सहारनपुर : सहारनपुर की तहसील सदर में एंटी करप्शन टीम ने किसान की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए कानूनगो प्रदीप रोहेला को 15 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। किसान मोहम्मद तारिक का आरोप है कि वह जमीन की पैमाइश कराने के लिए पिछले सात महीने से सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहा था। आरोप है कि धारा-24 के तहत पैमाइश कराने के बदले 40 हजार रुपये की मांग की गई थी। कार्रवाई के बाद तहसील परिसर में हलचल मच गई। टीम ने आरोपी को थाना सदर बाजार…
Category: उत्तर प्रदेश
इमरान मसूद का भाजपा पर हमला, बोले- लोकतंत्र कुचला जा रहा, सांप्रदायिक राजनीति से भाजपा को होगा फायदा
सहारनपुर : कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि देश में लोकतंत्र को कुचला जा रहा है और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर पाबंदियां लगाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक राजनीति का जवाब भी सांप्रदायिकता से देने की कोशिश की गई तो इसका राजनीतिक लाभ भाजपा को मिल सकता है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने की रणनीति के तहत आगे बढ़ेगी। हालांकि, प्रत्याशियों की…
सहारनपुर में 34 स्थानों पर हुआ रावण दहन, इमरान मसूद के ‘अहंकार के अंत’ वाले बयान की चर्चा
सहारनपुर : विजयादशमी का पर्व सहारनपुर में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। शहर और आसपास के क्षेत्रों में करीब 34 स्थानों पर रावण के पुतलों का दहन किया गया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहा। रेलवे मैदान में आयोजित दशहरा मेले में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशाल पुतले लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। यहां रावण दहन देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। खास बात यह रही कि चलने और…
20 अक्टूबर की रात से बंद होगी गंगनहर, दिल्ली-NCR और पश्चिमी यूपी में पानी की सप्लाई पर असर की आशंका
हरिद्वार : हर साल की तरह इस बार भी गंगनहर की वार्षिक बंदी मंगलवार रात 20 अक्टूबर से शुरू होगी। इस दौरान हरिद्वार से लेकर कानपुर तक नहर की सफाई, सिल्ट निकालने और मरम्मत समेत जरूरी रखरखाव के कार्य किए जाएंगे। गंगनहर बंद होने से नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ और मुजफ्फरनगर सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में पेयजल और सिंचाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। इस बार गंगनहर की बंदी हरिद्वार में आगामी कुंभ मेले की तैयारियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है। पानी का बहाव रुकने से…
90.59 लाख की साइबर ठगी में जब्त स्कोडा कार छुड़ाने की कोशिश, श्रद्धा दुबे को कोर्ट का नोटिस
सहारनपुर : आयुष्मान भारत योजना से जुड़े 90.59 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में जब्त लग्जरी स्कोडा कार को छुड़ाने की कानूनी लड़ाई अब अदालत पहुंच गई है। पीड़ित डॉ. प्रभात कुमार वर्मा की ओर से वाहन रिलीज कराने के लिए दाखिल प्रार्थना पत्र पर सहारनपुर की अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-द्वितीय की अदालत ने श्रद्धा दुबे को नोटिस जारी किया है। अदालत ने उसे 30 अक्टूबर 2026 को अपना पक्ष रखने के लिए कहा है। पुलिस की पूर्व जांच के अनुसार, कथित ठगी की रकम से खरीदी गई इस…
सहारनपुर में विदेशी महिलाओं पर चढ़ा मां भगवती की भक्ति का रंग, श्री यंत्र महाअनुष्ठान में दिखा आस्था का अनूठा संगम
सहारनपुर : शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर सहारनपुर के अंबाला रोड स्थित स्वामी रामतीर्थ केंद्र में भक्ति और आध्यात्मिक साधना का विशेष वातावरण बना हुआ है। यहां आयोजित 152वें श्री यंत्र महाअनुष्ठान में देश के विभिन्न क्षेत्रों के साथ विदेशों से आए श्रद्धालु भी हिस्सा ले रहे हैं। इस बार जर्मनी और लातविया से पहुंचीं महिलाओं की सहभागिता विशेष आकर्षण बनी हुई है। विदेशी श्रद्धालु भारतीय धार्मिक परंपराओं के अनुरूप मां भगवती की पूजा-अर्चना कर रही हैं। वे संस्कृत मंत्रों का उच्चारण करने के साथ भजन-कीर्तन में भी शामिल हो…
सरसावा में मनाई गई सम्राट मिहिर भोज की जयंती, घर-घर आयोजन का लिया संकल्प
सहारनपुर : सरसावा क्षेत्र के गांव कुतुबपुर स्थित आशीर्वाद गार्डन में सम्राट मिहिर भोज की जयंती के अवसर पर विभिन्न सामाजिक एवं किसान संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में सभा का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, राष्ट्रीय करनी सेना संघ, पृथ्वीराज चौहान राजपूत सभा और भारतीय किसान यूनियन ‘सेवक’ से जुड़े पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके ऐतिहासिक योगदान और स्वर्णिम कार्यकाल को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। सभा में…
सहारनपुर में एक करोड़ की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, ऑपरेशन सवेरा के तहत बड़ी कार्रवाई
सहारनपुर : जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसके बावजूद मादक पदार्थों की तस्करी पर पूरी तरह अंकुश लगाना चुनौती बना हुआ है। रविवार को सहारनपुर में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के कब्जे से 510 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन सवेरा: नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर’ अभियान के…
अंकिता भंडारी हत्याकांड: सहारनपुर में उर्मिला सनावर से CBI की पूछताछ, पहले दिन नहीं हो सकी मुलाकात
सहारनपुर। उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच के सिलसिले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की टीम सहारनपुर में अभिनेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता उर्मिला सनावर के आवास पर पहुंची। जांच एजेंसी उनसे मामले से जुड़े तथ्यों और उनके द्वारा किए गए दावों के संबंध में जानकारी जुटाना चाहती है। शनिवार को टीम उनके घर पहुंची थी, लेकिन उस समय उर्मिला सनावर वहां मौजूद नहीं थीं। इसके चलते अधिकारियों को बिना पूछताछ किए वापस लौटना पड़ा। रविवार को करीब ढाई बजे सीबीआई की टीम दोबारा उनके आवास पर पहुंची, जिसके…
मायावती का आकाश आनंद पर भरोसा, अशोक सिद्धार्थ की वापसी के दरवाजे बंद; यूपी में पांच जनसभाओं का ऐलान
लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने पार्टी के संगठनात्मक घटनाक्रम पर अपना रुख स्पष्ट करते हुए आकाश आनंद के समर्थन में खुलकर बयान दिया है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील की कि वे किसी के बहकावे में न आएं और आकाश आनंद को मजबूत करने के लिए पूरी ताकत से काम करें। साथ ही उन्होंने आकाश आनंद के ससुर और पार्टी से निष्कासित अशोक सिद्धार्थ की वापसी की संभावनाओं को सिरे से खारिज कर दिया। मायावती ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अशोक सिद्धार्थ…
