लखनऊ : केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सचिव अमित सिंह की प्रतिनियुक्ति अवधि बढ़ा दी है। भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। इसके तहत, भारतीय रेल सेवा (आईआरएसएस) 2000 बैच के अधिकारी अमित सिंह अब 31 मार्च 2027 तक उत्तर प्रदेश सरकार में सेवा देंगे। यह अवधि उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव तक है, जिससे उनकी भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। केंद्र सरकार की कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने…
Category: राज्य
मुलायम सिंह के बेटे प्रतीक यादव से 4 करोड़ रुपये की ठगी, पॉक्सो एक्ट में फंसाने की मिली धमकी
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। प्रतीक यादव ने इस मामले में लखनऊ के गौतमपल्ली थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने बताया है कि चिनहट निवासी कृष्णानंद पांडे ने उनसे 4 करोड़ रुपये से ज़्यादा की ठगी की है। कृष्णानंद पांडे ने एक रियल एस्टेट कंपनी बनाई थी। आरोपी ने निवेश के नाम पर उनसे करोड़ों रुपये ठग लिए और अब पैसे…
डीएम मोनिका रानी के खिलाफ अफसरों का प्रदर्शन जारी, बोले – तब तक काम नहीं करेंगे जब तक उनका तबादला नहीं हो जाता
बहराइच : ‘अगर अफसरों के स्वाभिमान के साथ छेड़छाड़ की जाती है, तो हम ऐसी स्थिति में काम करने के लिए बाध्य नहीं हैं। कोई हमें गुलामी की हालत में काम करने के लिए मजबूर नहीं कर सकता। शनिवार को हुई बैठक में जिलाधिकारी ने हमारे साथ अभद्र व्यवहार किया। हम इसका विरोध कर रहे हैं। प्रदेश संगठन ने एक सप्ताह के भीतर डीएम के तबादले की मांग की है।’ यह बयान पंचायत राज सेवा परिषद के जिलाध्यक्ष सर्वेश पांडेय का है। वह सोमवार को विकास भवन परिसर में चल…
मुख्तार अंसारी गिरोह का शार्प शूटर शाहरुख पठान मुठभेड़ में ढेर, मेरठ एसटीएफ ने मुजफ्फरनगर में किया एनकाउंटर – Muzaffarnagar Encounter
मुजफ्फरनगर : मेरठ एसटीएफ ने मुख्तार अंसारी गिरोह के शार्प शूटर शाहरुख पठान को मुठभेड़ में मार गिराया है। शाहरुख मुजफ्फरनगर का रहने वाला था। यह मुठभेड़ सोमवार सुबह छपार थाना क्षेत्र के रोहाना रोड पर हुई, जिसमें मौके से एक कार, पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए। एसटीएफ को सूचना मिली थी कि शूटर शाहरुख पठान मुजफ्फरनगर में मौजूद है। इसके बाद टीम ने घेराबंदी की। खुद को घिरा देख शाहरुख ने कार से ही फायरिंग शुरू कर दी। एसटीएफ की जवाबी कार्रवाई में शाहरुख मारा…
पत्रकार और उसके भाई की हत्या के मामले में माता-पिता और बेटे को उम्रकैद, गोबर बना दो परिवारों की बर्बादी का कारण – Saharanpur News
सहारनपुर : पत्रकार आशीष धीमान और उनके भाई आशुतोष धीमान की हत्या के मामले में सहारनपुर की अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। इस दोहरे हत्याकांड में अदालत ने बेटे समेत माता-पिता को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या 11 की अदालत ने पत्रावली पर मौजूद साक्ष्यों और गवाहों के बयान के आधार पर यह फैसला सुनाया है। एडीजीसी अमित त्यागी ने बताया कि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (कक्ष संख्या 11) आलोक शर्मा की अदालत ने मुख्य आरोपी महिपाल सैनी, उसकी पत्नी विमलेश…
कांवड़ मेला शुरू होते ही रूट डायवर्ट, सहारनपुर जिले को आठ जोन, 52 सेक्टर और 100 सब-सेक्टर में बांटा गया – Kawad Mela 2025
सहारनपुर : शुक्रवार से सावन मास शुरू हो गया है। सावन मास की शुरुआत के साथ ही देश के कोने-कोने से शिवभक्त कांवड़ यात्रा पर निकल पड़े हैं। उत्तर प्रदेश के साथ ही हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश से करोड़ों शिवभक्त हर की पौड़ी हरिद्वार से कांवड़ में गंगाजल भरकर अपने गंतव्यों को जाते हैं। सहारनपुर जिला हरिद्वार जिले का पड़ोसी जिला है, जिसके चलते बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री सहारनपुर होते हुए शिवालयों के लिए रवाना होते हैं। यही वजह है कि सहारनपुर पुलिस और जिला प्रशासन के…
कांवड़ मेला 2025 कल से शुरू, हरिद्वार को तीन सुरक्षा जोन में बांटा गया, 7 करोड़ लोगों के आने की उम्मीद – Kanwar Yatra 2025
हरिद्वार : कांवड़ मेला 2025 कल, शुक्रवार 11 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। कांवड़ यात्रा के निर्विघ्न संपन्न होने की कामना के साथ श्री गंगा सभा के पदाधिकारी और प्रशासन के अधिकारी 11 जुलाई को सुबह 10 बजे हर की पौड़ी पर मां गंगा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लेंगे। इधर, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा समेत सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला प्रशासन और पुलिस ने अपनी-अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मेले की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। कांवड़ मेला क्षेत्र को सुरक्षित और व्यवस्थित…
बेटे ने अपनी माँ को दिलाई फाँसी की सजा, प्रेमी की खातिर महिला ने अपने तीन बच्चों को डुबोकर मार डाला था – Auraiya News
औरैया : उत्तर प्रदेश के औरैया में एक साल पहले हुई एक जघन्य घटना में अदालत ने एक माँ को अपने तीन बच्चों को डुबोकर मारने के जुर्म में मौत की सजा सुनाई है। पिछले साल 27 जून को जिले के फफूंद बरौआ गाँव की रहने वाली प्रियंका ने अपने तीन बेटों आदित्य, माधव और मंगल को सेंगुर नदी में डुबोकर मार डाला था। उस समय यह मामला पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ था। इस हत्या को अंजाम देते हुए प्रियंका ने अपने चौथे बेटे सोनू को…
अलीगढ़ में प्रेमी ने प्रेमिका के पति को मारी गोली, बेवफा पत्नी ने ही थमाई थी जान से मारने की तमंचा – Aligarh News
अलीगढ़ : जिले में प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करवा दी। पत्नी के प्रेमी ने गुरुवार को दिनदहाड़े प्रेमिका के पति को गोली मार दी। इसके बाद उसने थाने में सरेंडर कर दिया। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने मृतक की पत्नी और हत्यारे प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेजा जाएगा। घटना गुरुवार सुबह अलीगढ़ के बरला…
अमित शाह के अचानक संन्यास लेने वाले बयान के क्या मायने, भाजपा के भीतर चल रहे गहरे बदलावों की राजनीतिक दस्तक तो नहीं ?
दिल्ली : गृह मंत्री अमित शाह का नाम देश की राजनीति में न सिर्फ़ एक प्रभावशाली रणनीतिकार के रूप में, बल्कि भाजपा के ‘चाणक्य’ के रूप में भी स्थापित है। राजनीति में कुछ नाम ऐसे होते हैं जो सिर्फ़ एक व्यक्तित्व की नहीं, बल्कि एक विचारधारा, रणनीति और सत्ता के केंद्र की पहचान बन जाते हैं। अमित शाह ऐसा ही एक नाम हैं। ज़ाहिर है, गुजरात से दिल्ली तक मोदी की विजय यात्रा में उनका योगदान निर्णायक रहा है, चाहे वह संगठन विस्तार की बात हो या चुनावी चक्रव्यूह रचने…
