चंडीगढ़, 24 अगस्त। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में चल रही भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के दौरान शनिवार को फिरोजपुर में तैनात दो ऑडिटरों, जगजीत सिंह और अमित, को 1,30,000 रुपये की रिश्वत लेते समय रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।इस बारे में विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त ऑडिटरों की यह गिरफ्तारी फिरोजपुर कैंट में 17वीं राजपूत रेजीमेंट में तैनात सेना के नायब सूबेदार सत्य प्रकाश की शिकायत के आधार पर की गई है। अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क करके…
Category: पंजाब
सरकार N.H.A.I. परियोजनाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध – मंत्री
मोगा, 23 अगस्त। पंजाब के लोक निर्माण विभाग और बिजली विभाग के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ने स्पष्ट किया है कि पंजाब सरकार एनएचएआई (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) परियोजनाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उच्च स्तर पर बैठकें की हैं। जो भी छोटे-मोटे मुद्दे सामने आ रहे हैं, उन्हें जल्द ही हल कर लिया जाएगा। उन्होंने इस बात को पूरी तरह से खारिज कर दिया कि राज्य में भूमि अधिग्रहण को लेकर कोई समस्या है। उन्होंने आश्वासन दिया कि संबंधित…
जेई निलंबित, निजी कंपनी का कर्मी बर्खास्त, कईयों को कारण बताओ नोटिस
मोगा, 23 अगस्त। पंजाब के बिजली और लोक निर्माण विभागों के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ने आज मोगा में विकास कार्यों और लोक कल्याण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए जिला प्रमुख अधिकारियों के साथ बैठक की और निर्देश जारी किए। बैठक के दौरान उन्होंने जहां चार अधिकारियों को बेहतर काम के लिए मौके पर प्रशंसा पत्र दिया, वहीं काम के बदले कथित तौर पर पैसे की मांग करने वाले पीएसपीसीएल के जेई (सब डिवीजन बिलासपुर) को मौके पर ही निलंबित कर दिया। इसके अलावा पीएसपीसीएल के साथ काम…
अनुसूचित जाति के लाभार्थियों को फंड जारी – मंत्री
चंडीगढ़, 23 अगस्त। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार और सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर के मार्गदर्शन में विभिन्न जिलों के अनुसूचित जातियों के 9268 लाभार्थियों को 47.26 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए, सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि राज्य सरकार अनुसूचित जातियों के लोगों के कल्याण के लिए तेजी से काम कर रही है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023-24 और 2024-25 के लिए आशीर्वाद फार एस.सीज…
मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने “आरंभ” कार्यक्रम का शुभारंभ किया
चंडीगढ़, 22 अगस्त। पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर की अगुवाई में विभाग की विशेष मुख्य सचिव श्रीमती राजी पी. श्रीवास्तव और निदेशक डॉ. शेना अग्रवाल द्वारा बच्चों की प्रारंभिक बचपन की शिक्षा के लिए ‘आरंभ’ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि ‘आरंभ’ कार्यक्रम बच्चों की आरंभिक शिक्षा के लिए माता-पिता और समुदायों को शामिल करके आंगनवाड़ियों में जाने वाले छोटे बच्चों का संपूर्ण विकास पर ध्यान केंद्रित करेगा और साथ…
युद्ध विधवाओं और JCOs के परिवारों को दी जाएगी मुफ्त स्किल ट्रेनिंग
चंडीगढ़, 22 अगस्त। आद्योगिक क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुसार उम्मीदवारों को कुशल बनाने और रोजगार के उपलब्ध अवसरों के मुताबिक उनकी योग्यता में सुधार करने के लिए पंजाब कौशल विकास मिशन (पीएसडीएम) ने भारतीय सेना की पैंथर इन्फैंट्री डिवीजन, अमृतसर के साथ एक समझौता पर हस्ताक्षर किए हैं। जिसका उद्देश्य अमृतसर में रह रही वीर नारियों, रक्षा कर्मियों, सेवा कर रहे और सेवानिवृत्त जेसीओज के परिवारों, जंगी विधवाओं और सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं को मुफ्त कौशल और व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान करना है। आज यहां पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास…
बिजली मंत्री ने की P.S.P.C.L. अधिकारियों के साथ बैठक
चंडीगढ़, 22 अगस्त। पंजाब राज्य पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पी.एस.पी.सी.एल) के कामकाज को सुचारू बनाने और कुशल सेवा प्रदान करने के लिए दृढ़ प्रतिबद्धता के साथ पंजाब के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने आज यहां पी.एस.पी.सी.एल के तकनीकी ऑडिट और निरीक्षण विंग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक का उद्देश्य विंग की रिपोर्ट की समीक्षा करना और इसकी कार्यप्रणाली का मूल्यांकन करना था। इस दौरान, बिजली मंत्री श्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने विभाग द्वारा किए गए निरीक्षण के आंकड़ों की बारीकी से समीक्षा की और उनकी गतिविधियों के…
H.I.V. पीड़ितों को मुफ्त यात्रा सुविधा की तैयारी
चंडीगढ़, 21 अगस्त। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने एच.आई.वी. से संक्रमित और प्रभावित बच्चों को आवश्यक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से उनके लिए 1500 रुपये प्रतिमाह की वित्तीय सहायता प्रदान करने की योजना पर विचार किया है। यह जानकारी आज यहां प्रयास भवन में एड्स पर राज्य परिषद की पहली बैठक की अध्यक्षता करते हुए पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने दी। डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि राज्य परिषद ने संक्रमित मरीजों को उनके घरों से उपचार सुविधा…
खरीफ के मौसम के नहरों में पानी छोड़ने का कार्यक्रम जारी
चंडीगढ़, 21 अगस्त। पंजाब सरकार ने खरीफ के मौसम के दौरान नहरों में पानी छोड़ने का कार्यक्रम जारी किया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए जल संसाधन विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि 21 से 28 अगस्त, 2024 तक सरहिंद कैनाल सिस्टम की नहरें जैसे सिद्धवां ब्रांच, बठिंडा ब्रांच, बिस्त दोआब कैनाल, अबोहर ब्रांच और पटियाला फीडर क्रमशः पहली, दूसरी, तीसरी, चौथी और पांचवीं प्राथमिकता के आधार पर चलेंगी। प्रवक्ता ने बताया कि भाखड़ा मेन लाइन से निकलने वाली नहरों, जो ग्रुप ‘ए’ में हैं, को पहली प्राथमिकता के आधार…
प्रमुख उद्योगपतियों ने की सीएम मान से मुलाकात
मुंबई, 21 अगस्त। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के लिए बड़े निवेश परियोजनाओं का मार्ग प्रशस्त किया, क्योंकि सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड, आर.पी.जी., सिफी टेक्नोलॉजीज और जे.एस.डब्ल्यू. ग्रुप जैसी प्रमुख कंपनियों ने राज्य में निवेश करने की इच्छा जाहिर की है। इन उद्योगों के प्रमुखों के साथ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने पंजाब में निवेश के व्यापक अवसरों को उजागर किया और राज्य में निवेश करने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि देश के तेजी से उभरते औद्योगिक केंद्र के रूप में पंजाब में निवेश करने…
