दिल्ली : इमरान मसूद ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल प्रेस कॉन्फ्रेंस में इमरान मसूद ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि सैफ अली खान, सलमान खान, बाबा सिद्दीकी और मुंबई का हाल बुरा है और मुंबई में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है। मुंबई की कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए सहारनपुर के सांसद इमरान मसूद ने दिल्ली के मुखिया अरविंद केजरीवाल को भी निशाने पर लिया और कहा कि अरविंद केजरीवाल मुंबई की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं, लेकिन दिल्ली के बारे में वह कुछ नहीं कहना चाहते।
दरअसल गुरूवार को अरविंद केजरीवाल द्वारा सैफ अली खान को लेकर दी गई प्रतिक्रिया पर इमरान मसूद ने केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा और कहा कि आज अरविंद केजरीवाल ने सैफ अली खान का नाम लेकर दिल्ली के मुसलमानों का वोट बटोरने की कोशिश की है। जब जहांगीरपुरी में दंगे हो रहे थे और खुलेआम गोलियां चल रही थीं, तब अरविंद केजरीवाल ने एक शब्द भी नहीं कहा।
अगर केजरीवाल मुख्यमंत्री रहते हुए जहांगीरपुरी में जाकर बैठ जाते तो इतना नुकसान नहीं होता। अरविंद केजरीवाल ने घर से बाहर निकलना भी मुनासिब नहीं समझा। इमरान मसूद यहीं नहीं रुके और बिलकिस बानो का नाम लेते हुए उन्होंने कहा कि जब बिलकिस बानो के दोषियों को माला पहनाई जा रही थी तो आप के नेता जवाब देने से बच रहे थे क्योंकि अगर मुसलमानों के नाम पर बोलेंगे तो मुसीबत हो जाएगी।
सहारनपुर सांसद इमरान मसूद ने कहा कि सीएए के दौरान जब बच्चों पर लाठियां बरसाई जा रही थीं तो केजरीवाल एक शब्द बोलने को तैयार नहीं थे, आप उस समय संवैधानिक पद पर थे, आपको दिल्ली के मुसलमानों की चिंता नहीं हुई, वो दिल्ली के ही मुसलमान थे, जब उन पर गोलियां चलाई जा रही थीं, वो दिल्ली के ही मुसलमान थे जिनके घर तोड़े जा रहे थे, उस समय अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के मुसलमानों की चिंता नहीं हुई।
जब निजामुद्दीन बरकत को बंद करने का काम होना था, उस समय भी अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री थे, न तो आपके पास मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी थी, न ही आपको अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझ में आई, उस समय अरविंद केजरीवाल को लगता था कि अगर वो किसी मुसलमान को छूएंगे तो जल जाएंगे।
आज अरविंद केजरीवाल को सिर्फ मुसलमानों की चिंता है और मजेदार बात ये है कि आज अगर आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को किसी बात की चिंता है तो वो है मुंबई में बैठे फिल्मी सितारों की और मुंबई में बैठे अभिनेता सैफ अली खान की जिनके पास अरबों की संपत्ति है। मैं ये बात हिंदू और मुस्लिम मुद्दों से ऊपर उठकर कह रहा हूं। क्या आज आम आदमी पार्टी का चेहरा सबके सामने बेनकाब हो गया है? आज दिल्ली में जिस तरह का प्रदूषण है, सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। दिल्ली में जो भी काम हुआ वो सीधे दीक्षित जी ने किया और आज हालात ये हो गए हैं कि दूसरे या तीसरे महीने में ही लॉकडाउन लगाना पड़ रहा है।
नोट:अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...