मेरठ : सहारनपुर के पीएनबी करेंसी चेस्ट में 17.29 करोड़ रुपये के नकली नोट मिलने का मामला अभी जांच के घेरे में है, इसी बीच मेरठ से भी नकली करेंसी बरामद होने का मामला सामने आया है। मंगल पांडे नगर स्थित एक्सिस बैंक के करेंसी चेस्ट में जांच के दौरान 4 लाख 63 हजार 650 रुपये के नकली नोट मिले हैं। मामले में बैंक प्रबंधक की तहरीर पर सिविल लाइन थाने में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मंगल पांडे नगर में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के सामने…
Category: उत्तर प्रदेश
85 हजार की रिश्वत लेते खनन अधिकारी और लिपिक गिरफ्तार, सरकारी आवास से कैश बरामद होने का दावा
शामली : भ्रष्टाचार के खिलाफ मेरठ विजिलेंस की टीम ने शामली में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने खनन पट्टे की फाइल आगे बढ़ाने के एवज में 85 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में खनन अधिकारी सुधाकर सिंह और लिपिक सद्दाम को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान खनन अधिकारी के सरकारी आवास से भी नकदी बरामद होने की बात सामने आई है। विजिलेंस टीम बरामद रकम की गिनती करा रही है। मेरठ विजिलेंस के अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने गुरुवार को…
सहारनपुर में पत्नी की गला रेतकर हत्या, पति ने खुद का भी गला काटा, जिला अस्पताल रेफर
सहारनपुर : सहारनपुर के नानौता कस्बे के मोहल्ला चाह मंजिली कोट में गुरुवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति ने भी अपना गला काट लिया। गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है और पुलिस मामले की जांच…
बारिश के बीच गोरखनाथ मंदिर में जनता दरबार, सीएम योगी ने सुनी करीब 200 फरियादियों की समस्याएं
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखपुर प्रवास के दौरान बारिश के बावजूद गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन किया। दूर-दराज से अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे करीब 200 फरियादियों से मुख्यमंत्री ने मुलाकात की और उनकी शिकायतें सुनीं। इस दौरान सीएम योगी ने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसका समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। बारिश के कारण लोगों की सुविधा को देखते हुए जनता दर्शन का…
4.76 करोड़ की स्मैक और 10.30 लाख कैश, सहारनपुर में नशे के नेटवर्क का खुलासा
सहारनपुर : सहारनपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच नकुड़ पुलिस ने स्मैक तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 2 किलो 380 ग्राम स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत पुलिस ने करीब 4 करोड़ 76 लाख रुपये बताई है। इसके अलावा आरोपियों के पास से 10 लाख 30 हजार रुपये नकद, चार मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक कांटा और एक अपाचे बाइक भी बरामद की गई…
गोगा म्हाड़ी पर प्रसाद चढ़ाने गया 12 साल का मन्नू, कुत्तों के झुंड ने घेरा और नोच डाला
सहारनपुर : सहारनपुर के बेहट क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। गांव खुर्रमपुर में गोगा म्हाड़ी पर प्रसाद चढ़ाने गए 12 वर्षीय छात्र पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में किशोर को संभलने तक का मौका नहीं मिला। कुत्तों ने उसे बुरी तरह नोच डाला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, जबकि ग्रामीणों में आवारा और जंगली कुत्तों को लेकर दहशत फैल गई। मृतक छात्र की पहचान…
250 CCTV कैमरों ने खोला नवजात चोरी का राज, हरिद्वार में मां की गोद में लौटा बच्चा
सहारनपुर : जिला महिला अस्पताल से चोरी हुए नवजात शिशु को जनकपुरी पुलिस ने करीब दो दिन की लगातार पड़ताल के बाद सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने 250 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर बच्चे को हरिद्वार जिले के बहादराबाद से बरामद किया। मौके से आरोपी महिला को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक महिला नवजात को लेकर बहादराबाद बाईपास स्थित जया मैक्सवेल अस्पताल के बाहर किसी व्यक्ति के आने का इंतजार कर रही थी। नवजात की बरामदगी के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। बच्चे…
प्रयागराज के प्रतियोगी छात्रों को बड़ी राहत, NCTE से एक बार छूट की सिफारिश करेगी योगी सरकार
लखनऊ : प्रयागराज में शिक्षक भर्ती के नियमों को लेकर आंदोलन कर रहे प्रतियोगी छात्रों के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहत का रास्ता निकालने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी को राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) को पत्र लिखकर प्रभावित अभ्यर्थियों को एक बार की छूट देने की सिफारिश करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के भविष्य को प्रशासनिक जटिलताओं में नहीं उलझाया जाना चाहिए। दरअसल, प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी भर्ती को लेकर प्रतियोगी छात्र लंबे…
सहारनपुर में नितिन नवीन का सामाजिक संपर्क, रविदास मंदिर में पूजा के बाद दलित कार्यकर्ता के घर किया भोजन
संगठनात्मक बैठकों के बीच सामाजिक जुड़ाव पर भी रहा जोर, पुराने और मौजूदा नेताओं से 2027 की तैयारियों पर लिया फीडबैक सहारनपुर : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के सहारनपुर दौरे में संगठनात्मक बैठकों के साथ सामाजिक संपर्क का पहलू भी प्रमुखता से सामने आया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी की संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा के लिए पहुंचे नितिन नवीन ने पुराने और मौजूदा पदाधिकारियों से अलग-अलग बैठक कर जमीनी स्थिति का फीडबैक लिया। इसके बाद वह ओजपुरा स्थित रविदास मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। यहां से वह भाजपा के…
सहारनपुर में नितिन नबीन का ढाई घंटे मंथन, 2027 की तैयारियों पर पुराने और नए नेताओं से लिया फीडबैक
सहारनपुर : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने मंगलवार को सहारनपुर में करीब ढाई घंटे तक पार्टी के पुराने और वर्तमान नेताओं के साथ संगठनात्मक मंथन किया। अंबाला रोड स्थित रिसॉर्ट में हुई दो अलग-अलग बैठकों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पूर्व जनप्रतिनिधियों, वर्तमान जनप्रतिनिधियों और संगठन पदाधिकारियों से 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। दोनों बैठकों में मीडिया की एंट्री प्रतिबंधित रही। पुराने नेताओं के अनुभव पर मंथन रिसॉर्ट पहुंचने के बाद नितिन नबीन ने सबसे पहले पश्चिमी यूपी के पूर्व सांसदों, पूर्व विधायकों,…
