सहारनपुर : थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गाँव कासमपुर पाडली की एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष के पाँच लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित महिला ने थाने में लिखित शिकायत देकर मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने अपनी लिखित शिकायत में बताया कि आरोपी युवक ने पहले उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह उसे बहला-फुसलाकर विशाखापत्तनम ले गया जहाँ उसने उसके साथ बलात्कार किया। मामला बढ़ने पर पंचायत के दबाव में जबरन शादी करा दी गई। अब ससुराल वाले दो लाख…
Category: राज्य
वाहन स्वामियों को बड़ी राहत, उत्तर प्रदेश में परिवर्तित वाहनों के नए HSRP के लिए FIR दर्ज कराने की ज़रूरत नहीं – Lucknow News
लखनऊ : परिवहन विभाग ने उन वाहन स्वामियों को बड़ी राहत दी है जो अपने वाहन को कमर्शियल से प्राइवेट या प्राइवेट से कमर्शियल में परिवर्तित कराते हैं। पहले उन्हें बदली हुई नंबर प्लेट के लिए FIR दर्ज करानी होती थी। उस FIR को ऑनलाइन अपलोड करना होगा। विभाग ने HSRP (हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट) जारी करने वाली कंपनी को निर्देश दिया है कि जब वाहन परिवर्तित होकर RTO कार्यालय में पंजीकृत हो रहा है और उसकी श्रेणी बदल रही है, तो FIR की क्या ज़रूरत है? रूपांतरण के मामले…
भूस्खलन के कारण बदरीनाथ और केदारनाथ की यात्रा मुश्किल होती जा रही है, तीर्थयात्री रास्ते में फंस रहे हैं – Rudraprayag Landslide
रुद्रप्रयाग : पहाड़ों में रविवार रात से भारी बारिश जारी है। बारिश के कारण अलकनंदा और मंदाकिनी नदियां रौद्र रूप में बह रही हैं। बदरीनाथ और केदारनाथ हाईवे पर कई जगह बोल्डर और मलबा गिर रहा है, जिससे चारधाम यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। केदारनाथ हाईवे पर मुनकटिया में पहाड़ी से भारी मलबा और बोल्डर गिरने से मार्ग बंद हो गया। इसके कारण केदारनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को सोनप्रयाग में ही रोक दिया गया। कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग को पैदल यात्रियों और शटल…
करोड़ों रुपए की ठगी करने वाला शातिर ठग गिरफ्तार, निवेश के नाम पर लोगों को बनाता था अपना शिकार – Almora Crime News
अल्मोड़ा : भतरौजखान पुलिस ने आठ लोगों के साथ डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक की ठगी करने वाले शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। लगातार अपना ठिकाना बदल रहे ठग को पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा है। पुलिस ने उसे दिल्ली के लाजपत नगर से गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि 27 अक्टूबर 24 को पंकज प्रकाश ने भतरौजखान थाने में तहरीर दी कि टिहरी गढ़वाल के जुगाड़ गांव निवासी विपिन चमोली ने फार्मा कंपनी में निवेश कर अधिक मुनाफा कमाने का लालच देकर वर्ष 2021 से…
यूपी के 40 जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, अगले 5 दिनों तक जारी रहेगी भारी मानसूनी बारिश – Weather Update
लखनऊ : यूपी में भारी मानसूनी बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दोनों मौसम संभागों में दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य रहा। पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर गरज और चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश/बौछारें हुईं तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज और चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश/बौछारें हुईं। आपको बता दें कि पिछले 24 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश में अनुमानित 9.7 के मुकाबले 4.9 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 49 प्रतिशत कम…
UCC में उत्तराखंड सरकार ने किया बदलाव, शादी के वक्त नाबालिगों वयस्क होने पर मान्य होगा पंजीकरण – UCC in Uttrakhand
देहरादून : समान नागरिक संहिता को लेकर उत्तराखंड सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। अब ऐसे लोगों का विवाह पंजीकरण रद्द नहीं होगा, जो शादी के समय नाबालिग थे या फिर दंपत्ति में से कोई एक भी नाबालिग था। उत्तराखंड सरकार ने स्पष्ट किया है कि अगर पंजीकरण के समय दोनों वयस्क हो गए हैं, तो उनका पंजीकरण रद्द नहीं होगा। मुख्य सचिव ने इस मुद्दे पर जोर देते हुए कहा है कि ऐसे विवाह के मामलों का भी पंजीकरण किया जाना चाहिए। दरअसल, मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता…
सीएम धामी ने की किसानी, खेतों में बैलों से हल चलाकर बहाया पसीना, धान पौध की की रोपाई – Uttrakhand CM Dhami
खटीमा : उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। सीएम धामी का ऐसा ही एक अनोखा अंदाज फिर देखने को मिला है। अपने गृह क्षेत्र खटीमा के दौरे पर गए सीएम धामी ने इस बार न सिर्फ किसानों से मुलाकात की, बल्कि खेतों में धान रोपकर किसान की तरह पसीना भी बहाया। इस दौरान सीएम धामी को अपने पुराने दिन भी याद आए। इस मौके पर सीएम धामी ने “हुड़किया बौल” के जरिए भूमि देवता भूमिया, जल देवता इंद्र और छाया देवता मेघ…
यूपी के गन्ना किसानों के लिए मुसीबत, मीलों में अटका 4000 करोड़ का भुगतान, बड़े आंदोलन भी रहे नाकाम – Sugarcane Farmers Payment
मेरठ : देश का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश ‘मिठास’ के मामले में भी अव्वल है। यहां बड़े पैमाने पर गन्ने की खेती होती है. वेस्ट यूपी को गन्ना बेल्ट के तौर पर जाना जाता है। लेकिन, गन्ना किसानों को कई चुनौतियों का भी सामना करना पड़ता है। किसान चीनी मिलों को गन्ना देते हैं लेकिन उसका भुगतान देरी से होता है। प्रदेश में चीनी मिलों पर गन्ना किसानों का हजारों करोड़ रुपये से ज्यादा बकाया है। वैसे तो पूरे उत्तर प्रदेश में गन्ना पैदा होता है। लेकिन, वेस्ट यूपी…
मृत व्यक्ति के नाम पर बंदूक चलाने के मामले में सुल्तानपुर के सपा सांसद राम भुआल के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी – Gorakhpur News
गोरखपुर : अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्ञानेंद्र कुमार की अदालत ने मृत व्यक्ति के नाम पर लाइसेंस पर जारी डबल बैरल बंदूक से गोली चलाने के मामले में सुल्तानपुर के समाजवादी पार्टी के सांसद राम भुआल निषाद के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। अदालत ने अपने आदेश के साथ ही गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर यह सुनिश्चित करने को कहा है कि राम भुआल निषाद अगली सुनवाई में हर हाल में अदालत में पेश हों। सांसद पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर शस्त्र लाइसेंस हासिल…
सोशल मीडिया पर महिला से हुई दोस्ती, मोटे मुनाफे का लालच देकर ठग लिये 72.34 लाख – Meerut Cyber Crime
मेरठ : सोशल मीडिया पर महिला से दोस्ती करना मेरठ के एक युवक को महंगा पड़ गया। महिला ने पहले फ्रेंडशिप रिक्वेस्ट भेजी, फिर युवक से दोस्ती कर ली। बातचीत शुरू हुई तो महिला युवक को पैसे कमाने के लिए प्रेरित करने लगी। कुछ दिन बाद जब युवक ने महिला द्वारा दिए गए लिंक पर पैसे लगाए तो उसे मुनाफा हुआ। यह देखकर युवक का लालच बढ़ता गया और वह बार-बार पैसे लगाता रहा। अंत में जब उसे ठगे जाने का अहसास हुआ तो वह 72.34 लाख रुपये गंवा चुका…
