वित्त मंत्री चीमा ने 15 उम्मीदवारों को सौंपे नियुक्ति पत्र

चंडीगढ़, 14 अगस्त। युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी और कर मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज 15 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इन नियुक्ति पत्रों को प्राप्त करने वाले युवाओं में आबकारी और कर विभाग के 9 जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर, 1 क्लर्क (लेखा), 1 क्लर्क, और वित्त विभाग के लोकल ऑडिट विंग के 4 क्लर्क शामिल हैं। इस अवसर पर संबोधित करते हुए वित्त मंत्री एडवोकेट…

पंजाब के युवाओं में वतन वापसी की प्रवृत्ति बढ़ी – मान

चंडीगढ़, 13 अगस्त। विदेशों में रह रहे पंजाब के युवाओं में वतन वापसी की प्रवृत्ति को राज्य के लिए शुभ संकेत बताते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि प्रदेश सरकार ने अब तक तक 44,667 सरकारी नौकरियां दी है, जिसके चलते कई युवा अब विदेशों को अलविदा कहकर यहां सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं। आज यहां विभिन्न विभागों के 417 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारे युवा अब विदेशों में नौकरी करने के बजाय पंजाब में ही नौकरी करने…

वीएचपी नेता विकास बग्गा के हत्या मामले में वांछित संदिग्ध गिरफ्तार

लुधियाना, 12 अगस्त। काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) लुधियाना और लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए नंगल के विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) नेता की हत्या मामले में वांछित संदिग्ध व्यक्ति मुकुल मिश्रा को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी आज यहां पंजाब के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव ने दी। बताया गया है कि इस मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा की जा रही है। जानकारी के अनुसार, इस साल 13 अप्रैल की शाम को नंगल के रेलवे रोड पर स्थित वीएचपी नंगल मंडल के अध्यक्ष…

सरकारी फंड में हेराफेरी, एक गिरफ्तार

चंडीगढ़, 11 अगस्त। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने ब्लॉक अमलोह और पंचायतों को जारी किए गए सरकारी फंड में 40,85,175 रुपये के हेरफेर के आरोप में फतेहगढ़ साहिब में तैनात डीडीपीओ को गिरफ्तार किया है। कुलविंदर सिंह रंधावा और एक निजी व्यक्ति हंसपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि इस घोटाले को लेकर अमलोह के तत्कालीन बी.डी.पी.ओ. कुलविंदर सिंह रंधावा (अब डीडीपीओ) समेत पांच लोगों के खिलाफ विजिलेंस थाना पटियाला रेंज में आई.पी.सी. धारा 409, 120-बी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13 (1) और…

पंजाब ने केंद्र के सामने उठाए सामाजिक सुरक्षा के मुद्दे

चंडीगढ़, 10 अगस्त। पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला व बाल विकास मंत्री डा. बलजीत कौर ने केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी राज्य में महिला व बाल विकास से जुड़ी योजनाओं के लिए वित्तीय सहायता बढ़ाने की मांग की है। डा. बलजीत कौर ने उक्त मुद्दे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान उठाए। उन्होंने मुख्य क्षेत्रों में हुई महत्वपूर्ण प्रगति बारे जानकारी देते हुए पेश आ रही चुनौतियों का उल्लेख किया और इनपर तत्काल ध्यान दिए जाने का आग्रह किया। कैबिनेट मंत्री ने जरूरी तत्वों और उच्च- कैलोरी वाले भोजन पदार्थों की बढ़ती…

कुख्यात नशा तस्कर सरगना संधू गिरफ्तार

चंडीगढ़, 10 अगस्त। पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ साझे ऑपरेशन में अंतर्राष्ट्रीय नशा तस्कर सिमरनजोत सिंह संधू (30), जो जर्मनी में 487 किलो कोकीन तस्करी मामले ( 2020) का सरगना है, को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी देते हुए पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने आज बताया कि यह सफलता मोगा पुलिस की तरफ से 16 जून को 1 किलो हेरोइन समेत गिरफ़्तार किए गए स्थानीय नशा तस्कर बेअंत सिंह और सुखदीप सिंह की गिरफ्तारी के बाद बारीकी के साथ की गई जांच के बाद सामने आई है।…

पंजाब में रेलवे स्टेशनों पर चला स्पेशल तलाशी अभियान

चंडीगढ़, 9 अगस्त। आगामी स्वतंत्रता दिवस-2024 के मद्देनज़र समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ शुरू किए गए विशेष अभियान के तहत, पंजाब पुलिस ने आज राज्य भर के विभिन्न रेलवे स्टेशनों और उनके आस-पास विशेष घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया। डीजीपी पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर यह अभियान सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलाया गया, जिसके तहत पुलिस टीमों ने खोजी कुत्तों की मदद से रेलवे स्टेशनों पर आने-जाने वाले लोगों की तलाशी ली। स्पेशल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (स्पेशल…

महिलाएं दृढ़ इरादे से कुछ भी कर सकती हैं हासिल – डा. बलजीत कौर

चंडीगढ़, 8 अगस्त। सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास मंत्री डा. बलजीत कौर ने आज होटल शिवालिक व्यू में नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 (महिला आरक्षण अधिनियम) के संदर्भ में राजनीति में महिलाओं की भागीदारी पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लिया। समागम को संबोधित करते हुए डा. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी उद्देश्य को पूरा करते हुए पंजाब सरकार द्वारा जेंडर बजट लागू किया गया है। उन्होंने…

मंत्री चीमा ने O.T.S – 3 को बताया सफल

चंडीगढ़, 8 अगस्त। पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी एवं कर मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज कर विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे उन शेष फर्मों तक निजी तौर पर पहुंचे, जिन्होंने अभी तक पंजाब एकमुश्त निपटारा (संशोधन) योजना (ओ.टी.एस.-3) का लाभ नहीं लिया है, और उन्हें इस योजना की अंतिम तिथि 16 अगस्त तक आवेदन करने के लिए प्रेरित करें। इस पहल का उद्देश्य ओ.टी.एस-3 का लाभ उठाने से वंचित रह गई फर्मों को इस योजना के अंतर्गत अपने कर  बकाया का निपटारा करने के लिए…

मान ने दिया एनआरआई भाईचारे को बड़ा तोहफा

नई दिल्ली, 8 अगस्त। दुनिया भर में बसे पंजाबी भाईचारे को बड़ी सुविधा देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 पर ‘पंजाब सहायता केंद्र’ के नाम से उच्च स्तर का एनआरआई सुविधा केंद्र लोगों को समर्पित किया। इस सहायता केंद्र की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारे लिए एक ऐतिहासिक दिन है क्योंकि पंजाब इस प्रकार की पहल करने वाला देश का पहला राज्य है, जिससे राज्य सरकार की एनआरआई समुदाय की सहायता और सहयोग करने की दृढ़…