मोहाली, 28 अगस्त। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ए.एन.टी.एफ.) के नए कार्यालय को जनता को समर्पित किया और नशा विरोधी हेल्पलाइन और व्हाट्सएप चैटबॉट (97791-00200) की शुरुआत की। नए बने कार्यालय का उद्घाटन करने और हेल्पलाइन की शुरुआत करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने मौजूदा विशेष टास्क फोर्स के बजाय ‘एपेक्स स्टेट लेवल ड्रग लॉ एनफोर्समेंट यूनिट’ को एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ए.एन.टी.एफ.) के रूप में नया रूप देने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि यह…
Category: पंजाब
अनुसूचित जाति के छात्रों को मुफ्त किताबों के लिए पैसा जारी
चंडीगढ़, 28 अगस्त। सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डा. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य में अनुसूचित जाति के छात्रों को मुफ्त पाठ्यपुस्तकों के लिए 39.69 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। कैबिनेट मंत्री डा. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार जहां अन्य वर्गों के कल्याण के लिए काम कर रही है, वहीं राज्य के अनुसूचित जाति के बच्चों को शिक्षित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री…
पंचायत सचिव, सरपंच व अन्य व्यक्ति के खिलाफ विजिलेंस केस
चंडीगढ़, 27 अगस्त। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत केंद्र से प्राप्त 1,20,000 रुपये की ग्रांट को हड़पने के आरोप में फाजिल्का के ब्लॉक विकास और पंचायत कार्यालय में तैनात पंचायत सचिव संतोख सिंह, गांव सैदे के हिठाड़, जिला फाजिल्का के सरपंच माहला सिंह और इसी गांव के एक अन्य व्यक्ति मुख्तियार सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए आज यहां विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि प्राप्त शिकायत की जांच के दौरान पाया गया कि उक्त आरोपी मुख्तियार सिंह…
मंत्री ने रखी जल आपूर्ति प्रणाली की आधारशिला
पठानकोट, 26 अगस्त। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की योग्य अगुवाई में पंजाब सरकार हर क्षेत्र में जनहित में निर्णय ले रही है, चाहे वह पंजाब में नौकरियों का सवाल हो, मुफ्त बिजली का मामला हो या पंजाब में सड़क सुरक्षा बल की बात हो। विशेष रूप से गांवों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यह बयान राज्य के खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले, वन और वन्यजीव सुरक्षा मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने आज गांव भनवाल में जल आपूर्ति की आधारशिला रखने के बाद दिया। इस अवसर पर…
बिजली चोरी के खिलाफ मुहिम सफल – मंत्री
चंडीगढ़, 26 अगस्त। पंजाब के बिजली और लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने आज यहां बिजली चोरी का पता लगाने और बिजली की बचत को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चलाई गई दो दिन की राज्यव्यापी जांच मुहिम को सफलतापूर्वक पूरा करने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि इस मुहिम के परिणामस्वरूप 50,781 बिजली कनेक्शनों की जांच की गई, 3,349 मामलों में बिजली चोरी का पता चला और 7.66 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया। मंत्री ने बताया कि इस मुहिम के दूसरे दिन रविवार को पंजाब राज्य पावर…
सीएम ने ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ का लोगो किया लॉन्च
चंडीगढ़, 26 अगस्त। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 29 अगस्त से शुरू होने वाले ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के तीसरे संस्करण के लिए आज टी-शर्ट और लोगो लॉन्च किया। लोगो और टी-शर्ट को लॉन्च करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद के जन्मदिन पर राष्ट्रीय खेल दिवस की याद में 29 अगस्त को यह विशाल खेल प्रतियोगिता शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि दो महीने से अधिक समय तक चलने वाले इस खेल महोत्सव की शुरुआत संगरूर के वार हीरोज स्टेडियम से होगी।…
P.S.P.C.L. ने पकड़ी करोड़ों रुपए की बिजली चोरी
चंडीगढ़, 25 अगस्त। बिजली चोरी के खिलाफ मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत शनिवार को पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के पांच ज़ोन अमृतसर, बठिंडा, लुधियाना, जालंधर और पटियाला में विशेष चेकिंग मुहिम चलाई गई। पंजाब के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने बताया कि यह चेकिंग मुहिम पीएसपीसीएल के वितरण और प्रवर्तन विंग द्वारा संयुक्त रूप से चलाई गई। इस चेकिंग के दौरान पांचों जोन में कुल 28,487 बिजली कनेक्शनों की जांच की गई। इन जांचे गए कनेक्शनों में…
पठानकोट सिटी में की जाएगी सीवरेज की सफाई – मंत्री
पठानकोट, अगस्त 24। पंजाब को तरक्की की ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए किए जा रहे विभिन्न उपाय के तहत आज पठानकोट सिटी में सुपर सक्शन मशीन से सीवरेज की सफाई का कार्य शुरू किया गया, जिससे शहरवासियों को बंद पड़े सीवरेज से राहत मिलेगी। यह घोषणा आज राज्य के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले, वन और वन्य जीव संरक्षण मंत्री लालचंद कटारूचक्क ने सिटी पठानकोट के दौलतपुर ढाकी में सुपर सक्शन मशीन से सीवरेज की सफाई का कार्य शुरू करने के बाद की। इस अवसर पर जानकारी देते हुए…
ओलंपियन जरमनप्रीत के नाम पर रखा जाएगा स्कूल का नाम – मंत्री
चंडीगढ़, 24 अगस्त। पंजाब के बिजली और लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने आज कहा कि हॉकी ओलंपियन जरमनप्रीत सिंह के सम्मान में उनके गांव रज धान के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल का नाम बदलकर “ओलंपियन जरमनप्रीत सिंह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल” रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस संबंध में स्कूल और उच्च शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस को पत्र लिखकर अनुरोध किया है। बिजली मंत्री ने कहा कि हाल ही में पेरिस ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली हॉकी टीम में जरमनप्रीत सिंह के शानदार योगदान…
पिछड़ी श्रेणियों व आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए पैसा जारी
चंडीगढ़, 24 अगस्त। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार हर वर्ग की भलाई के लिए लगातार प्रयासरत है और साथ ही, पिछड़ी श्रेणियों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लोगों के कल्याण के लिए भी लगातार कार्यशील है। पंजाब सरकार द्वारा पिछड़ी श्रेणियों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आशीर्वाद योजना के तहत जिला बठिंडा, मानसा और एस.बी.एस. नगर के लिए 3.44 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर…
