12 फीट के पाइप से नप रही डीजे की हाइट, सड़क पर उतरे SSP अभिनंदन, बोले- मानक से ऊंचे वाहन नहीं होंगे बर्दाश्त

Kanwar Yatra in Saharanpur

सहारनपुर : श्रावण मास में कांवड़ यात्रा अपने चरम पर है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लाखों शिवभक्त सहारनपुर के रास्ते अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। ऐसे में कांवड़ियों की सुरक्षित यात्रा और यातायात व्यवस्था को लेकर सहारनपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। कांवड़ यात्रा के दूसरे चरण में एसएसपी अभिनंदन खुद सड़क पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते नजर आए। इस दौरान पुलिस की एक खास कार्रवाई चर्चा में रही। पुलिसकर्मी 12 फीट लंबे पाइप और इंचीटेप की मदद से कांवड़ यात्रा में शामिल डीजे वाहनों की…

कांवड़ यात्रा और जुमे की नमाज को लेकर देवबंद से अमन का संदेश, उलेमाओं ने की सहयोग और भाईचारे की अपील

कांवड़ यात्रा और जुमे की नमाज को लेकर देवबंद से अमन का संदेश

सहारनपुर: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा के दूसरे चरण के दौरान शुक्रवार को जुमे की नमाज और कांवड़ियों की आवाजाही एक साथ होने को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज हैं। इसी बीच सहारनपुर के देवबंद से मुस्लिम धर्मगुरुओं और संगठनों ने अमन, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। जमीयत उलेमा-ए-हिंद और देवबंदी उलेमाओं ने मुस्लिम समाज से अपील की है कि इस शुक्रवार लोग जहां तक संभव हो, अपने मोहल्ले की नजदीकी मस्जिद में ही जुमे की नमाज अदा करें और अनावश्यक भीड़ से बचें।…

13 साल बाद शहीद सिपाही राहुल ढाका को मिला इंसाफ, मुकीम काला गैंग के दो सदस्यों को उम्रकैद

13 साल बाद शहीद सिपाही राहुल ढाका को मिला इंसाफ

सहारनपुर : करीब 13 साल पहले ड्यूटी के दौरान बदमाशों की गोलियों का सामना करते हुए शहीद हुए पुलिसकर्मी राहुल ढाका के परिवार को आखिरकार न्याय मिल गया। सहारनपुर की अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-10 की अदालत ने मुकीम काला गैंग के सक्रिय सदस्य महताब उर्फ काना उर्फ जीवा और सादर खां को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोनों दोषियों पर 75-75 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माने की आधी राशि शहीद सिपाही के परिवार को देने का आदेश…

50 गज के मकान पर 147 करोड़ का हाउस टैक्स! नगर निगम के नोटिस से परिवार सदमे में, व्यवस्था पर उठे सवाल

50 गज के मकान पर 147 करोड़ का हाउस टैक्स! नगर निगम के नोटिस से परिवार सदमे में, व्यवस्था पर उठे सवाल

सहारनपुर : सहारनपुर नगर निगम एक बार फिर अपने गृहकर नोटिस को लेकर विवादों में घिर गया है। कुछ दिन पहले समाजवादी पार्टी के नेता फरहाद आलम गाड़ा को 22 करोड़ रुपये का गृहकर नोटिस भेजे जाने के बाद अब कमेला कॉलोनी निवासी गुलफाम अहमद के महज 50 वर्ग गज के मकान पर करीब 146 करोड़ 61 लाख रुपये से अधिक का गृहकर बकाया दर्शाते हुए नोटिस जारी कर दिया गया। इतना ही नहीं, नोटिस में 15 दिनों के भीतर राशि जमा करने और ऐसा न करने पर मकान की…

बड़ी नहर में डूबी होंडा सिटी कार को सुरक्षित निकाला, पुलिस और फायर सर्विस की तत्परता से टला बड़ा हादसा

बड़ी नहर में डूबी होंडा सिटी कार को सुरक्षित निकाला, पुलिस और फायर सर्विस की तत्परता से टला बड़ा हादसा

सहारनपुर : सहारनपुर में बुधवार सुबह पुलिस और फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई ने एक संभावित बड़े हादसे को टाल दिया। हलालपुर-चिलकाना रोड स्थित बड़ी नहर में डूबी एक होंडा सिटी कार को संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि कार के भीतर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। इस सफल अभियान के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर सर्विस की मुस्तैदी की सराहना की। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8:08 बजे सहारनपुर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि बड़ी नहर…

मंडी में बारिश से आफत: खुले में भीगा धान, किसानों और व्यापारियों ने मंडी के खराब इंतज़ाम पर सवाल उठाए

Rain wreaks havoc in the market, Paddy soaks in the open, Farmers and traders question the poor arrangements at the market.

सहारनपुर : नई धान की फसल आने के साथ ही सहारनपुर की गंगोह एग्रीकल्चर प्रोड्यूस मंडी में बारिश ने किसानों और व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है। मंडी परिसर में सही टिन शेड, सुरक्षित स्टोरेज और ड्रेनेज सिस्टम न होने की वजह से खुले में रखा बड़ी मात्रा में धान बारिश में भीग गया। इससे किसानों और व्यापारियों को आर्थिक नुकसान हुआ है। इस घटना ने एक बार फिर मार्केट कमेटी की तैयारियों और इंतज़ामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बारिश शुरू होते ही मंडी परिसर के कई…

 श्रवण कावड़ में मां को बिठाकर कांवड़ यात्रा पर निकले बेटा बहुएं, बोले – माँ बाप की सेवा ही भोले नाथ की सच्ची भक्ति 

Saharanpur's Unique Kanwar Yatra, Kanwar Yatra 2026, Saharanpur News, Unique Kanwar Yatra 2026,

सहारनपुर : सावन का महीना शुरू होते ही देव भूमि हरिद्वार में शिव भगतों की भीड़ उमड़ पड़ती है। हर की पैड़ी से कावड़ में गंगाजल भर कर शिव भगत कावड़िये अपने गंतव्यों की और बढ़ रहे हैं। कावड़िये लाखों रूपये खर्च कर एक से बढ़ कर एक अनोखी कावड़ लेकर आ रहे हैं। इसी बीच चंडीगढ़ के बहु और बेटे की अनोखी कावड़ हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। चंडीगढ़ के राजकुमार अपनी पत्नी और भाभी के साथ पालकी में अपनी मां बिठाकर हरिद्वार से चंडीगढ़…

देवबंद में एक युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिवार ने ज़हर देकर हत्या का आरोप लगाया; नामजद कार्रवाई की मांग

देवबंद में एक युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिवार ने ज़हर देकर हत्या का आरोप लगाया; नामजद कार्रवाई की मांग

सहारनपुर : देवबंद के मोहल्ला मुल्तानियान में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। मरने वाले की पहचान साहिल के तौर पर हुई है। परिवार ने कस्बे के ही एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं, उनका दावा है कि वह साहिल को घर से बहला-फुसलाकर ले गया, जहां उसे पीटा, ज़हर दिया और घर के पास छोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है। परिवार ने नामजद केस दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है, वहीं…

सहारनपुर में 4 करोड़ के मकान पर 22 करोड़ का हाउस टैक्स! नोटिस देखकर परिवार हैरान, अब कोर्ट जाने की तैयारी

22 crore rupees in house tax on the house, The family was shocked to see the notice

सहारनपुर : अगर किसी व्यक्ति को उसके करीब चार करोड़ रुपये के मकान पर 22 करोड़ रुपये से ज्यादा का हाउस टैक्स और करोड़ों रुपये का जलकर भरने का नोटिस मिले, तो उसकी हैरानी का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है। सहारनपुर नगर निगम क्षेत्र में सामने आए एक ऐसे ही मामले ने नगर निगम की कर निर्धारण व्यवस्था और जीआईएस सर्वे पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला स्मार्ट सिटी सहारनपुर के वार्ड नंबर-2 स्थित रामनगर और मल्हीपुर रोड का बताया जा रहा है। यहां रहने वाले फरहाद आलम गाड़ा…

श्रवण कुमार की मिसाल! 100 साल की दादी को पालकी में बैठाकर 300 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा, सहारनपुर में हर कोई कर रहा सलाम

Saharanpur's Unique Kanwar Yatra, Kanwar Yatra 2026, Saharanpur News, 100-Year-Old Grandmother's Kanwar Yatra, Kanwar Yatra 2026,

सहारनपुर : सावन का पवित्र महीना चल रहा है और देशभर में भगवान भोलेनाथ की भक्ति का माहौल है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों के कदम लगातार अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान जहां आस्था और भक्ति के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं, वहीं सहारनपुर से गुजर रही एक अनोखी कांवड़ यात्रा इन दिनों हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रही है।यह यात्रा सिर्फ भगवान शिव के प्रति श्रद्धा की कहानी नहीं है, बल्कि बुजुर्गों के सम्मान, परिवार के संस्कार…