चंडीगढ़, 20 मई। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने सोमवार को खन्ना स्थित पी.एस.पी.सी.एल में तैनात लाइनमैन मनजिंदर सिंह उर्फ राजू और गांव दुलवां के पूर्व सरपंच परमजीत सिंह को 12000 रुपए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि मामला खन्ना के रहने वाले सहायक सब इंस्पेक्टर (सेवामुक्त) बलविंदर सिंह की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि उसने अपने प्लॉट के लिए बिजली का नया मीटर लगाने के लिए आवेदन किया…
Category: पंजाब
पंजाब में कानून व्यवस्था जीरो,योगी से ट्रेनिंग लें मान - शर्मा
श्री आनंदपुर साहिब, 20 मई। श्री आनंदपुर साहिब से भाजपा प्रत्याशी डा. सुभाष शर्मा ने आज पंजाब की बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। चुनाव प्रचार के दौरान श्री आनंदपुर साहिब में विभिन्न जनसभाओं को संबोधित करते हुए डा. सुभाष शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकाल में पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है। राज्य में हत्याएं, लूट, जबरन वसूली और गिरोह युद्ध हो रहे हैं। आप के सत्ता में आने के बाद मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला, कब्बडी खिलाड़ी संदीप सिंह “नंगल…
मोदी सरकार ने बिना भेदभाव किया पंजाब का विकास – जाखड़
चंडीगढ़, 19 मई। पिछले दस साल में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने पंजाब के विकास के लिए कई काम किए हैं। चाहे सामाजिक सुरक्षा की बात हो, कृषि की बात हो या स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचा, कल्याण, रेलवे, मकान बनाना, बिजली, पोषण, सड़क नेटवर्क या रोजगार की हो, पंजाब को पिछले एक दशक में भारी केंद्रीय सहायता मिली है। यह बात पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने रविवार को चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता में कही। इस मौके पर जाखड़ ने साडा संकल्प विकसित पंजाब नाम की एक बुकलेट भी लांच की,…
श्री आनंदपुर साहिब में लाऊंगा कॉटन उद्योग – शर्मा
बलाचौर, 19 मई। श्री आनंदपुर साहिब से भाजपा प्रत्याशी डा. सुभाष शर्मा ने आज बलाचौर में चुनाव प्रचार के दौरान विभिन्न जनसभाओं को संबोधित किया। शर्मा ने श्री आनंदपुर साहिब हलके का सबसे अहम मुद्दा उठाते हुए कहा कि कॉटन उद्योग में काम करने के लिए हमारे हलके के सैकड़ों युवा नौकरी के लिए महाराष्ट्र और गुजरात जैसे राज्यों में जाते हैं। छोटी उम्र में घर से दूर जाने के कारण युवाओं और उनके परिवारों दोनों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने जनता से वादा किया कि अगर उन्हें श्री आनंदपुर साहिब की पवित्र…
निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया के लिए प्रबंध मुकम्मल
चंडीगढ़, 17 मई। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने आज ’टॉक टू यूयर सी. ई. ओ. पंजाब’ के शीर्षक के तहत करवाए गए दूसरे फेसबुक लाइव सेशन के दौरान बात करते हुये पंजाब के निवासियों को सलाह दी कि राज्य में लोकसभा मतदान- 2024 के लिए आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के मद्देनजर अगर कोई भी व्यक्ति अपनी यात्रा के दौरान 50,000 रुपए या इससे अधिक की नकदी लेकर जा रहा है तो वह सबूत के तौर पर अपने साथ उचित दस्तावेज़ जैसे बैंक की रसीद आदि…
फेसबुक लाइव आएंगे पंजाब के सीईओ
चंडीगढ़, 16 मई। बीते महीने पहले फेसबुक लाइव प्रोग्राम की सफलता के बाद पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी शुक्रवार (17 मई) को सुबह 11 बजे से 11 बजकर 30 बजे तक ’टॉक टू यूयर सी. ई. ओ. पंजाब’ शीर्षक अधीन दूसरा फेसबुक लाइव सेशन में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वे लोकसभा मतदान से संबंधित मतदाताओं के सवालों का जवाब देंगे। सिबिन सी ने बताया कि इस पहलकदमी का एकमात्र उद्देश्य वोटरों के दरमियान जागरूकता फैलाना और चुनाव प्रक्रिया से सम्बन्धित उनके अंदेशों को दूर करना है। उन्होंने कहा…
पूर्व स्पीकर निर्मल काहलों के बेटे रविकरन भाजपा में शामिल
चंडीगढ़, 16 मई। पूर्व विधानसभा स्पीकर और शिरोमणि अकाली दल की सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके निर्मल सिंह काहलों के बेटे रविकरन् काहलों वीरवार को भाजपा में शामिल हो गए। रविकरन शिरोमणि अकाली दल की माझा यूथ विंग के अध्यक्ष थे। 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में अकाली दल ने उन्हें डेरा बाबा नानक सीट से अपना उम्मीदवार भी बनाया था। पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ यूथ अकाली दल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष यादविंदर सिंह, डेरा बाबा नानक म्युनिसिपल…
पंजाब में 80 % पुलिस और केंद्रीय बलों की 250 कंपनियां होंगी तैनात
चंडीगढ़/ अमृतसर/ जालंधर, 15 मई। सरहदी राज्य में आगामी लोक सभा मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्वक ढंग से पूरा करने के उद्देश्य से और आम लोगों में विश्वास पैदा करने के साथ- साथ संवेदनशील और अति-संवेदनशील क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 80 प्रतिशत पुलिस बल तैनात किया जा रहा है और केंद्रीय बलों की कम से कम 225 और कंपनियाँ जल्दी ही राज्य में पहुंच जाएंगी। बता दे कि राज्य में केंद्रीय बलों की 25 कंपनियां पहले ही तैनात की जा चुकी है। यह जानकारी आज…
आप या मान से प्रश्न क्यूँ नहीं पूछते किसान संगठन – जाखड़
चंडीगढ़, 15 मई। किसान संगठन पंजाब के लोगों गुमराह न करें। हर मुद्दे पर राजनीति करने वाले किसान संगठनों को अपने सवालों के जवाब जगह-जगह प्रदर्शन करने से नहीं मिलेंगे, जवाब संसद में ही मिलेंगे इसलिए किसान संगठन चुनाव लड़े और तर्कों का साथ अपनी बात संसद में रखें। यह कहना है पंजाब भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ का, जिन्होंने प्रेसवार्ता के दौरान किसान संगठनों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने ने कहा कि किसान संगठन आम आदमी पार्टी या कांग्रेस का खुलकर समर्थन करें और उनसे गारंटी ले कि वह उनके…
रिश्वत लेते पटवारी पकड़ा
चंडीगढ़, 15 मई। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाई मुहिम के तहत धवार को होशियारपुर जिले के राजस्व हलका पंडोरी सर्कल में बतौर पटवारी तैनात रमेश कुमार को 15,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त राजस्व अधिकारी को होशियारपुर के गांव तनूली की निवासी जसविन्दर कौर द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त शिकायतकर्ता ने अपने पति समेत ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया था कि…
