चंडीगढ़, 14 जून। पंजाब के राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने विभाग में व्यापक स्तर पर लोक समर्थक सुधार करने के सख्त निर्देश जारी किए है। उन्होंने कहा कि अब फील्ड अधिकारियों (पटवारी/ कानूनगो/ नायब तहसीलदार/ तहसीलदार) को जनता की शिकायतों की सुनवाई के लिए रोजाना अपने दफ्तर में हाजिर होना होगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में सभी दफ्तरों में तुरंत बोर्ड लगाए जाने चाहिए। उन्होनें कहा कि इसी साल 6 जनवरी और 15 जनवरी को पैंडिंग पड़े इंतकाल के मामले निपटाने के लिए लगाए…
Category: पंजाब
अमृतसर हेरिटेज स्ट्रीट के नवीनीकरण पर मंथन
चंडीगढ़, 13 जून। पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां नेअमृतसर हेरिटेज स्ट्रीट के नवीनीकरण को जल्द से जल्द शुरू करने पर जोर दिया है। वे यहां अधिकारियों की एक मीटिंग को संबोधित कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि नवीनीकरण योजना के तहत हेरिटेज स्ट्रीट को जल्द ही अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। संधवां ने हेरिटेज स्ट्रीट से नाजायज कब्जों को हटा कर ऐतिहासिक शहर के महत्वपूर्ण स्थानों पर सूचना केंद्र बनाने पर जोर दिया। उन्होंने सैलानियों की सुविधा के लिए पार्किंग वाले स्थानों पर उपयुक्त साफ-सफाई, पीने वाले…
मित्र वन योजना को प्रोत्साहित करने में जुटी पंजाब सरकार
चंडीगढ़, 13 जून। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का नेतृत्व वाली पंजाब सरकार आने वाली पीढ़ियों के कल्याण के लिए वातावरण की संभाल प्रति पूरी तरह वचनबद्ध है। इस मंतव्य के लिए जमीनी स्तर पर कदम उठाए जाने चाहिए। यह बात वन व वन्य जीव संरक्षण मंत्री लालचंद कटारूचक्क ने विभाग के विकास कार्यो का जायज़ा लेने के लिए मीटिंग दौरान किया। स्वच्छ और हरा-भरा पंजाब यकीनी बनाने के लिए सूबा सरकार की वचनबद्धता को दोहराते हुए मंत्री ने कहा कि वन मित्र स्कीम को और प्रोत्साहित किया जाना चाहिए क्योंकि…
नेत्रहीन व्यक्तियों के सहायकों को भी मिली फ्री ट्रेवल सुविधा
चंडीगढ़, 13 जून। पंजाब सरकार ने नेत्रहीन भाईचारे की चिरलंबित मांग को पूरा करते हुए नेत्रहीन व्यक्तियों के सहायकों के लिए मुफ़्त बस यात्रा की सुविधा देने का ऐलान किया है। यह ऐलान वित्त और योजना मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा और सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डा. बलजीत कौर के नेतृत्व में हुई मीटिंग के दौरान किया गया। मीटिंग में विशेष मुख्य सचिव सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास राजी पी. श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव वित्त अजय कुमार सिन्हा, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग की डायरेक्टर…
पंजाब ने की कारोबारियों के साथ बैठक
चंडीगढ़, 13 जून। पंजाब राज्य व्यापारी कमीशन के सदस्य विनीत वर्मा ने आज मोहाली में व्यापारियों को आने वाली समस्याओं के हल के लिए अलग- अलग कारोबारी क्षेत्रों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान वर्मा ने मोहाली इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की लेबर ला समिति के चेयरमैन जसबीर सिंह से मांग पत्र प्राप्त किया। इस पत्र में व्यापारिक भाईचारे को आने वाली अलग-अलग मुश्किलों को उजागर किया गया है। वर्मा ने व्यापारिक क्षेत्र के प्रतिनिधियों को विश्वास दिलाया कि पंजाब सरकार सभी व्यापारियों को राज्य के विकास में हिस्सेदार…
राज्यपाल ने की राष्ट्रपति से मुलाकात
चंडीगढ़, 13 जून। पंजाब के राज्यपाल और यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाक़ात की। इस दौरान पुरोहित ने राष्ट्रपति को पंजाब राज्य में हाल ही में हुए विभिन्न घटनाक्रमों और हो रही पहलकदमियों से अवगत कराया। बनवारी लाल पुरोहित ने विस्तृत जानकारी देने के अलावा राष्ट्रपति को पंजाब पधारकर राज्य की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समृद्धि से रू-ब-रू होने का निमंत्रण भी दिया। उन्होंने पंजाब के लोगों के शानदार आतिथ्य के बारे में भी बात की जो पूरे विश्व में अपने…
मेथेनॉल की आवाजाही का मुद्दे पर केंद्र से बात करेगा पंजाब
चंडीगढ़, 12 जून। पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी और कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां एसीएस -एफसी (कराधान) विकास प्रताप,और आबकारी और कराधान आयुक्त वरुण रूज्म को निर्देश दिए कि मेथनौल की अंतरराज्यीय आवाजाही की निगरानी करने के लिए एक मज़बूत ढांचा बनाने का मुद्दा केंद्र सरकार के सामने उठाने के निर्देश दिए हैं, जिससे इस रसायन की जहरीली शराब बनाने के लिए किये जाने वाले दुरुपयोग के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके। अप्रैल और मई महीनों के लिए आबकारी विभाग की एनफोर्समेंट गतिविधियों…
बासमती की पैदावार बढ़ाने का रोडमैप तैयार
चंडीगढ़, 12 जून। पंजाब सरकार ने मौजूदा बुवाई सीजन के दौरान बासमती की पैदावार बढ़ाने का रोडमैप तैयार कर लिया है। बनाई गई योजना के अनुसार इस बार इस फसल अधीन 67 प्रतिशत क्षेत्र और बढ़ाने का लक्ष्य निश्चित किया है जिससे राज्य के किसानों को पानी की अधिक खपत वाले धान से छुटकारा दिलाया जा सके। यह जानकारी आज कृषि और किसान कल्याण मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने अधिकारियों के साथ एक बैठक के दौरान दी। उन्होंने बताया कि साल 2024-25 के दौरान बासमती अधीन तकरीबन 10 लाख…
दिव्यांगजनों के बैकलॉग के पद भरने की तैयारी
चंडीगढ़, 12 जून। पंजाब में सभी के लिए समान मौके प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के तौर पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार दिव्यांग व्यक्तियों के लिए खाली आरक्षित पदों को भरने के लिए एक विशेष मुहिम शुरू करेगी। आर. पी. डब्ल्यू. डी. एक्ट 2016 की धारा 34 के तहत सरकार ने अलग-अलग विभागों में सीधी भर्ती और तरक्की दोनों में पी. डब्ल्यू. डी. के लिए 4 प्रतिशत आरक्षण रखा है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डा. बलजीत कौर के अनुसार…
धान के सीजन में किसानों को मिलेगी पर्याप्त बिजली
चंडीगढ़, 11 जून। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि राज्य सरकार धान के सीजन के दौरान किसानों को निर्विघ्न एवं निरंतर बिजली सप्लाई मुहैया करवाने के लिए पूर्ण तौर पर वचनबद्ध है। राज्य के सीनियर अधिकारियों के साथ मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि धान के सीजन के दौरान सरकार किसानों को कम से कम आठ घंटे बिजली स्पलाई करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने निरंतर बिजली सप्लाई के लिए उचित इंतज़ाम किये हैं जिससे धान के सीजन के…
