सहारनपुर : सहारनपुर के थाना गागलहेड़ी इलाके के गांव हरोड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया। जब स्वास्थ्य केंद्र में खड़ी तीन एंबुलेंस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते तीनों एंबुलेंस आग की चपेट में आ गई और आग की तेज लपटें उठने लगी। जब तक अस्पताल प्रशासन, स्टाफ और वहां कुछ समझ पाते तब तक तीनों एंबुलेंस जल चुकी थी। हालांकि बाद में दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुँच आग बुझाई और अधिकारी जाँच में जुट गए। स्थानीय लोगों ने बताया…
Category: सहारनपुर
कुत्ते को डंडा मारने पर भिड़ गए दो पक्ष, लाठी डंडो के साथ जमकर हुई पत्थरबाजी, कई घायल – Saharanpur News
सहारनपुर : सहारनपुर के गांव साधारणपुर में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब दलित और ब्राह्मण समाज आमने सामने आ गए। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद जातीय संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के लोगों ने लाठी-डंडे लेकर एक दूसरे पर चढ़ाई कर दी। इस दौरान दोनों पक्षों में न सिर्फ गाली गलौच हुई बल्कि जमकर पथराव भी किया। इस संघर्ष में महिलाओं और बुजुर्गों समेत 8 लोग घायल हो गए। जिन्हे इलाज के लिए गांव के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जातीय संघर्ष की सूचन…
“सबका साथ, सबका विकास” स्लोगन के सहारे हो रहा अवैध खनन, व्हाट्सएप ग्रुप पर अधिकारियों की रैकी और लोकेशन साझा रहे खनन माफिया, जानिये क्या है पूरा मामला ? – Illegal Mining
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर में इन दिनों NGT के आदेश पर निजी खनन पट्टे पूरी तरह बंद चल रहे हैं। बावजूद इसके खनन माफिया अवैध खनन को धड्ड्ले से अंजाम दे रहे हैं। इतना ही नहीं अवैध खनन का परिवहन भी बिना प्रपत्रों के किया जा रहा है। ख़ास बात ये है कि खनन माफिया रात के अंधेरे में अवैध खनन और परिवहन कर राजस्व को करोड़ो रूपये का चुना रहे हैं। हैरत की बात ये है कि इस काम को अंजाम देने के लिए खनन माफिया…
अस्पताल का क्लर्क नौकरी के लिए मांग रहा था 50 हजार, एंटी करप्शन टीम रंगेहाथ किया गिरफ्तार – Saharanpur News
सहारनपुर : सहारनपुर में स्वास्थ्य विभाग के एक क्लर्क को एंटी करप्शन टीम ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बाबू एक मृतक आश्रित से चार साल से नौकरी के नाम पर 50 हजार रुपये की मांग कर रहा था। स्वास्थ्य विभाग के मलेरिया विभाग में तैनात क्लर्क राकेश कुमार को एंटी करप्शन टीम ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। थाना सदर बाजार पुलिस ने संबधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर एंटी करप्शन मेरठ की अदालत में पेश किया…
अराजक तत्वों ने मंदिर से चोरी कर लिया शिवलिंग, ग्रामीणों में आक्रोश तो जांच में जुटी पुलिस – Saharanpur News
सहारनपुर : सहारनपुर के थाना देवबंद इलाके में शरारती तत्वों ने माहौल खराब करने की कोशिश की है। गांव भायला कलां में आस्था को ठेस पहुंचाने वाली शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां अराजक तत्वों ने गांव के न सिर्फ प्राचीन शिव मंदिर से शिवलिंग उखाड लिया बल्कि शिवलिंग को चोरी कर ले गए। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है। गुस्साए ग्रामीणों ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। घटना के बाद पुलिस करो की तलाश में आसपास और इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। घटना…
फिर सामने आया सहारनपुर का आतंकी कनेक्शन, पाकिस्तानी व्हाट्सएप ग्रुप पर चैटिंग करने पर इमाम की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप – ATS Action In Saharanpur
सहारनपुर : आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) ने सहारनपुर में बड़ी सफलता हाथ भले लगी हो लेकिन सहारनपुर में आतंकी कनेक्शन एक बार फिर सामने आया है। ATS की टीम ने थाना गंगोह इलाके से पाकिस्तानी व्हाट्सअप ग्रुप में चेटिंग करने वाले मस्जिद के एक इमाम को गिरफ्तार किया है। जिससे गोपनीय स्थान पर ले जाकर पूछताछ की जा रही है। एटीएस को इनपुट मिले थे कि इमाम एक पाकिस्तानी व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ा हुआ है, जो उस पर चैटिंग करता था। हालांकि कुछ दिन पहले उसने पाकिस्तानी ग्रुप छोड़ दिया…
बंद घरों की रैकी कर चोरी डकैती करने वाले गिरोह का खुलासा, भरी मात्रा में आभूषणों के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार – Saharanpur News
सहारनपुर : सहारनपुर पुलिस ने घरों में घुसकर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। थाना कुतुबशेर पुलिस ने घरों सेंधमारी कर चोरी और डकैती वाले गिरोह के दो सेंधमारों/चोरों/शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुखबिर की सूचना पर थाना कुतुबशेर पुलिस चेकिंग के दौरान उपरोक्त अभियोगों में हुई चोरी की घटनाओं का सफलतापूर्वक अनावरण करते हुए सद्दाम उर्फ सद्दाम और वाजिद को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में चोरी और डकैती किये गए आभूषण और सामान बरामद किया है। खास बात ये है कि यह…
जिला जेल में अवैध वसूली और कैदियों के उत्पीड़न मामले में हेड वार्डर सस्पेंड, वार्डर ने जेल प्रशासन पर लगा दिए आरोप – Saharanpur News
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की जिला कारागार में जेल में बंदियों से अवैध वसूली और उत्पीड़न का मामला सामने आया है। जहां जेल में सुविधाओं और परिजनों से मिलाई के नाम पर न सिर्फ अवैध वसूली की जाती है बल्कि मना करने वाले कैदी का उत्पीड़न किया जाता है। जिसके चलते जेल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हेड वार्डर जगदीश प्रसाद निम को निलंबित कर दिया है। आरोपों की पुष्टि होने के बाद जेल अधीक्षक ने यह कार्यवाई की है। वहीं निलंबन के बाद हेड वार्डर ने डीआईजी जेल…
झगडे में हुई बेज्जती का बदला लेने के लिए माँ बेटे ने बच्चे की की थी हत्या, जानिये कैसे हुआ खुलासा ? – Saharanpur Crime News
सहारनपुर : सहारनपुर के थाना चिलकाना पुलिस ने 10 वर्षीय सरफराज हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्याकांड को अंजाम देने वाली चिलकाना निवासी पड़ोसी जरीना और उसके बेटे मुस्तफा उर्फ कोबरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूछताछ में बालक की हत्या के पीछे चौकाने वाली वजह सामने आई है। पुलिस के मुताबिक़ बेइज्जती का बदला लेने के लिए 10 वर्षीय सरफराज की हत्या कर शव बोर में रखकर रजवाहे में फेंका गया था। आपको बता दें कि इकराम का नगमा के परिवार के साथ किसी…
सड़क हादसे में भाई-बहन की दर्दनाक मौत, 10 माह की बच्ची को नहीं आई कोई खरोंच – Saharanpur News
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के थाना बेहट इलाके में दिल्ली-यमुनात्री हाईवे पर दर्दनाक हादसा हुआ है। जहां अज्ञात वाहन ने बाइक सवार भाई-बहन को टक्कर मार दी। हादसे में बहन-भाई की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 10 माह की बच्ची बाल-बाल बच गई जिसको बाल भर भी खरोंच तक नहीं आई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कार्यवाई में जुट गई है। आपको बता दें कि थाना गागलहेड़ी इलाके के गांव…
