चंडीगढ़, 25 मई। पंजाब के वोटर वोटों वाले दिन 1 जून को अपने पोलिंग बूथ पर जाने से पहले यह जान सकेंगे कि उनके बूथ पर कितने लोग वोट देने के लिए कतार में खड़े हैं। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा शनिवार को वोटरों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ’वोटर क्यू इन्फोरमेशन सिस्टम’ शुरू किया गया है। यह सिस्टम एनआईसी पंजाब और मेटा के साथ मिलकर तैयार किया गया है। सिबिन सी ने बताया कि वोटर क्यू इन्फोरमेशन सिस्टम को बरतने के लिए वोटरों को…
Category: पंजाब
आप के वादों की बत्ती गुल, बिजली कट से कराह रहे लोग – परनीत कौर
पटियाला 25 मई। भीषण गर्मी कहर बरसा रही है और 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक हुए तापमान में बिजली कट लोगों का घरों में रहना दूभर कर चुके हैं। पटियाला लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी परनीत कौर ने अघोषित बिजली कटों की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि वह शनिवार को नाभा और समाना इलाकों में स्थित कई गांवों में चुनावी दौरे पर थीं। इस दौरान उन्होंने खुद लोगों को बिजली कटों से परेशान होते देखा। उन्होंने कहा कि 300 यूनिट प्रतिमाह की मुफ्त बिजली देने का वादा…
मोदी सरकार ने प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया – चुघ
चंडीगढ़, 24 मई। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने अमृतसर में मजीठा मंडी में व्यापारियों को संबोधित किया उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने प्रत्येक वर्ग के कल्याण और उत्थान के लिए 10 वर्षों में जो कार्य किए हैं वह अभूतपूर्व है। चुघ ने कहा कि किसान और व्यापारी वर्ग हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। मोदी सरकार के कार्यकाल में व्यापार और उद्योग आसानी से लगाए जा सके इसके लिए मोदी सरकार ने युद्ध स्तर पर कार्य किया है। इसी का परिणाम है कि आज…
निर्वाचन आयोग की टीम ने लिया पंजाब में चुनाव तैयारियों का जायजा
लुधियाना, 24 मई। डिप्टी चुनाव कमिशनर हिरदेश कुमार के नेतृत्व में भारत निर्वाचन आयोग के एक शिष्टमंडल ने शुक्रवार को लोक सभा मतदान- 2024 के लिए चुनाव तैयारियों का जायज़ा लिया। डिप्टी चुनाव कमिश्नर हिरदेश कुमार के साथ पंजाब और हरियाणा के विशेष व्यय निगरान, बी. आर. बालकृष्ण, निर्वाचन आयोग के सचिव सौम्यजीत घोष, पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी, ए. डी. जी. पी- कम- राज्य पुलिस नोडल अफ़सर एम. एफ. फारूकी और अन्य मौजूद थे। मीटिंग के दौरान भारत निर्वाचन आयोग की टीम ने सभी चुनाव अबज़रवरों, ज़िला…
डीड राइटर और उसका सहायक लाखों की रिश्वत के साथ गिरफ्तार
चंडीगढ़, 23 मई। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाई मुहिम के दौरान गुरदासपुर की कादियां सब-डिवीजन में काम करते हुए कंवरपाल सिंह (के.पी.) करार नवीस (डीड राईटर) और उसके सहायक को 22,5000 रुपए की रिश्वत की मांग करने और लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त करार नवीस और उसके निजी सहायक को कुलवंत सिंह निवासी गांव शेरपुर, तहसील बटाला, जिला गुरदासपुर (मौजूदा समय बरतानिया निवासी) द्वारा मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन पोर्टल पर दर्ज करवाई गई ऑनलाइन शिकायत…
एसडीएम का स्टेनो रिश्वत लेते गिरफ्तार
चंडीगढ़, 23 मई 2024। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाई जा रही मुहिम के तहत फिरोजपुर एसडीएम ऑफिस में तैनात स्टेनो गुरमीत सिंह को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी फिरोजपुर के गांव हसन ढट्ट का रहने वाला है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को मोगा जिले के कस्बा बाघापुराना के रहने वाले हरप्रीत सिंह कम्बो की एक शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को शिकायत दी थी आरोपी ने रिहायशी मकान में से उसकी बहन के…
जाखड़ ने पटियाला में लिया मोदी की रैली की तैयारियों का जायजा
पटियाला, 22 मई। पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने बुधवार को पटियाला पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली की तैयारियों का जायजा लिया। मोदी पटियाला में वीरवार (23 मई) को दोपहर बाद रैली करेंगे और भाजपा प्रत्याशी परनीत कौर के लिए जनता से वोट मांगेंगे। जाखड़ ने रैली स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। प्रदेश भाजपा प्रधान ने रैली की तैयारियों में जुटी कंपनी के लोगों से भी बात की। इस दौरान उन्होंने कंपनी को रैली में पहुंचने वाले लोगों की सुविधा के लिए पूरे इंतजाम करने…
पंजाब में मतदान का समय बढ़ाए चुनाव आयोग – जाखड़
चंडीगढ़, 22 मई। पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने देश के चीफ इलेक्शन कमिश्नर से राज्य में मतदान के लिए समय बढ़ाने की मांग की है। इस बारे में जाखड़ ने चुनाव आयोग एक पत्र भी लिखा है। उन्होंने मतदान का समय सुबह 6.00 बजे से शाम 7.00 बजे तक करने की मांग की है, ताकि अधिक से अधिक लोग अपने मत का प्रयोग कर सकें। उन्होंने चिट्ठी में लिखा है कि पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान अंतिम चरण में एक जून को होगा। इस समय राज्य में…
मान ने किसानों का शोषण कर उन्हें मोदी के खिलाफ भड़काया – शर्मा
चमकौर साहिब, 22 मई। श्री आनंदपुर साहिब से भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुभाष शर्मा ने आज पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आप सरकार को निशाने पर लिया। यहां कई चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि मान ने सत्ता में आने से पहले केवल ‘झूठे वादे’ करके किसानों का शोषण किया और सत्ता हासिल करने के लिए जानबूझकर उन्हें मोदी के खिलाफ ‘भड़काया’ था। किसानों से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दा उठाते हुए डॉ. शर्मा ने कहा, “मान ने किसानों को 22 फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन…
जंगलात बेलदार रिश्वत लेते गिरफ्तार
चंडीगढ़, 21 मई। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाई गई मुहिम के दौरान मंगलवार को अमृतसर जिले के वन विभाग में बेलदार के तौर पर तैनात निर्मल सिंह को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को जोबनदीप सिंह निवासी गांव घरिंडा, तहसील अटारी द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ़्तार किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को शिकायत दी थी कि वह लकड़ी का आरा लगाना चाहता है,…
