आयोजित कैबिनेट बैठक संपन्न हो गई है। कैबिनेट बैठक करीब सवा दो घंटे चली। कैबिनेट बैठक में कुल चार प्रस्तावों पर सहमति बनी है। कैबिनेट बैठक के दौरान कैबिनेट में आगामी मानसून सत्र को लेकर चर्चा की गई। कैबिनेट ने मानसून सत्र की तारीख और स्थान निर्धारित करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अधिकृत किया है। ऐसे में सीएम तय करेंगे कि मानसून सत्र कब और कहां बुलाया जाएगा। कैबिनेट ने अहम फैसले में शिक्षा…
उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट की रोक, गजट नोटिफिकेशन के बाद हाईकोर्ट जाएगा पंचायती राज विभाग – Uttrakhand Panchayat Chunav
देहरादून : उत्तराखंड हाईकोर्ट ने उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 पर रोक लगा दी है। आरक्षण को लेकर नैनीताल हाईकोर्ट में दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने आरक्षण नियमों की अधिसूचना जारी न होने पर पंचायत चुनाव पर रोक लगा दी है। पंचायती राज विभाग इस मामले में आज गजट नोटिफिकेशन जारी करेगा। दरअसल, उत्तराखंड में पंचायत चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी हो चुकी है। यानी राज्य में पंचायत चुनाव की आचार संहिता लागू है। लेकिन इसी बीच चार याचिकाकर्ताओं ने नैनीताल हाईकोर्ट में याचिका दायर कर नैनीताल…
