चंडीगढ़, 21 अगस्त। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य को साफ-सुथरा और कचरा मुक्त बनाने और शुद्ध वातावरण बनाए रखने की प्रतिबद्धता के तहत, आज मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने राज्य के शहरों और कस्बों में इस संबंध में विशेष अभियान शुरू करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव वर्मा ने आज स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों के साथ समस्त डिप्टी कमिश्नरों, नगर निगम कमिश्नरों, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नरों (शहरी विकास), नगर परिषद और पंचायतों के कार्यकारी अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कहा कि शहरों में कचरे के ढेर हटाए जाएं।…
Category: पंजाब
मुख्यमंत्री ने तख्त श्री हजूर साहिब (नांदेड़) में मत्था टेका
नांदेड़ (महाराष्ट्र), 20 अगस्त। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को तख्त श्री हजूर साहिब, नांदेड़ में मत्था टेककर राज्य की प्रगति, विकास और लोगों की खुशहाली के लिए अरदास की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पवित्र तख्त श्री हजूर साहिब, सिख धर्म के पांच सर्वोच्च धार्मिक स्थलों में से एक है: श्री अकाल तख्त साहिब (अमृतसर), तख्त श्री केसगढ़ साहिब (श्री आनंदपुर साहिब), तख्त श्री दमदमा साहिब (तलवंडी साबो) और तख्त श्री पटना साहिब (बिहार)। यह वह पवित्र स्थान है, जहां से कौम को आध्यात्मिक, अलौकिक और नैतिक…
पंजाब सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध – मंत्री
मलोट, 20 अगस्त। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के उत्थान को प्राथमिकता दे रही है क्योंकि रंगला पंजाब की अवधारणा को साकार करने के लिए यह जरूरी है कि समाज के हर वर्ग को प्रगति के समान अवसर मिलें। ये शब्द पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने सरकार द्वारा कल्याण के लिए चलाई गई स्पॉन्सरशिप एंड फोस्टर केयर योजना के तहत लाभार्थियों को वित्तीय लाभ देने के लिए चेक वितरण समारोह के दौरान कहे।…
हजारों डीलरों ने O.T.S.-3 का लाभ उठाया – चीमा
चंडीगढ़, 20 अगस्त। पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी और कर मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां बताया कि विरासती टैक्स मामलों को घटाने और सुचारू बनाने के लिए पंजाब सरकार द्वारा नवंबर 2023 में शुरू की गई एकमुश्त निपटारा योजना-3 (ओ.टी.एस-3) का कुल 70,311 डीलरों ने लाभ उठाया है। यहां जारी प्रेस बयान में यह जानकारी देते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि ओ.टी.एस.-3 के परिणामस्वरूप सरकारी खजाने में 164.35 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों द्वारा शुरू की गई ओ.टी.एस-1…
वित्त मंत्री चीमा ने किया फोटोग्राफी प्रदर्शनी का उद्घाटन
चंडीगढ़, 19 अगस्त। पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी और कर मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर चंडीगढ़ के सेक्टर 16 स्थित कला भवन में फोटोग्राफी प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। चंडीगढ़ प्रेस क्लब द्वारा पंजाब कला भवन के सहयोग से आयोजित यह प्रदर्शनी 19 अगस्त से 21 अगस्त तक चलेगी। प्रदर्शनी में 65 प्रतिभाशाली फोटोग्राफरों द्वारा 150 तस्वीरें प्रस्तुत की गई हैं, जो उनकी रचनात्मक दृष्टि और कौशल को दर्शाती हैं। इस मौके पर वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने प्रदर्शनी का दौरा किया,…
हॉकी को और बढ़ावा देने के लिए उठाए जाएंगे कदम – सीएस
चंडीगढ़, 19 अगस्त। पेरिस ओलंपिक में हॉकी में कांस्य पदक जीतने वाले पंजाब के दो पी.सी.एस. अधिकारियों हार्दिक सिंह और गुरजंट सिंह ने आज पंजाब के मुख्य सचिव श्री अनुराग वर्मा से मुलाकात की। इस मौके पर टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले पंजाब के दो पी.सी.एस. अधिकारी रूपिंदर पाल सिंह और सिमरनजीत सिंह भी मौजूद थे। मुख्य सचिव वर्मा ने हॉकी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि पूरे देश को उन पर गर्व है जिन्होंने 52 सालों बाद ओलंपिक खेलों में हॉकी खेल में लगातार दो बार…
जल्द भरे जाएंगे आंगनबाड़ी वर्करों के 3 हजार पद
चंडीगढ़, 19 अगस्त। सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा आईसीडीसीएस योजना के तहत आंगनवाड़ी वर्करों और हैल्परों को मानदेय के भुगतान के लिए 68.95 करोड़ रुपए की अनुदान राशि जारी की गई है। सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार जहां अन्य वर्गों के हितों की भलाई के लिए काम कर रही है, वहीं आंगनवाड़ी वर्करों और हैल्परों के हितों के लिए भी प्रतिबद्ध है।…
मुख्यमंत्री मान ने की हॉकी टीम के खिलाड़ियों पर धनवर्षा
चंडीगढ़, 18 अगस्त। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने हाल ही में समाप्त हुए पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के पंजाबी खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ रुपए के नकद इनाम से सम्मानित किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक अवसर है क्योंकि प्रदेश और देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन हॉकी खिलाड़ियों की यह शानदार जीत पूरे देश के लिए गर्व और संतुष्टि का विषय है। भगवंत सिंह मान ने…
सीएम मान ने दिया महिलाओं को रक्षाबंधन का तोहफा
बरनाला, 17 अगस्त। रक्षाबंधन के अवसर पर पंजाब की महिलाओं को बड़ा तोहफा देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की 3000 नई भर्तियों के साथ ही महिलाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर पैदा करने की घोषणा की। आज यहां रक्षाबंधन के मौके पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने इस संबंध में प्रक्रिया शुरू कर दी है और जल्द ही इन पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस कदम से रोजगार के नए अवसर…
77 किलो हेरोइन मामले में एक प्रमुख तस्कर गिरफ्तार
फरीदकोट, 17 अगस्त। फरीदकोट पुलिस ने गुलाब सिंह को गिरफ्तार किया, जो 77 किलो हेरोइन बरामदगी मामले में वांछित मुख्य आरोपी है। इस गिरफ्तारी से सीमा पार से हो रही नारको स्मगलिंग को रोकने में बड़ी सफलता मिली है। यह जानकारी आज पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी। यह कार्रवाई राज्य विशेष ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) द्वारा 77.8 किलो हेरोइन (41.8 किलो + 36 किलो) और तीन पिस्तौलें बरामद करने के साथ-साथ चार नशा तस्करों को गिरफ्तार करने के एक साल बाद अमल में लाई गई है। यह…
