Prayagraj News : भाजपा नेता को पुलिस ने थाने में बंद करके पीटा, दो विधायक, मेयर, एमएलसी आधी रात को धरने पर बैठे 

Police & BJP

प्रयागराज : भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष मनोज पासी ने झूंसी थानेदार व अन्य पुलिसकर्मियों पर थाने में बंद कर पीटने का आरोप लगाया। मामला बढ़ने पर भाजपा कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। घटना के बाद चमनगंज चौकी प्रभारी संतोष कुमार सिंह, इंस्पेक्टर शिवराम यादव, जग नारायण व हेड कांस्टेबल पारस यादव को निलंबित कर दिया गया है। झूंसी थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ भी जांच के आदेश दिए गए हैं। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष मनोज पासी ने झूंसी थानेदार व अन्य…

Mahakumbh 2025 : मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में पहुंचेंगे 10 करोड़ श्रद्धालु, सीएम योगी ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

Mahakumbh News 2025

महाकुंभ 2025 : 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के अवसर पर महाकुंभ में 8 से 10 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। इसे लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ाने पर भी जोर दिया है। ये भी पढ़िए…. खुद का पिंडदान और पितरों का श्राद्ध करने के बाद आठ हजार लोग बनेंगे संन्यासी, महाकुंभ मेले में पहनेंगे नागा साधू और ब्रह्मचारी का चोला  29 जनवरी को मौनी अमावस्या के अवसर पर महाकुंभ में 8 से…

Meerut News : मेरठ के 6 डॉक्टरों पर किडनी निकालने का लगाया आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज 

Meerut Crime News

मेरठ : उत्तर प्रदेश में जनपद मेरठ में निजी अस्पताल के डॉक्टरों का काला कारनामा सामने आया है। जहां केएमसी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के 6 डॉक्टरों पर मानव अंग तस्करी का आरोप लगा है। जनपद बुलंदशहर जिले के गांव बुगरासी की रहने वाली एक महिला ने केएमसी हॉस्पिटल मेरठ के डॉक्टरों पर किडनी निकालने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि जब उसने अस्पताल प्रबंधन से इसकी शिकायत की तो डॉक्टरों ने उसके साथ न सिर्फ मारपीट कर दी बल्कि उससे सारे दस्तावेज भी छीन लिये। कोर्ट…

Ayodhya News : मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए आज़ाद समाज पार्टी ने घोषित किया प्रत्याशी, सपा के बागी नेता को बनाया प्रत्याशी 

Milkipur Candidate

अयोध्या : उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा के बाद सभी पार्टियों ने अपने प्रत्याशी घोषित करने शुरू कर दिए हैं। मिल्कीपुर सीट पर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने अपने भी प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी है। आजाद समाज पार्टी ने समाजवादी पार्टी के बागी हुए संतोष कुमार उर्फ ​​सूरज चौधरी को अपना प्रत्याशी बनाया है। यह घोषणा आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ ने की। इसके लिए बाकायदा पार्टी की ओर से पत्र जारी किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष सुनील…

Milkipur By Election : मिल्कीपुर सीट पर भाजपा ने घोषित किया प्रत्याशी, जिला पंचायत सदस्य के पति को दिया मौका

Milkipur By Election

मिल्कीपुर उपचुनाव : उत्तर प्रदेश के अयोध्या में मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। मिल्कीपुर सीट पर भाजपा ने चंद्रभान पासवान को प्रत्याशी बनाया है। चंद्रभान पासवान की पत्नी जिला पंचायत सदस्य हैं और वे खुद पेशे से अधिवक्ता हैं। राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने यूपी में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए चंद्रभानु पासवान के नाम पर मुहर लगा दी है। दरअसल इस सीट…

Saharanpur News : ‘लो जी थाने की भी कट गई बिजली’ थाना बड़गांव पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, विधुत विभाग के जेई ने थाने का कटवा दिया कनेक्शन

Look, even the police station's electricity was cut off

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर में थाना बड़गांव पुलिस को विधुत विभाग कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट का संज्ञान ना लेना महंगा पड़ गया।कार्यवाई ना होने से नाराज कर्मचारियों ने न सिर्फ थाने पर धरना दिया बल्कि जेई थाने का कनेक्शन कटवा दिया। कर्मचारियों का आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्यवाई करने की बजाए उल्टा पेट्रोल मैन को ही हिरासत में ले लिया। जिसके चलते जेई ने थाने पर करीब तीन लाख रूपये बिल बकाया बता कर बिजली कनेक्शन कटवा दिया। जिससे थाने के सभी काम…

Sambhal MP : संभल सांसद के जवाब से विद्युत विभाग संतुष्ट नहीं, दिए गए दस्तावेजों के मांगे सबूत, बाहरणा होगा 1.91 करोड़ रुपये का जुर्माना

Sambhal Violence News

संभल : सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क द्वारा विद्युत विभाग को दिया गए जवाब विभागीय अधिकारी संतुष्ट नहीं हैं। विभाग ने सांसद को जवाब में किए गए दावे के दस्तावेज दिखाने को कहा गया है। इसके लिए अधिकारियों ने एक सप्ताह का समय दिया है। यदि सांसद दावे को साबित करने के लिए दस्तावेज नहीं दिखा पाते हैं तो विद्युत विभाग द्वारा वसूली की कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी। अधीक्षण अभियंता (विद्युत) विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि सांसद द्वारा जवाब दाखिल कर दिया गया है। लेकिन वह दावा…

Saharanpur News : दिव्यांग दंपत्ति ने तीन बच्चों के साथ खाया था जहर, देर शाम मां-बेटे की हो गई मौत, वजह जान हर कोई हैरान

Saharanpur News

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सोमवार को दिव्यांग दंपत्ति देहरादून हाईवे पर हरोड़ा गांव के पास तीन बच्चों के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे सबकी तबियत बिगड़ने पर राहगीरों ने अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान देर शाम डेढ़ साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। वहीं देर रात दिव्यांग पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। मां-बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है जबकि पति और दोनों बेटियों की हालत नाजुक बनी हुई है। तीनों का निजी अस्पताल में इलाज…

आईईआरटी प्रयागराज के उत्थान के लिए पूर्व छात्र: एक आंदोलन की तैयारी

प्रयागराज: प्रयागराज स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड रूरल टेक्नोलॉजी (आईईआरटी) उत्तर भारत का एक प्रमुख संस्थान है, जिसने तकनीकी और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में देश को अनेक कुशल इंजीनियर और टेक्नोक्रेट दिए हैं। लेकिन बीते कुछ वर्षों में, संस्थान के शैक्षिक स्तर, प्रशासनिक कार्यों और बुनियादी ढांचे में गिरावट के कारण इसका गौरवशाली अतीत धुंधला पड़ता नजर आ रहा है। इस स्थिति से चिंतित संस्थान के पूर्व छात्रों ने अब इसके उत्थान के लिए कमर कस ली है। देश-विदेश में फैले इन पूर्व छात्रों ने आईईआरटी के पुराने गौरव को लौटाने…

Saharanpur News : कर्ज से परेशान दंपत्ति ने तीन बच्चों के साथ खाया जहर, इलाज के दौरान डेढ़ साल के बच्चे की मौत, दम्पत्ति और बेटियों की हालत गंभीर

Saharanpur News

सहारनपुर : पश्चमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कर्ज से परेशान दंपत्ति ने खौफनाक कदम उठाया है। थाना गागलहेड़ी इलाके में दिल्ली-देहरादून हाइवे पर बाइक रोक कर दंपत्ति ने तीन बहच्चों के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे सभी की हालत बिगड़ गई। हाइवे से गुजर रहे राहगीरों ने सभी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां इलाज के दौरान डेढ़ साल के बच्चे की मौत हो गई है। जबकि दंपत्ति और दोनों बेटियां जिंदगी मौत की जंग लड़ रहे हैं। सभी की हालत गंभीर बनी हुई…