चंडीगढ़, 31 अगस्त। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के योग्य नेतृत्व और सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर के निर्देशों के तहत विभाग द्वारा सितंबर महीने को पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है। पोषण माह के दौरान राज्य में ‘एक पौधा अपनी माँ के नाम’ पर लगाने का अभियान शुरू किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार राज्य को हराभरा बनाने के संकल्प से प्रेरित होकर ‘एक पौधा अपनी माँ के नाम’ को पोषण माह के दौरान मुख्य विषय…
Category: पंजाब
एयरोस्पेस व रक्षा क्षेत्र में स्किल डेवलपमेंट के लिए पॉलिसी बनाएगा पंजाब
चंडीगढ़, 30 अगस्त। पंजाब को रक्षा उद्योग में अग्रणी बनाने और दीर्घकालिक विकास और स्थिरता के लिए अनुकूल वातावरण बनाने के उद्देश्य से, पंजाब सरकार एयरोस्पेस और रक्षा (एयरोस्पेस एंड डिफेंस) क्षेत्र में कौशल विकास के लिए एक व्यापक नीति लेकर आएगी। पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा ने यह बात आज यहां सेंटर फॉर ट्रेनिंग एंड एम्प्लॉयमेंट ऑफ पंजाब यूथ (सी-पाइट) द्वारा एसोचैम उत्तरी क्षेत्र की मदद से आयोजित एयरोस्पेस और डिफेंस तथा एमएसएमई सेक्टर के लिए कौशल विकास पर सम्मेलन को संबोधित…
स्पीकर संधवां ने की उपराष्ट्रपति से मुलाकात
नई दिल्ली, 30 अगस्त। पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने आज दिल्ली में देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने देश और पंजाब की बेहतरी के लिए विचार-विमर्श किया और संसदीय परंपराओं को और सुचारू रूप से चलाने के लिए भी विचारों का आदान-प्रदान भी किया। नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें…
महिलाओं के लिए लगाए जाएंगे जॉब स्किल कैंप – मंत्री
चंडीगढ़, 30 अगस्त। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और विभिन्न क्षेत्रों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। इस प्रतिबद्धता के तहत, राज्य सरकार द्वारा जल्द ही सभी जिलों में जॉब स्किल कैंप (हुनर विकास कैंप) शुरू किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर द्वारा 10 सितंबर को ज़िला श्री मुक्तसर साहिब में पहले कैंप की शुरुआत की जाएगी। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं…
हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, हथियार व हवाला राशि बरामद
तरनतारन, 29 अगस्त। तरनतारन पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान आधारित हथियार तस्करी मॉड्यूल के दो सदस्यों को तरनतारन के शेरों क्षेत्र से गिरफ्तार कर इस मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी। इस संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने चार आधुनिक ग्लॉक-19 पिस्टल, जिनमें से एक पर ‘मेड फॉर नाटो आर्मी’ लिखा हुआ था, के साथ चार मैगज़ीन और सात जिंदा कारतूस बरामद किए…
सहायक प्रोफेसर यूनियन को मिला सरकार से बड़ा भरोसा
चंडीगढ़, 29 अगस्त। पंजाब के उच्च शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आज यहां 1158 सहायक प्रोफेसर यूनियन के नेताओं सहित पंजाब के महाधिवक्ता (एडवोकेट जनरल) के साथ मुलाकात की गई और मुलाकात के दौरान उन्होंने यूनियन नेताओं को भरोसा दिलाया कि 1158 सहायक प्रोफेसरों की भर्ती संबंधी हाई कोर्ट में विचाराधीन मामले की पैरवी जोरदार ढंग से की जाएगी। यह बैठक उच्च शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस द्वारा 1158 सहायक प्रोफेसर यूनियन की ओर से हाईकोर्ट में भर्ती संबंधी चल रहे केस के बारे में पंजाब सरकार…
10 C.D.P.O. को D.P.O. के रूप में मिली प्रमोशन
चंडीगढ़, 29 अगस्त। पंजाब सरकार ने सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास विभाग के 10 जिला कार्यक्रम अधिकारियों को पदोन्नति प्रदान कर दी है। सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार ने सी.डी.पी.ओ की लंबे समय से चली आ रही पदोन्नति की मांग को पूरा कर दिया है। उन्होंने बताया कि सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास विभाग के 10 बाल विकास परियोजना अधिकारियों (सी.डी.पी.ओ) को जिला कार्यक्रम अधिकारियों (डी.पी.ओ) के के तौर पर पदोन्नति दी गई है। इस…
अब पार्टी सिंबल पर नहीं लड़ सकेंगे पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव
चंडीगढ़, 29 अगस्त। गांवों के समग्र विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट ने गुरुवार को पंजाब पंचायत चुनाव नियम, 1994 के नियम 12 में संशोधन को मंजूरी दे दी। इससे अब उम्मीदवार पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव राजनीतिक दलों के चुनाव चिन्ह पर नहीं लड़ सकेंगे। इस संबंधी निर्णय पंजाब सिविल सचिवालय-1 में मुख्यमंत्री कार्यालय में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया। मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि कैबिनेट का तर्क था कि पार्टियों के चुनाव चिन्ह पर…
रिश्वत मामले में P.S.P.C.L. का A.O. निलंबित
चंडीगढ़, 28 अगस्त। मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के सहायक इंजीनियर को ब्लैकमेल करने और उससे रिश्वत मांगने के आरोप में फरीदकोट में तैनात पीएसपीसीएल के लेखा अधिकारी (ए.ओ.) अमित सेतिया को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है।इसकी जानकारी देते हुए बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने बताया कि कर्मचारी अमित सेतिया, जो कि फरीदकोट में लेखा अधिकारी फील्ड के पद पर तैनात था, पीएसपीसीएल के सहायक इंजीनियर/उप मंडल…
कटारूचक ने केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रल्हाद जोशी से की मुलाकात
नई दिल्ली, 28 अगस्त। पंजाब में एफ.सी.आई. के पास चावल की डिलीवरी के लिए कवर स्टोरेज स्पेस (भंडारण की जगह) की भारी कमी के मुद्दे को उठाते हुए, आज खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री लाल चंद कटारूचक ने केंद्रीय उपभोक्ता, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रहलाद जोशी से मुलाकात की। इस बैठक के दौरान कटारूचक ने केंद्रीय मंत्री को अवगत किया कि राज्य में चावल के भंडारण के लिए जगह की भारी कमी है और पिछले 5 महीनों से (24 अप्रैल से) राज्य से केवल 3-4 लाख…
