चंडीगढ़, 20 जून। पंजाब भाजपा के मीडिया प्रभारी और पार्टी के वरिष्ठ नेता विनीत जोशी ने वीरवार को लगातार दूसरे दिन मोहाली में सूखे पड़छ बांध का दौरा किया। उन्होंने बांध सूखने के कारण 650 जानवरों को मौत के लिए सिंचाई विभाग, वन्य जीव संरक्षण और वन एवं खनन विभाग के अधिकारियों को दोषी ठहराया और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। जोशी बोले इस बांध के बनने से यहां की बंजर जमीन उपजाऊ हो गई थी और स्थानीय लोगों की आर्थिकी मजबूत हुई थी। जोशी बोले गरीब…
Category: पंजाब
सीएम ने शहीदों के परिजनों को सौंपे चेक
चंडीगढ़, 19 जून। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भारतीय सेना में सेवा करते हुए शहीद हुए दो शहीदों के परिवारों को वित्तीय सहायता के रूप में एक-एक करोड़ रुपये के चेक सौंपे। जखेपल (सुनाम) के राजा सिंह के पुत्र शहीद तरलोचन सिंह और भसौड़ (धुरी) के निर्मल सिंह के पुत्र हरसिमरन सिंह के परिजनों को चेक सौंपते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के इन वीर सपूतों ने अपनी मातृभूमि की रक्षा करते हुए शहादत का जाम पिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव आचार संहिता के कारण वे…
नशे के खिलाफ एक्शन मोड में पंजाब पुलिस ने मारे छापे
चंडीगढ़, 19 जून। पंजाब पुलिस ने बुधवार को लगातार चौथे दिन भी नशों के विरुद्ध अपनी कार्यवाही जारी रखी और राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में नशों के 10-10 हॉटस्पॉट्स पर बड़े स्तर पर छापेमारी की। यह ऑपरेशन डीजीपी गौरव यादव के निर्देशों पर पूरे राज्य में एक ही समय 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलाया गया। इस ऑपरेशन की निजी तौर पर निगरानी करने वाले स्पेशल डीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) अर्पित शुक्ला ने बताया कि पुलिस द्वारा बारीकी से आंकड़ों के विश्लेषण के बाद तैयार की…
डब्ल्यूएचओ- ऐमपावर पर वर्कशॉप शुरू
चंडीगढ़, 19 जून। पंजाब को तंबाकू मुक्त राज्य बनाने के लिए शुरू किए अभियान के चलते स्वास्थ्य और परिवार भलाई मंत्री डा. बलबीर सिंह ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राज्य में हुक्का बार पर पाबंदी लगाने सहित तंबाकू कंट्रोल में मिसाल कायम की है। डा. बलबीर सिंह ‘इम्प्लीमेंटेशन ऑफ डब्ल्यूएचओ- एम पावर एंड फ्रेमवर्क कन्वेंशन ऑन तंबाकू कंट्रोल ( डब्ल्यूएचओ एफसीटीसी) आर्टिकल 5.3 ‘विषय पर करवाई तीन दिवसीय राष्ट्रीय वर्कशॉप के उद्घाटन अवसर पर संबोधित कर रहे थे। यह वर्कशॉप डिपार्टमेंट ऑफ कम्युनिटी मेडिसिन एंड स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ,…
पंजाब में 7 अन्य C.B.G. Project लगाने की तैयारी
चंडीगढ़, 19 जून। पंजाब को देश में स्वच्छ और ग्रीन एनर्जी के उत्पादन में अग्रणी राज्य बनाने की कड़ी में इस साल के अंत तक 7 अन्य कॉम्प्रेस्ड बायोगैस (सी.बी.जी.) प्रोजेक्ट कार्यशील होने की आशा है। यह प्रोजेक्ट सालाना 4.20 लाख टन पराली का उपयोग करके प्रतिदिन 79 टन सी.बी.जी. पैदा करेंगे। यह जानकारी प्रदेश के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री अमन अरोड़ा ने पंजाब ऊर्जा विकास एजेंसी (पेडा) द्वारा राज्य में लागू किए जा रहे प्रोजेक्ट की समीक्षा के लिए बुलाई गई मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए दी।…
नशा तस्करों की प्रॉपर्टी एक हफ्ते में जब्त करने के आदेश
चंडीगढ़, 18 जून। पंजाब में नशें के खतरे से निपटने की राज्य सरकार की वचनबद्धता दोहराते हुए मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य में इस श्राप के ख़ात्मे के लिए पंजाब सरकार ने बहु-पक्षीय रणनीति बनायी है। यहां पंजाब पुलिस के उच्च अधिकारियों के साथ मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए मुख्य मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य़ की पुलिसिंग में कई सुधार लाने जा रही है। उन्होंने कहा कि मतदान की तैयारियों दौरान पंजाब पुलिस ने बहुत बड़ी मात्रा में नकदी और नशा पकड़ा है साथ…
सरकारी दफ्तरों में यदि लोग परेशान हुए तो डीसी होंगे जवाबदेह – मान
चंडीगढ़, 17 जून। पंजाब के मुख्यमंत्री ने भगवंत सिंह मान ने आज स्पष्ट शब्दों में कहा कि समूह डिप्टी कमिश्नर अपने-अपने जिलों के सरकारी दफ़्तरों में आम लोगों को किसी भी तरह की असुविधा और परेशानी के लिए सीधे तौर पर जवाबदेह होंगे। यहां डिप्टी कमिश्नरों के साथ मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आम लोगों को साफ-सुथरा, जवाबदेह और प्रभावशाली प्रशासन मुहैया करवाना राज्य सरकार का फर्ज है। उन्होंने कहा कि इस कार्य को यकीनी बनाने के लिए डिप्टी कमिश्नर ही सबसे कारगर भूमिका निभा सकते हैं जिससे…
पंजाब पुलिस ने राज्य भर में चलाया सर्च ऑपरेशन
चंडीगढ़, 17 जून। पंजाब पुलिस ने सोमवार को सभी रेलवे स्टेशनों/ बस अड्डों और उनके आसपास विशेष घेराबन्दी और तलाशी (कासो) अभ्यान चलाया। राज्य में इस विशेष तलाशी अभ्यान का आज दूसरा दिन था। यह अभियान डीजीपी पंजाब गौरव यादव के निर्देश पर सभी 28 पुलिस जिलों में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक एक ही समय चलाया गया, जिसके तहत पुलिस टीमों ने सूंघने वाले कुत्तों की सहायता के साथ रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर आने-जाने वाले लोगों की तलाशी ली। स्पेशल डीजीपी (लॉ एंड आर्डर)…
जाखड़ को नहीं बल्कि मान को देना चाहिए इस्तीफा – जोशी
चंडीगढ़, 16 जून। पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ को स्वार्थी कहने और लोकसभा चुनाव में राज्य में एक भी सीट न जीतने पर उनसे इस्तीफा मांगने वाली आम आदमी पार्टी पर भाजपा ने पलटवार किया है। प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी विनीत जोशी ने कहा कि सुनील जाखड़ की निष्ठा पर सवाल उठाने वाले पहले अपने गिरेबान में झांक कर देख लें। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन राज्य में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी से कहीं बेहतर रहा है। आम आदमी पार्टी वाले कह रहे हैं कि भाजपा…
महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के दो कैडेटों ने छूआ आसमान
चंडीगढ़, 15 जून। पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सिज़ प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट (ए.एफ.पी.आई.) के 8वें कोर्स के दो कैडेटों ने भारतीय वायु सेना में कमिशन्ड अफ़सर के तौर पर शामिल होकर प्रदेश का नाम रौशन किया है। इन दोनों कैडेटों को आज एयर फोर्स अकेडमी, डुंडीगल (हैदराबाद) में हुई कम्बाइंड ग्रेजुएशन परेड (सीजीपी) उपरांत भारतीय वायु सेना में अफ़सर के तौर पर कमीशन दिया गया है। उल्लेखनीय है कि इस परेड का निरीक्षण एयर चीफ़ मार्शल वी. आर. चौधरी, पी.वी.एस.एम., ए.वी.एस.एम., वी.एम., ए.डी.सी. द्वारा किया गया।…
