काशीपुर, 3 मई। काशीपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष स्व. कैलाश चंद्र गहतोड़ी की अंतिम यात्रा में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि गहतोड़ी जी अब नहीं हैं, दिल नहीं मानता, हर क्षण बस उनके साथ बिताए पल आंखों के सामने आ रहे हैं और समय स्थिर हो जा रहा है। उन्होंने कहा कि कैलाश दा को संगठन से जब भी जो जिम्मेदारी मिली उन्होंने उसे बखूबी निभाया। वे एक जमीन से जुड़े नेता थे, जनपद चम्पावत के…
Category: उत्तराखंड
रोड साइड अवैध पार्किंग के खिलाफ एक्शन की तैयारी
देहरादून, 3 मई। चारधाम यात्रा शुरू होने से पूर्व ऋषिकेश, लक्ष्मणझूला, मुनि की रेती, तपोवन व श्रीनगर में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरूस्त करने को लेकर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने शनिवार से अवैध रूप से सड़क किनारे खड़े वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त से सख्त कारवाई करने के निर्देश दिए हैं। यह अभियान शनिवार से देहरादून में भी चलाया जाएगा। सचिवालय में शुक्रवार को पुलिस महानिदेशक, कमीशनर गढ़वाल, डीएम देहरादून, टिहरी व पौड़ी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून, टिहरी व पौड़ी के साथ ट्रैफिक मेनेजमेंट पर बैठक लेते हुए…
उत्तराखंड को जीरो एक्सीडेंट स्टेट बनाने के विजन पर कवायद
देहरादून, 2 मई। राज्य में दुर्घटना राहत निधि में देरी के मामलों को गम्भीरता से लेते हुए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सार्वजनिक सेवायान की दुर्घटना के मामलों में प्रभावितों को राहत राशि तत्काल जारी करने के निर्देश हैं। राधा रतूड़ी ने स्पष्ट किया है कि राहत राशि की हकदारी हेतु अब मजिस्ट्रीयल जांच रिपोर्ट की आवश्यकता नही है। जिलाधिकारियों को दुर्घटना राहत निधि हेतु 50 लाख रूपये की धनराशि आवंटित है। इसके साथ ही सीएस ने राज्य में विशेषकर देहरादून व हरिद्वार जिलों में अवैध खनन गतिविधियों से सम्बन्धित…
मॉक ड्रिल से परखीं चारधाम यात्रा की तैयारियां
देहरादून, 2 मई। चारधाम यात्रा के दौरान किसी आपदा से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए गुरुवार को चारधाम यात्रा से जुड़े जिलों में मॉक ड्रिल के जरिये तैयारियों को परखा गया। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तथा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से आयोजित मॉक ड्रिल में यात्रा मार्ग स्थित जिलों ने आपात स्थिति से निपटने के लिए अपनी-अपनी कार्ययोजना पेश की। सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम से मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जिलों की तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर मुख्य सचिव ने कहा कि चारधाम…
चारधाम यात्रा – ढाबों पर सफाई व स्वच्छ खाने पर रखी जाएगी नजर
देहरादून, 2 मई। चारधाम यात्रा मार्ग पर होटलों और दुकानों को इस बार खाद्य सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करना होगा। यदि सुरक्षा मानकों की अनदेखी की तो होटल मालिक और दुकानदार नप जाएंगे। इसके अलावा उस इलाके के खाद्य अधिकारियों पर भी गाज गिर सकती है। आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन डा. आर राजेश कुमार ने कहा है कि तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले होटल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को इस संबंध में कार्ययोजना को अमल में लाने के निर्देश…
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने किया श्री केदारनाथ धाम का निरीक्षण
केदारनाथ, 2 मई। उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने गुरुवार को श्री केदारनाथ धाम पहुंचकर पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न निर्माण एवं पुनर्निर्माण कार्यों की रफ्तार बढ़ाते हुए 10 मई को श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने से पहले सभी अनिवार्य कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके लिए अतिरिक्त मजदूर एवं संसाधन इस्तेमाल करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। मुख्य सचिव, पर्यटन विभाग के ओएसडी भास्कर…
चारधाम यात्रा के लिए राज्य सरकार ने कसी कमर
देहरादून, 1 मई। चारधाम यात्रा को लेकर राज्य सरकार की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। चुनावी व्यस्तता के बावजूद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यात्रा तैयारियों की नियमित मॉनिटरिंग कर रहे हैं। साथ ही अधिकारियों से भी इस संबंध में नियमित रूप से संपर्क में बने हुए हैं। इस बार की चारधाम यात्रा और भी अधिक दिव्य और भव्य हो एवं आम श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई परेशानी न हो इसके मद्देनजर राज्य सरकार के स्तर से पुख्ता कार्यवाही की जा रही है। गढ़वाल कमिश्नर महोदय विनय शंकर पांडेय…
सोशल मीडिया पर मतदाता जागरूकता अभियान में टॉप पर उत्तराखंड
देहरादून, 30 अप्रैल। सोशल मीडिया पर मतदान जागरूकता अभियान को लेकर किए गए कार्यों के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से मार्च महीने की जारी रैंकिंग में उत्तराखंड को पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी. वी. आर. सी. पुरुषोत्तम ने इस उपलब्धि के लिए सोशल मीडिया टीम को बधाई दी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी. वी. आर. सी. पुरुषोत्तम के नेतृत्व में उत्तराखंड में मतदान जागरूकता अभियान को ग्राउंड स्तर और सोशल मीडिया पर योजनाबद्ध तरीके से तेजी से…
एनडीएमए ने लिया चार धाम यात्रा की तैयारियों का जायजा
देहरादून, 30 अप्रैल। जलवायु परिवर्तन के चलते अप्रत्याशित आपदाएं लगातार चुनौती बनती जा रही हैं। इनका पूर्वानुमान लगा पाना भी मुश्किल है। फरवरी 2021 में चमोली जिले में ग्लेशियर के टूटने से ऋषिगंगा में आई बाढ़ इसका उदाहरण है। ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए विभिन्न एजेंसियों को आपसी समन्वय बनाकर इनसे निपटने के लिए पहले से ही पुख्ता तैयारी करनी होगी। यह बात राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के सदस्य ले. जनरल सैयद अता हसनैन ने चार धाम यात्रा की तैयारियों का जायजा लेते हुए कही। इधर, आगामी चारधाम…
डेंगू और चिकनगुनिया को लेकर अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग
देहरादून, 29 अप्रैल। उत्तराखंड में डेंगू व चिकनगुनिया के मरीजों को देखते हुए उनकी रोकथाम व उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को गाइडलाइन जारी की है। जिलाधिकारियों व सीएमओ को 20 बीस महत्वपूर्ण बिंदुओं की गाइडलाइन जारी की गई है। सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार लगातार इन मुद्दों पर लगातार समीक्षा बैठक कर रहे हैं। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने कहा पिछले वर्षों से डेंगू व चिकनगुनिया रोग राज्य में एक प्रमुख जन स्वास्थ्य समस्या के रूप में परिलक्षित हो रहा है। इसके मद्देनजर…
