सहारनपुर : आसमान से गर्मी की आफत से जहां जनजीवन प्रभावित हो रहा है वहीं बढ़ता तापमान से बिजली विभाग की भी किरकरी हो रही है। गर्मी के पहले महीने में ही 390 ट्रांसफार्मर फूंकने से महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। ये सब ट्रांसफार्मर अकेले सहारनपुर में ही खराब हुए हैं। बड़ी संख्या में ट्रांसफार्मर फुंकने से गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। सबसे ज्यादा 25 केवीए के ट्रांसफार्मर खराब हो रहे हैं। आपको बता दें कि बढ़ते तापमान के साथ साथ ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ने लगा है। ओवरलोडिंग…
Category: सहारनपुर
दो दिन से लापता छात्र का शव पडोसी गाँव के नाले में मिला, परिजनों में कोहराम मचा – Saharanpur News
सहारनपुर : सहारनपुर के थाना चिलकाना इलाके के गांव सुल्तानपुर से 8 साल के बच्चे की हत्या का सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां दो दिन से लापता कक्षा पांचवीं के छात्र शरफराज पुत्र दिलशाद की हत्या कर दी गई है। जिसका शव गांव घघरौली के नाले में पड़ा मिला है। बच्चे की का शव मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जांच में पता चला कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। उसके चेहरे पर भी चोट के निशान मिले हैं। परिजनों ने…
सीजफायर पर बोले उलेमा, कहा – हिंदुस्तान अमन का हामी, दुनिया समझे हमारा उसूल – Bharat-Pak War
सहारनपुर : भारत और पाकिस्तान के बीच सीज़फ़ायर पर प्रतिक्रिया देते हुए जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक व मशहूर देवबंदी उलेमा मौलाना क़ारी इसहाक़ गोरा ने कहा कि “अलहमदुलिल्लाह! इंसानियत पसंद लोगों की दुआओं को खुदा ने क़ुबूल की और दोनों मुल्कों के दरमियान सीज़फ़ायर का एलान हुआ। यह अमन और चैन की तरफ़ एक उम्मीद भरी पहल है, जिसका हम दिल से इस्तेक़बाल करते हैं।” मौलाना गोरा ने आगे कहा कि “हमें तवक़्क़ो है कि पड़ोसी मुल्क अब किसी भी किस्म की नाज़ेबा या उकसावे वाली हरकत से परहेज़…
शाम से लापता बालिका का शव घर झाड़ियों में मिला, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, एक गिरफ्तार – Saharanpur News
सहारनपुर : थाना सदर बाजार इलाके में कल शाम से लापता में 10 साल की बालिका का शव घर से थोड़ी दुरी पर झाड़ियों में मिला है। खून से लथपथ बालिका का शव मिलने से जहां पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है वहीं परिजनों में मातम का माहौल बना हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि बालिका के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव झाड़ियों में फेंका गया है। पुलिस ने शक के आधार पर एक अभियुक्त को हिरासत ले लिया है। बालिका के शव को पोस्टमार्टम…
गैंगरेप पीड़िता ने आरोपियों को सजा देने की मांगी अनुमति, बोली – मैं खुद बदला लुंगी ! – Saharanpur News
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के थाना देहात कोतवाली इलाके के एक गांव में गैंगरेप पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों से न सिर्फ न्याय की गुहार लगाई है बल्कि आरोपियों को खुद सजा देने का ऐलान कर दिया है। इसके लिए पीड़िता ने बाकायदा पुलिस अधिकारियों से सजा देने की अनुमति मांगी है। युवती ने कहा कि मुझे सजा देने की अनुमति दीजिए, मैं आरोपियों से बदला लूंगी। युवती ने ग्राम प्रधान पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। साथ ही पुलिस की कार्य प्रणाली पर भी…
एंटी करप्शन टीम ने 5 हजार की रिश्वत लेते लेखपाल को रंगेहाथ किया गिरफ्तार, खतौनी में नाम दर्ज कराने के लिए परेशान किसान ने की शिकायत – Saharanpur News
सहारनपुर : एंटी करप्शन टीम ने एक लेखपाल को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। खतौनी में नाम दर्ज कराने के लिए भटक रहे किसान के बेटे ने एंटी करप्शन से शिकायत की थी। जिसके बाद एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। टीम ने जब उसे तहसील में पकड़ा तो हड़कंप मच गया। आरोपी लेखपाल के खिलाफ नकुड़ थाने में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। नकुड़ तहसील क्षेत्र के गांव कुंडा खुर्द निवासी आलिम पुत्र गुलशन के दादा के…
बेटे की हत्या के आरोप में साले की गिरफ्तारी ना होने से नाराज युवक ने एसएसपी दफ्तर पर खाया जहर, अस्पताल में भर्ती – Saharanpur News
सहारनपुर : सहारनपुर पुलिस महकमे में गुरूवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक फरियादी ने पुलिस लाइन एसएसपी कार्यालय के सामने जहरीला पदार्थ खा लिया। युवक की तबियत बिगड़ी तो मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। ख़ास बात ये है कि युवक ने जहर खाने से पहले एसएसपी ऑफिस के बाहर पहले वीडियो भी बनाया था। युवक अपने आठ वर्षीय बेटे की हत्या के मामले में अपने साले की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसएसपी कार्यालय…
कलावा बांध और तिलक लगाकर आये छात्रों को कॉलेज से निकाला, हिन्दू संगठनों ने किया हंगामा – Saharanpur News
सहारनपुर : दिल्ली रोड स्थित मदर टेरेसा नर्सिंग कॉलेज में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने उस समय हंगामा कर दिया जब कॉलेज प्रबंधन ने छात्रों पर दाढ़ी कटवाने, तिलक हटाने और कलावा खोलने का दबाव बनाया। इतना ही नहीं जब छात्रों ने ऐसा करने से मना किया तो छात्रों को कॉलेज से बाहर निकाल दिया गया। मामला उस वक्त ज्यादा बढ़ गया जब हंगामे के दौरान कॉलेज की एक छात्रा ने धार्मिक नारा लगा कर आग में घी डालने का काम कर दिया। इससे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता और भड़क…
सहारनपुर में हुए बम धमाके और हवाई हमले, मॉक ड्रिल में लोगों ने जमीन पर लेटकर बचाई जान – Mock Drill
सहारनपुर : जिला प्रशासन ने सिविल डिफेंस व नगर निगम के सहयोग से आज शाम नगर निगम परिसर में मॉक ड्रिल की। इसमें सिविल डिफेंस वार्डन के अलावा एनसीसी कैडेट, स्काउट गाइड व नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों ने भी हिस्सा लिया। वक्ताओं ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने व सतर्क रहने की अपील की। आपको बता दें कि केंद्र सरकार के निर्देश पर देशभर के 244 शहरों में आयोजित इमरजेंसी रिहर्सल मॉक ड्रिल आज जिला प्रशासन ने सिविल डिफेंस व नगर निगम के सहयोग से नगर निगम…
सेना की कार्रवाई की तारीफ कर रहे उलेमा, भारतीय सेना की हिफाजत के लिए की दुआएं, बोले बक्से नहीं जाएंगे आतंकी – Operation Sindoor
सहारनपुर : भारतीय सेना द्वारा बीती रात पाकिस्तान स्थित कुछ आतंकवादी ठिकानों पर की गई कार्रवाई को लेकर जहाँ पूरे देश में राहत और संतोष की लहर है, वहीं देश के तमाम अमन पसंद तबक़ों ने भी इसे हालिया आतंकी घटनाओं के जवाब में एक ज़रूरी और मजबूरन उठाया गया क़दम बताया है। इस मौक़े पर जमीयत दावातुल मुस्लिमीन के संरक्षक मशहूर देवबंदी उलेमा मौलाना क़ारी इसहाक़ गोरा ने अपने बयान में कहा कि “आतंकवाद किसी मज़हब या क़ौम की नुमाइंदगी नहीं करता। यह एक नासूर है जो इंसानियत और समाज…
