“द ईस्ट वार अवार्ड्स (संशोधन) बिल, 2024” सर्वसम्मति से पारित

चंडीगढ़, 3 सितंबर। पंजाब के रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री चेतन सिंह जौड़ा माजरा द्वारा आज पेश किए गए “द ईस्ट वार अवार्ड्स (संशोधन) बिल, 2024” को पंजाब विधानसभा ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया। “द ईस्ट वार अवार्ड्स (संशोधन) बिल, 2024” पेश करते हुए चेतन सिंह जौड़ा माजरा ने बताया कि राज्य सरकार ने ‘द ईस्ट पंजाब वार अवार्ड्स एक्ट-1948’ में संशोधन करने का निर्णय लिया है जिसके तहत वित्तीय सहायता 10,000 रुपये प्रति वर्ष से बढ़ाकर 20,000 रुपये प्रति वर्ष की जाएगी। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ‘द ईस्ट…

‘पापरा एक्ट 1995’ में संशोधन से आम जनता को राहत – चीमा

चंडीगढ़, 3 सितंबर। पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज पंजाब विधानसभा में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा प्रस्तुत किए गए पंजाब अपार्टमेंट एंड प्रॉपर्टी रेगुलेशन एक्ट 1995 (पापरा एक्ट 1995) में किए गए संशोधन को पंजाब की अर्थव्यवस्था को सुधारने और आम लोगों को राहत प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम करार देते हुए इसकी प्रशंसा की। इस संशोधन का समर्थन करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि यह पंजाब के उन लोगों को बड़ी राहत देने की तरफ बड़ा कदम…

पंजाब विधानसभा सत्र – प्रतिष्ठित शख्सियतों को श्रद्धांजलि अर्पित

चंडीगढ़, 2 सितंबर। पंजाब विधानसभा ने पिछले सत्र के बाद दिवंगत हुईं प्रतिष्ठित शख्सियतों, स्वतंत्रता सेनानियों, पत्रकार और राजनीतिक हस्तियों को श्रद्धांजलि भेंट की। 16वीं पंजाब विधानसभा के सातवें सत्र में सदन ने पंजाब विधानसभा के पूर्व स्पीकर सुरजीत सिंह मिन्हास, पूर्व मंत्री सुखदेव सिंह ढिल्लों, पूर्व राज्य मंत्री सुरजीत सिंह कोहली, पूर्व लोकसभा सदस्य कमल चौधरी, पूर्व राज्यसभा सदस्य गुरचरण कौर, पूर्व विधायक धनवंत सिंह, स्वतंत्रता सेनानी सरदूल सिंह, कश्मीर सिंह, गुरदेव सिंह, जगदीश प्रसाद और प्रतिष्ठित लेखक व कवि डॉ. सुरजीत पातर, ‘स्पोक्समैन’ अखबार के संस्थापक जोगिंदर सिंह,…

P.S.D.M. ने किया रैना एजुकेशन फाउंडेशन के साथ करार

चंडीगढ़, 2 सितंबर। रोजगार के बदलते रुझानों के अनुसार पंजाब के युवाओं की योग्यता और उद्यमिता कौशल को और अधिक बढ़ावा देने के लिए आज पंजाब कौशल विकास मिशन (पी.एस.डी.एम.) ने पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री श्री अमन अरोड़ा की उपस्थिति में रैना एजुकेशन फाउंडेशन के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते पर पी.एस.डी.एम. की मिशन डायरेक्टर मिस अमृत सिंह (आई.ए.एस.) और तालेरंग की सहयोगी संस्था रैना एजुकेशन फाउंडेशन की प्रमुख श्वेता रैना ने हस्ताक्षर किए। इस भागीदारी का उद्देश्य रोजगार संबंधी प्रशिक्षण, कौशल…

नाबालिगों को शराब परोसने के खिलाफ अभियान चलाया – चीमा

चंडीगढ़, 1 सितंबर। पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी और कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां बताया कि नाबालिग ग्राहकों को शराब परोसने वाले ठेके, होटल, क्लब, बार और पब के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए आबकारी विभाग की लुधियाना पूर्वी रेंज द्वारा 30 और 31 अगस्त को दो दिवसीय विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। कराधान एवं आबकारी मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि इस दो दिवसीय प्रवर्तन अभियान के दौरान 23 स्थानों का निरीक्षण किया गया और पाया गया कि 9 बार नाबालिगों को शराब…

सरकार जनता को परेशानी रहित सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध – जिंपा

चंडीगढ़, 31 अगस्त। पंजाब के राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने विभाग के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को ईमानदारी से जनता की सेवा करने के लिए प्रेरित किया है। यहां महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (मैगसीपा) में आयोजित एक सेमिनार के दौरान, जिंपा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार जनता को परेशानी रहित सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है और उन्होंने सभी स्टाफ से सरकार का साथ देने की अपील की। उल्लेखनीय है कि मैगसीपा में वित्त आयुक्त सचिवालय, पंजाब…

राज्यपाल और सीएम श्री हरमंदिर साहिब और श्री दुर्ग्याणा मंदिर में हुए नतमस्तक

अमृतसर, 31 अगस्त। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और राज्य के नव-नियुक्त राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने आज श्री हरमंदिर साहिब और श्री दुर्ग्याणा मंदिर में मत्था टेक कर प्रदेश की तरक्की और प्रदेश के निवासियों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने इन दोनों पवित्र स्थलों पर नतमस्तक होकर प्रार्थना की कि पंजाब हर क्षेत्र में अग्रणी राज्य बना रहे। उन्होंने प्रदेश के लोगों की भलाई के लिए अपनी-अपनी जिम्मेदारियां तन्मयता से निभाने और राज्य में सांप्रदायिक सद्भाव और भाईचारे को और मजबूत करने के…

पंजाब में पोषण माह मनाने की तैयारी पूरी – मंत्री

चंडीगढ़, 31 अगस्त। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के योग्य नेतृत्व और सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर के निर्देशों के तहत विभाग द्वारा सितंबर महीने को पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है। पोषण माह के दौरान राज्य में ‘एक पौधा अपनी माँ के नाम’ पर लगाने का अभियान शुरू किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार राज्य को हराभरा बनाने के संकल्प से प्रेरित होकर ‘एक पौधा अपनी माँ के नाम’ को पोषण माह के दौरान मुख्य विषय…

एयरोस्पेस व रक्षा क्षेत्र में स्किल डेवलपमेंट के लिए पॉलिसी बनाएगा पंजाब

चंडीगढ़, 30 अगस्त। पंजाब को रक्षा उद्योग में अग्रणी बनाने और दीर्घकालिक विकास और स्थिरता के लिए अनुकूल वातावरण बनाने के उद्देश्य से, पंजाब सरकार एयरोस्पेस और रक्षा (एयरोस्पेस एंड डिफेंस) क्षेत्र में कौशल विकास के लिए एक व्यापक नीति लेकर आएगी।   पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा ने यह बात आज यहां सेंटर फॉर ट्रेनिंग एंड एम्प्लॉयमेंट ऑफ पंजाब यूथ (सी-पाइट) द्वारा एसोचैम उत्तरी क्षेत्र की मदद से आयोजित एयरोस्पेस और डिफेंस तथा एमएसएमई सेक्टर के लिए कौशल विकास पर सम्मेलन को संबोधित…

स्पीकर संधवां ने की उपराष्ट्रपति से मुलाकात

नई दिल्ली, 30 अगस्त। पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने आज दिल्ली में देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से शिष्टाचार मुलाकात की।  इस दौरान उन्होंने देश और पंजाब की बेहतरी के लिए विचार-विमर्श किया और संसदीय परंपराओं को और सुचारू रूप से चलाने के लिए भी विचारों का आदान-प्रदान भी किया। नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें…