देहरादून, 28 अगस्त। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा संचालित प्लास्टिक वेस्ट मेनेजमेंट के डिजिटल डिपॉजिट रिफन्ड सिस्टम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वयं प्लास्टिक की बोतल को बार कोड से स्कैन कर डिजिटल पेमेंट प्राप्त किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक की खपत को कम करने एवं अधिक से अधिक प्लास्टिक को रिसाइकल कर, उसे इस्तेमाल में लाने के लिए डिजिटल डिपॉजिट रिफन्ड सिस्टम का शुभारंभ एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा डिजिटल डिपॉजिट रिफन्ड सिस्टम…
Category: उत्तराखंड
सीएम ने पिथौरागढ़ जिले की लिंक रोड के लिए पैसा किया मंजूर
देहरादून, 27 अगस्त। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्राम विकास विभाग के अंतर्गत जनपद पिथौरागढ़ के विकासखंड मूनाकोट के जुलपाता से भटेड़ी तक सम्पर्क मार्ग के निर्माण के लिए 29.97 लाख, भटेड़ी से सिरोड़ी तक सम्पर्क मार्ग निर्माण के लिए 44.42 लाख तथा मडसौन से डुगराकोट इंटर कॉलेज तक लिंक रोड के लिए 17.94 लाख की धनराशि की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट के ग्राम सभा बार्मों से हाई स्कूल तक आंतरिक लिंक रोड बनाने के लिए भी रूपये 23.50 लाख की…
फिल्म मेकर विपुल अमृतलाल शाह ने की सीएम से मुलाकात
देहरादून, 27 अगस्त। देहरादून में अपनी आगामी बॉलीवुड फिल्म “हिसाब” (मुख्य कलाकार – शेफाली शाह और जयदीप अहलावत) की शूटिंग कर रहे निर्माता-निर्देशक विपुल अमृतलाल शाह ने आज अपनी धर्म पत्नी और अभिनेत्री शेफाली शाह के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी से उनके आवास पर भेंट की। विपुल अमृतलाल शाह फिल्म निर्माता और एक प्रसिद्ध निर्देशक भी हैं। जिनकी मुख्य फिल्मों में आंखे, सिंह इज द किंग, नमस्ते लंदन, नमस्ते इंग्लैंड, द केरल स्टोरी, बस्तर आदि सम्मिलित है। शेफाली शाह इस समय वेब सीरीज दिल्ली क्राइम में अपने लीड…
सीएम ने चयनित असिस्टेंट प्रोफेसरों को सौंपे नियुक्ति पत्र
देहरादून, 27 अगस्त। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को लोक सेवा आयोग से चयनित 72 असिस्टेंट प्रोफेसर को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र और अंग्रेजी विषय में चयनित असिस्टेंट प्रोफेसर को आज नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य के मेधावी छात्रों के लिए नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एन.आई.आर.एफ) इंस्टीट्यूट में 50 हजार रुपये की धनराशि प्रदान किये जाने के लिए पोर्टल का शुभारंभ भी किया। मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले सभी अस्टिंट प्रोफेसर को बधाई देते हुए कहा कि…
उत्तराखंड की 4000 महिला अभ्यर्थियों को टाटा में जॉब का मौका
देहरादून, 26 अगस्त। उत्तराखंड के युवाओं को सरकारी व गैर सरकारी क्षेत्र में रोजगार दिलाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में, राज्य के नियोजन विभाग को देश की नामी कंपनी टाटा ग्रुप से पत्र प्राप्त हुआ है जिसमें टाटा ने अपने कर्नाटक स्थित प्लांट में उत्तराखंड की 4000 महिला अभ्यर्थियों को एनपीएस एवं एनएटीएस कार्यक्रम के अंतर्गत जॉब वेकैंसी निकाने जाने की जानकारी दी है। जल्द ही टाटा समूह इन कार्यक्रमों के अंतर्गत राज्य में नियुक्त प्रक्रिया प्रारंभ करेगा। राज्य की पुष्कर धामी सरकार निरंतर युवाओं को…
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में लिया भाग
पिथौरागढ़, 26 अगस्त। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन्माष्टमी के अवसर पर गंगोलीहाट (पिथौरागढ़) में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव-2024 के समापन समारोह में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने सभी को जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद सबको सदैव मिलता रहे। यह पर्व हमें सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है तथा भगवान श्री कृष्ण का जीवन प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण द्वारा दिए गए गीता के उपदेश को आधार मानकर ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने…
सालम शहीद स्मारक का होगा विकास – सीएम
अल्मोड़ा, 25 अगस्त। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को जनपद अल्मोडा की तहसील जैंती के धामदेव में सालम क्रांति दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद नर सिंह एवं टीका सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वतंत्रता सेनानी नर सिंह और टीका सिंह ने अग्रेजो से लड़ते हुए 25 अगस्त 1942 को इस स्थान पर अपना बलिदान दिया था। उनकी बरसी पर हर साल धामदेव में सालम क्रांति दिवस मनाया जाता है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सालम क्रांति का देश…
प्रमुख सचिव ने उत्तराखंड निवास का किया औचक निरीक्षण
देहरादून, 25 अगस्त। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव रमेश कुमार सुधांशु ने रविवार को नई दिल्ली स्थित निर्माणाधीन “उत्तराखंड निवास” के चल रहे कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने “उत्तराखंड निवास” निर्माण कार्यों का मुआइना करते हुए कार्यदायी संस्था द्वारा निर्माण कार्य मे हो रही देरी को लेकर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी। उनके द्वारा कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता बनाए रखते हुए कार्यों को तेज गति से समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। सचिव रमेश कुमार सुधांशु ने निर्माणाधीन उत्तराखंड निवास में विभिन्न कक्षों का…
पुरोला के प्रतिनिधिमंडल ने की सीएम धामी से मुलाकात
देहरादून, 25 अगस्त। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को पुरोला विधानसभा से आए प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल ने राज्य सरकार द्वारा जनपद उत्तरकाशी के सर बडियार/सरनौल – सोत्तरी से सरुताल तक ट्रेक को ट्रेक ऑफ द ईयर घोषित किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। विधायक (पुरोला) दुर्गेश्वर लाल ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सर-बडियार/सरनौल – सोत्तरी से सरुताल तक ट्रेक को ट्रैक ऑफ द ईयर घोषित किए जाने के बाद पुरोला क्षेत्र को नई पहचान मिलेगी। इससे क्षेत्र…
मन की बात कार्यक्रम में हुआ प्रसिद्ध बाल मिठाई का हुआ जिक्र
देहरादून, 25 अगस्त। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम का 113 वां संस्करण सुना। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने IIT-Madras के पूर्व छात्रों द्वारा शुरू किए गए Spacetech Start-Up GalaxEye की टीम के सदस्यों से वार्ता की। इस टीम के सदस्यों में से एक अल्मोड़ा, उत्तराखंड निवासी रक्षित भी हैं। रक्षित से वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री ने अल्मोड़ा की प्रसिद्ध बाल मिठाई का जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि बैडमिंटन खिलाडी लक्ष्य सेन हमेशा उनके लिए अल्मोड़ा…
