पंजाब में लगेगा महिलाओं के लिए विशेष मेगा रोजगार कैंप

चंडीगढ़, 6 सितंबर। पंजाब सरकार द्वारा 10 सितंबर, मंगलवार को मलोट, जिला श्री मुक्तसर साहिब में महिलाओं के लिए विशेष मेगा रोजगार/नौकरी कैंप की शुरुआत की जा रही है। इस तरह के और विशेष मेगा रोजगार कैंप राज्य के सभी जिलों में क्रमवार लगाए जाएंगे। इसका ऐलान सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने किया। कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि इस रोजगार कैंप में विभिन्न प्रसिद्ध कंपनियां 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएट और पोस्ट-ग्रेजुएट पास लड़कियों को रोजगार के मौके प्रदान करने के लिए हिस्सा…

अनुसूचित जातियों के बैक लॉग को तुरंत भरने के आदेश

चंडीगढ़, 5 सितंबर। सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने राज्य सरकार के विभिन्न विभागों को आदेश जारी किए हैं कि अनुसूचित जातियों से संबंधित बैकलॉग के पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरा जाए। कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि उनके ध्यान में आया है कि पंजाब सरकार के विभिन्न विभागों में अनुसूचित जातियों से संबंधित पद खाली पड़े हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार अनुसूचित जातियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा…

पंजाब सरकार राज्य में टूरिज्म बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध – चीमा

चंडीगढ़, 5 सितंबर। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के विभाग, इन्वेस्ट पंजाब और पंजाब बुनियादी ढांचा विकास बोर्ड द्वारा आयोजित ‘निवेशक सम्मेलन’ में कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य को पर्यटन का केंद्र बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।  उन्होंने कहा कि राज्य में अमीर सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर को दर्शाने वाली मुग़ल, सिख और ब्रिटिश काल की इमारतें हैं, जो व्यापक दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री…

सरकारी स्कूलों में जल्द भरी जाएंगी पंजाबी टीचरों की पोस्ट – मान

होशियारपुर, 5 सितंबर। पंजाब में पंजाबी भाषा को और सशक्त करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में पंजाबी शिक्षकों के रिक्त पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरने की घोषणा की है। शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह के दौरान सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाबी भाषा को प्रोत्साहित करना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हर पंजाबी की मातृभाषा को सशक्त बनाना राज्य सरकार का प्राथमिक और प्रमुख कर्तव्य है, और इसमें कोई कमी…

पंजाब को मिला A.I.F. योजना पुरस्कार

चंडीगढ़, 5 सितंबर। पंजाब को कृषि बुनियादी ढांचा फंड (ए.आई.एफ) योजना के तहत वर्ष 2023-24 में “सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य” पुरस्कार दिया गया है। यह पुरस्कार केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत सरकार के कृषि और किसान कल्याण विभाग द्वारा नेशनल एग्रीकल्चर साइंस कॉम्प्लेक्स, नई दिल्ली में आयोजित ए.आई.एफ एक्सीलेंस अवार्ड समारोह के दौरान दिया। बागवानी मंत्री चेतन सिंह जौड़ा माजरा ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए विभाग के अधिकारियों और पूरी ए.आई.एफ टीम को बधाई दी और इस योजना को नई ऊंचाइयों पर…

कैबिनेट ने दी नई कृषि नीति तैयार करने को मंजूरी

चंडीगढ़, 5 सितंबर। किसानों की भलाई सुनिश्चित करने और अनाज उत्पादन में वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने वीरवार को राज्य के लिए नई कृषि नीति तैयार करने को मंजूरी दे दी। यह निर्णय मुख्यमंत्री के आधिकारिक निवास पर आयोजित कैबिनेट बैठक में लिया गया। मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने कहा कि वर्तमान में पारंपरिक खेती संकट के कगार पर है और अनाज उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए नई कृषि नीति की आवश्यकता है। आने वाली पीढ़ियों के लिए भूजल को बचाने और…

रजिस्ट्री के लिए N.O.C. की शर्त खत्म करना बड़ा कदम – जिम्पा

चंडीगढ़, 5 सितंबर। राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा रजिस्ट्री के लिए एन.ओ.सी (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) की शर्त खत्म करने को एक मिसाल कायम करने वाला कदम बताया है।  उन्होंने कहा कि पंजाब के कई लोग लंबे समय से अपने प्लॉट की रजिस्ट्री के लिए परेशान हो रहे थे, और इस समस्या का समाधान करते हुए हाल ही में ‘पंजाब अपार्टमेंट एंड प्रॉपर्टी रेगुलेशन (संशोधन) अधिनियम-2024’ पारित किया गया है, जिसके तहत प्लॉट की रजिस्ट्री के लिए…

बेअदबी मामले में रिपोर्ट जल्द – सीएम मान

चंडीगढ़, 4 सितंबर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि राज्य सरकार बेअदबी की घटनाओं के दोषियों को सजा दिलाने के लिए दृढ़ संकल्पित है और इस मामले पर ताजा रिपोर्ट जल्द ही दाखिल की जाएगी।  पंजाब विधानसभा सत्र के दौरान बहस में हिस्सा लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार को बेअदबी की घटनाओं में बड़े सुराग मिले हैं और ताज़ा रिपोर्ट यह सुनिश्चित करेगी कि दोषियों को उनके अपराधों की सज़ा मिले। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की यह रिपोर्ट कानूनी जांच के लिए…

विधानसभा बनी छात्रों के लिए एजुकेशनल हब

चंडीगढ़, 4 सितंबर। पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां की विशेष पहल के तहत राज्य के स्कूलों के छात्रों को पंजाब विधानसभा की कार्यवाही देखने का अवसर मिला। इस पहल से पंजाब विधानसभा राज्य के स्कूली विद्यार्थियों के लिए एजुकेशनल हब बन गई है। सत्र के आज अंतिम दिन पंजाब के 11 स्कूलों के 290 छात्रों और 24 शिक्षकों ने सदन की कार्यवाही देखी। इस मौके पर संधवां ने छात्रों और शिक्षकों से मुलाकात भी की। उन्होंने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आज के छात्र कल के…

पंजाब विधानसभा द्वारा चार महत्वपूर्ण बिल पास

चंडीगढ़, 4 सितंबर। पंजाब विधानसभा ने आज चार महत्वपूर्ण बिल पास किए हैं, जिनमें पंजाब गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (संशोधन) बिल, 2024, पंजाब फायर एंड इमरजेंसी सर्विस बिल, 2024, पंजाब पंचायत राज (संशोधन) बिल, 2024 और पंजाब कृषि उत्पाद मंडियाँ (संशोधन) बिल, 2024 शामिल हैं। वित्त और कराधान मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विधानसभा में पंजाब गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (संशोधन) बिल पेश किया। इसी प्रकार, स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने पंजाब फायर एंड इमरजेंसी सर्विस बिल, 2024 और ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने पंजाब…