Shamli Encounter : एसटीएफ और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक लाख के इनामी अरशद समेत चार बदमाश ढेर, इंस्पेक्टर को भी लगी गोली

Shamli Encounter

शामली : सोमवार देर रात झिंझाना के गांव उदपुर के जंगल में उस वक्त ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई एसटीएफ और बदमाशों के बीच गोलियां चल गई। मुठभेड़ में मुस्तफा गैंग के एक लाख के इनामी बदमाश अरशद और उसके तीन साथी गोली लगने से ढेर हो गए। मुठभेड़ में चारों बदमाशों की मौके पर ही मौत हो गई। बदमाशों की गोली लगने से इंस्पेक्टर सुनील कुमार घायल हो गए, जिनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें गुरुग्राम रेफर कर दिया गया। आपको बता दें कि सोमवार देर रात एसटीएफ मेरठ…

Farmer & Government : सत्ता में कुंद होती किसान की आवाज़ और आत्ममुग्ध जाट नेता

Farmer & Government

सत्ता और किसान : चौधरी चरण सिंह की इस गहरी बात के तब से लेकर आज तक अनेकों उदाहरण हैं जिसमें सत्ताधारी दलों में कई जाट नेताओं को समाप्त करने के षडयंत्र हमारे सामने हैं। 70 के दशक में कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती बन चुके चौधरी चरण सिंह की सियासत को समाप्त करने के लिए तत्कालीन सत्ताधारी कांग्रेस ने श्रम शक्ति और जाटों की आवाज को दबाने के लिए तमाम हथकंडे अपनाए, लेकिन कांग्रेस अपने मनसूबों में कामयाब नहीं हो पाई। उसके बाद चौधरी अजित सिंह को कमजोर करने के…

Saharanpur News : फिल्मी स्टाइल में टावर पर चढ़ा युवक, रील बनाते समय युवक ने कहा “पुष्पा झुकेगा नहीं साला”

man climbing tower

सहारनपुर : सहारनपुर में सोशल मीडिया पर शोहरत पाने का जुनून युवाओं में इस कदर हावी हो गया है। वे अपनी जान जोखिम में डालने से भी नहीं कतराते। मन्नान का यह कदम न सिर्फ उसके लिए खतरनाक हो सकता है। बल्कि उसके आसपास के लोगों को भी मुसीबत में डाल सकता है। ऐसा ही एक मामला थाना नागल इलाके में देखने को मिला है जहां एक सनकी युवक रील बनाने के लिए टॉवर पर चढ़ गया। टॉवर पर रील बनाते हुए जोर से चिल्लाया कि “पुष्पा झुकेगा नहीं साला”…

Mirzapur News : मंदिर से 30 करोड़ की मूर्ति चोरी, पुलिस को सूचना देने वाला बाबा ही निकला चोर

Mirzapur News

मिर्जापुर : उत्तर प्रदेश के जनपद मिर्जापुर में पुलिस ने मूर्ति चोरी का बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने मंदिर से चोरी हुई करोड़ों की मूर्ति को बरामद कर मूर्ति चोर बाबा समेत चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस और एसओजी टीम ने 175 साल पुरानी 30 करोड़ की अष्टधातु की मूर्तियां शकुशल बरामद किया है। सभी के खिलाफ सबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आपको बता दें कि 14 जनवरी को श्री राम जानकी मंदिर से तीन अष्टधातु की मूर्तियां चोरी हो गई थीं।…

Amroha News : जमीन के लालच में चाचा-चाची ने रची साजिश, हादसा दिखाने के लिए छत से फेंका

Amroha News

अमरोहा : जमीन के लालच में चाचा-चाची ने पांच वर्षीय मासूम खुशबू की गला घोंटकर हत्या कर दी और हादसे का रूप देने के लिए उसे छत से फेंक दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जमीन के लालच में चाचा-चाची ने पांच वर्षीय मासूम (खुशबू) की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या को हादसे का रूप देने के लिए उसे छत से फेंक दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मासूम की गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई।…

Saharanpur News : हिंडन नदी में उतराते मिले गौवंशो के सिर, गुस्साए गौरक्षकों ने जाम लगाकर किया हंगामा, पुलिस से हुई नौंक-झोंक

Saharanpur News

सहारनपुर : सहारनपुर जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव नन्हेड़ा खुर्द के निकट हिंडन नदी में तीन गायों के सिर तैरते मिलने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। गुस्साए गौरक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के साथ कस्बे के महाराणा प्रताप चौक पर जाम लगा दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। जाम की सूछ्ना मिलते ही थाना पुलिस ने मौके पर पहुँच कर जाम खुलवाने की कोशिश की लेकिन प्रदर्शनकारी उच्च अधिकारीयों को मौके पर बुलाने पर अड़े रहे। इस दौरान गौ रक्षकों और पुलिस के बीच…

Saharanpur News : ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, आमजन से ऑनलाइन ठगी कर अन्य के खातों में मंगवाते थे पैसा, 7 गिरफ्तार

Saharanpur News

सहारनपुर : सहारनपुर पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने लोगों के साथ जालसाजी कर ऑनलाइन ठगी करने वाले 7 साइबरों ठगों को गिरफ्तार किया है। पकडे गए ठगों के पास से ऑनलाइन ठगी करने के उपकरण और नगदी बरामद की है। पुलिस ने ठगों के बैंक खाते सीज करा दिए हैं। पुलिस के मुताबिक़ यह गिरोह न सिर्फ स्थानीय लोगों को लालच देकर उनके खाते खुलवाता है बल्कि ऑनलाइन ठगी कर उनके खातों में पैसे मंगवाते थे और बाद में उनके खाते से…

Bareilly News : शिक्षा विभाग का बड़ा कारनामा, पाकिस्तानी महिला बना दिया सरकारी शिक्षिका, नौ साल बाद खुलासा होने पर हुई निलंबित

Bareilly Teacher

बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली में शिक्षा विभाग का चौंकाने वाला कारनामा सामने आया है। जहां विभागीय अधिकारियों ने पाकिस्तानी महिला को फर्जी दस्तावेज के आधार पर सरकारी शिक्षिका नियुक्त कर दिया। 9 साल बाद हुई जांच में मामले का खुलासा हुआ है। जिसके बाद शिक्षिका को निलंबित कर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रामपुर जिले की रहने वाली एक पाकिस्तानी महिला ने फर्जी दस्तावेज लगाकर बेसिक शिक्षिका की नौकरी हासिल कर ली। वह बरेली के फतेहगंज पश्चिमी विकास खंड क्षेत्र में तैनात हो गई। दस्तावेज फर्जी…

Imaran Masood : केजरीवाल पर बरसे इमरान मसूद, बोले- केजरीवाल को नहीं मुसलामानों की चिंता, सैफ के नाम पर मुसलमानों को लुभाने की कोशिश 

Imran Masood On Ram Mandir News 

दिल्ली : इमरान मसूद ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल प्रेस कॉन्फ्रेंस में इमरान मसूद ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि सैफ अली खान, सलमान खान, बाबा सिद्दीकी और मुंबई का हाल बुरा है और मुंबई में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है। मुंबई की कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए सहारनपुर के सांसद इमरान मसूद ने दिल्ली के मुखिया अरविंद केजरीवाल को भी निशाने पर लिया और कहा कि अरविंद केजरीवाल मुंबई की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं, लेकिन दिल्ली के बारे में…

Mahakumbh 2025 : महाकुंभ में बोले शंकराचार्य, हिंदू शब्द का दुष्प्रचार महाकुंभ से ही होगा समाप्त, परम-धर्म संसद ने जारी किया धर्मदेश

Shankaracharya-Avimukteshwarananda-Saraswati

प्रयागराज : शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि हिंदू शब्द को लेकर किया जा रहा भ्रामक दुष्प्रचार गलत है। हिंदू शब्द के लिए हो रहे इस दुष्प्रचार का समाधान महाकुंभ में ही होगा। हिंदू शब्द का उल्लेख वेदों के साथ-साथ स्मृतियों, पुराणों और तंत्र साहित्य में भी है। ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि हिंदू शब्द प्राचीन है। वेदों में इसके प्रमाण और वर्णन मौजूद हैं। हिंदू शब्द को लेकर किया जा रहा भ्रामक दुष्प्रचार गलत है। हिंदू शब्द के लिए हो रहे इस दुष्प्रचार का…