चार धाम यात्रा – मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में लिया तैयारियों का जायजा

रुद्रप्रयाग, 8 मई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को रुद्रप्रयाग में चार धाम एवं श्री केदारनाथ धाम यात्रा की जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा की।  मुख्यमंत्री ने कहा कि केदारनाथ जी के प्रति देश- विदेश के लोगों की श्रद्धा जुड़ी है और हर वर्ष बाबा के दर्शनों को आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है, आने वाले समय में यात्रा और बढ़ने की उम्मीद है। ऐसे में जरूरी है कि भविष्य में श्रद्धालुओं की संख्या को ध्यान में रखते हुए रणनीति के साथ कार्ययोजना…

लापरवाही बरतने पर वन विभाग के 10 कर्मचारी निलंबित

देहरादून, 8 मई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में वनाग्नि को रोकने के लिए की जा रही कार्यवाही और आगामी मानसून सीजन के दृष्टिगत तैयारियों की समीक्षा की। वनाग्नि को रोकने और जन जागरूकता के लिए मुख्यमंत्री फायर लाइन बनाने की कार्यवाही में हिस्सा लेंगेग। उन्होंने कहा कि इसमें जनप्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये वनाग्नि पर पूर्णतः रोकने के लिए सभी सचिव को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी दी जाय। सभी सचिव संबंधित जनपदों में जाकर वनाग्नि से प्रभावित क्षेत्रों का…

अयोध्या में ‘उत्तराखंड भवन’ के निर्माण का रास्ता साफ

देहरादून, 7 मई। राम जन्मभूमि अयोध्या में उत्तराखंड भवन (राज्य अतिथि गृह) के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। भूखण्ड के आवंटन से जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी करते हुए उत्तराखंड सरकार ने अयोध्या में आवंटित भूखंड की रजिस्ट्री अपने नाम करवा ली है। उत्तराखंड पहला राज्य है जिसने अयोध्या में राज्य अतिथि गृह के निर्माण के लिए भूखंड की रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी कर ली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हर्ष प्रकट करते हुए कहा कि सरकार अपने वादे के अनुरूप जल्दी से जल्दी रामनगरी अयोध्या में अतिथि गृह…

सीईओ ने किया नई टिहरी में मतगणना केंद्रों का निरीक्षण

देहरादून, 7 मई। उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने लोक सभा चुनाव के तहत आई.टी.आई. भवन, नई टिहरी स्थित स्ट्रॉन्ग रूम एवं मतगणना केंद्र कक्षों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा मतगणना की तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की गई। उन्होंने आगंतुक लॉगबुक एवं स्ट्रांग रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे एवं उनका डिस्प्ले चेक किए तथा सीसीटीवी डिस्प्ले कक्ष में तैनात अधिकारियों को सतर्कता से सभी डिस्प्ले पर निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने विधान…

सीईओ ने किया मतगणना केंद्र का निरीक्षण

उत्तरकाशी, 6 मई। उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने उत्तरकाशी जिले के अपने भ्रमण के दौरान लोकसभा चुनाव के लिए बनाए गए स्ट्रॉंग रूम एवं मतगणना केन्द्र का निरीक्षण करने के साथ ही मतगणना की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने उत्तरकाशी पहुंचकर राजकीय कीर्ति इंटर कॉलेज में लोक सभा चुनाव के लिए जिले की पुरोला, यमुनोत्री और गंगोत्री विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के स्ट्रॉंग रूम एवं मतगणना केन्द्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं मतगणना को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया।…

श्री केदारनाथ भगवान की पंचमुखी चल -विग्रह मूर्ति  केदारनाथ हुई रवाना

उखीमठ (रुद्रप्रयाग), 6 मई। प्रसिद्ध 11वें ज्योतिर्लिंग भगवान श्री केदारनाथ की चल विग्रह पंचमुखी डोली ऊँ नमः शिवाय के उद्घोष के साथ पंचकेदार गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से पूजा अर्चना के बाद केदारनाथ धाम रवाना हो गई।  इस दौरान सेना के 6 ग्रेनेडियर रेजीमेंट की बैंड की धुनों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। आज प्रथम पड़ाव श्री विश्वनाथ मंदिर उखीमठ प्रवास को पहुंचेगी। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने पंचमुखी डोली के दर्शन किए। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ने दानदाताओं के सहयोग से श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ…

धामों के कपाट खुलने पर होगी पुष्प वर्षा

नई दिल्ली, 5 मई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को वर्चुअल रूप से बाबा केदारनाथ डोली यात्रा के साथ चलने वाले ’मुख्य सेवक के भंडारा कार्यक्रम के 300 सेवादारों की टीम को मुख्य सेवक सदन मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय देहरादून से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने बाबा केदारनाथ डोली यात्रा के साथ चलने वाले ’मुख्य सेवक के भंडारा कार्यक्रम की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 10 मई से हमारी चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है, जो हमारे लिए उत्सव का वातावरण तैयार करती है तथा साथ…

वनाग्नि, चारधाम यात्रा, पेयजल व विद्युत को लेकर की बैठक

नई दिल्ली, 4 मई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन से प्रदेश में वनाग्नि, पेयजल समस्या, आगामी चारधाम यात्रा, विद्युत आपूर्ति आदि महत्वपूर्ण विषयों पर अधिकारियों व सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक कर दिशा-निर्देश जारी किए। वनाग्नि को लेकर तय की जाए जिम्मेदारी मुख्यमंत्री ने प्रदेश में वनाग्नि को लेकर कहा कि हमारे सामने वनाग्नि बड़ी चुनौती के रूप में उभरी है। उन्होंने कहा कि इस मामले में ऊपर से नीचे तक अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए। मुख्यमंत्री ने…

सीएम ने वन विकास निगम अध्यक्ष के निधन पर जताया शोक

काशीपुर, 3 मई। काशीपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष स्व. कैलाश चंद्र गहतोड़ी की अंतिम यात्रा में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि गहतोड़ी जी अब नहीं हैं, दिल नहीं मानता, हर क्षण बस उनके साथ बिताए पल आंखों के सामने आ रहे हैं और समय स्थिर हो जा रहा है। उन्होंने कहा कि कैलाश दा को संगठन से जब भी जो जिम्मेदारी मिली उन्होंने उसे बखूबी निभाया। वे एक जमीन से जुड़े नेता थे, जनपद चम्पावत के…

रोड साइड अवैध पार्किंग के खिलाफ एक्शन की तैयारी

देहरादून, 3 मई। चारधाम यात्रा शुरू होने से पूर्व ऋषिकेश, लक्ष्मणझूला, मुनि की रेती, तपोवन व श्रीनगर में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरूस्त करने को लेकर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने शनिवार से अवैध रूप से सड़क किनारे खड़े वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त से सख्त कारवाई करने के निर्देश दिए हैं। यह अभियान शनिवार से देहरादून में भी चलाया जाएगा। सचिवालय में शुक्रवार को पुलिस महानिदेशक, कमीशनर गढ़वाल, डीएम देहरादून, टिहरी व पौड़ी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून, टिहरी व पौड़ी के साथ ट्रैफिक मेनेजमेंट पर बैठक लेते हुए…