सहारनपुर में नशा तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4.16 करोड़ की स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

सहारनपुर में नशा तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4.16 करोड़ की स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

सहारनपुर : जनपद सहारनपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 2 किलो 83 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ 16 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन और 5,600 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई 11 अक्टूबर 2026 को थाना तीतरों पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने गश्त एवं चेकिंग के दौरान…

मस्जिद में वजू करते समय अचानक गिरे 42 वर्षीय शराफत, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, नमाज से पहले हुई घटना CCTV में कैद

Sharafat suddenly collapsed while performing wudu at the mosque, Doctors at the hospital declared him dead, Incident which occurred before prayers was captured on CCTV.

सहारनपुर : जिले के गंगोह थाना इलाके के बुड्डाखेड़ा गांव में रविवार दोपहर मस्जिद में नमाज से पहले वजू कर रहे 42 वर्षीय व्यक्ति की अचानक गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी शराफत के रूप में हुई है। वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोमवार को सामने आया है। प्रारंभिक तौर पर मौत की वजह हार्ट अटैक होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब 12 बजे…

प्रदूषण के विरोध से फैक्ट्री में खूनी संघर्ष, युवक की पीट-पीटकर हत्या, दूसरा गंभीर; 11 लोगों पर मुकदमा

Violent clash at factory over pollution protest

सहारनपुर : सहारनपुर के गंगोह थाना क्षेत्र के गांव सलारपुरा में टायर फैक्ट्री से निकलने वाले धुएं और प्रदूषण को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। फैक्ट्री परिसर में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस ने मामले में 11 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है और दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी…

सहारनपुर में अवैध हथियारों के साथ बाप-बेटा गिरफ्तार, 32 लाख रुपये कैश बरामद

सहारनपुर में अवैध हथियारों के साथ बाप-बेटा गिरफ्तार, 32 लाख रुपये कैश बरामद

सहारनपुर : सहारनपुर में अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त के मामले में मेरठ एसटीएफ और मिर्जापुर पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मिर्जापुर पोल निवासी हसन और उसके बेटे अहतशाम के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से चार डबल बैरल बंदूकें, 111 जिंदा कारतूस और 32 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा तीन मोबाइल फोन और बिना नंबर प्लेट की एक गहरे नीले रंग की वैन्यू कार भी जब्त की गई है। पुलिस अब हथियारों के…

मां शाकुंभरी की ज्योत लेकर लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रॉली को कंटेनर ने मारी टक्कर, 4 की मौत, दो दर्जन घायल

सहारनपुर : मां शाकुंभरी देवी के दरबार से ज्योत लेकर घर लौट रहे श्रद्धालुओं की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब देवबंद थाना क्षेत्र में उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से आए तेज रफ्तार कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि करीब दो दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रॉली में सवार कई श्रद्धालु उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके…

सहारनपुर में शराब कारोबारी से 76 लाख की कथित धोखाधड़ी, फर्म संचालकों पर मुकदमा दर्ज

सहारनपुर में शराब कारोबारी से 76 लाख की कथित धोखाधड़ी, फर्म संचालकों पर मुकदमा दर्ज

सहारनपुर : सहारनपुर में शराब और बीयर की सप्लाई के बदले 76 लाख रुपये का भुगतान नहीं करने के आरोप में एक कारोबारी ने फर्म संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि करीब चार साल से चल रहे व्यापारिक लेनदेन के दौरान आरोपियों ने उससे लगातार शराब और बीयर मंगवाई। भुगतान के लिए करीब एक करोड़ रुपये के चेक दिए गए, लेकिन बकाया रकम 76 लाख रुपये तक पहुंचने के बाद भुगतान में टालमटोल शुरू कर दी गई। शिकायतकर्ता ने बैंक खातों और दस्तावेजों में कथित…

सहारनपुर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का वार, 56.80 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Smuggler arrested with smack worth 56.80 lakh

सहारनपुर : जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच गागलहेड़ी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हिण्डन नदी के पुराने पुल के पास चेकिंग के दौरान एक कथित नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 284 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 56 लाख 80 हजार रुपये है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान अब्दुल रहमान उर्फ मोनू पुत्र मेहरबान, निवासी ग्राम रायपुर, थाना मिर्जापुर के रूप में हुई…

सहारनपुर में झाड़-फूंक के नाम पर महिला को डराया, 2.50 लाख और जेवर ठगे; दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग के आरोप में मौलवी गिरफ्तार

guise of performing a ritual cure

सहारनपुर : झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला को कथित तौर पर डराकर लाखों रुपये और जेवर हड़पने के मामले में जनकपुरी पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। महिला ने आरोपी पर दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाने और उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने के भी आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। घर में साया होने की बात कहकर डराने…

इकरा हसन की शादी पर BJP विधायक की टिप्पणी, बोले- हिंदू गुर्जर युवक से विवाह करें तो समाज बेटी मानेगा

Nand Kishore Gurjar

सहारनपुर : कैराना से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन को लेकर लोनी से भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर के बयान से पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सियासत में चर्चा तेज हो गई है। सहारनपुर के गुर्जर भवन में गोरक्षा दल के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में नंद किशोर गुर्जर ने इकरा हसन के गुर्जर समाज से जुड़ाव के दावे का जिक्र करते हुए उनके विवाह को लेकर टिप्पणी की। विधायक ने कहा कि यदि इकरा हसन खुद को गुर्जर मानती हैं तो किसी हिंदू गुर्जर युवक से शादी करें,…

सहारनपुर से लखनऊ तक इमरान मसूद की नई परीक्षा, अब मुस्लिम चेहरे से आगे संगठन की चुनौती

Imran Masood On Ram Mandir News 

सहारनपुर : सहारनपुर की राजनीति से निकलकर प्रदेश कांग्रेस की राजनीति में अहम भूमिका तक पहुंचे सांसद इमरान मसूद के सामने अब जिम्मेदारी का दायरा काफी बढ़ गया है। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए तीन बार की विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है, जबकि सहारनपुर सांसद इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। यह बदलाव 2027 विधानसभा चुनाव से करीब एक साल पहले हुआ है और इसे कांग्रेस की नई सामाजिक व क्षेत्रीय रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।…