पंजाब में आशीर्वाद स्कीम के लिए पैसा मंजूर

चंडीगढ़, 24 जून। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सूबा सरकार अनुसूचित जातियों, पिछड़ी श्रेणियों और आर्थिक तौर पर कमज़ोर वर्गों की भलाई के लिए लगातार यत्नशील है। इस कड़ी में आज सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने आशीर्वाद स्कीम के तहत 6786 लाभार्थियों के लिए 34 करोड़ रुपए मंजूर कर दिए। उन्होंने यह घोषणा यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन के दौरान की। उन्होंने कहा कि साल 2023-24 दौरान आशीर्वाद पोर्टल पर प्राप्त अनुसूचित जाति से जुड़े 5357 लाभार्थियों के लिए 2732.07 लाख रुपए की मंजूरी…

हॉकी खिलाड़ियों पर धनवर्षा

akhilesh yadav

चंडीगढ़, 23 जून। पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने ओलंपिक दिवस और सम्मान समारोह दौरान चंडीगढ़ के हॉकी खिलाड़ियों को नकद इनाम देकर सम्मानित किया। इन खिलाड़ियों ने अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भारतीय हॉकी टीम की नुमायंदगी करके शहर और ‘हॉकी चंडीगढ़’ का नाम रोशन किया है। संधवां ने हॉकी इंडिया की मान्यता प्राप्त इकाई हॉकी चंडीगढ़ को पाँच लाख रुपए का अनुदान देने का ऐलान करते हुए खिलाड़ियों द्वारा किये गये शानदार प्रदर्शन की प्रशंसा की। इन खिलाड़ियों ने अलग-अलग अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर शहर का नाम रोशन किया…

डा. बलजीत कौर ने किया फरीदकोट ऑब्जर्वेशन होम का दौरा

चंडीगढ़, 22 जून। सामाजिक सुरक्षा, स्त्री और बाल विकास मंत्री डा. बलजीत कौर ने आज फरीदकोट के आब्जर्वेशन होम और प्लेस आफ सेफ्टी का दौरा किया और वहाँ रहते लड़कों के सशक्तीकरन के लिए कई नयी पहलकदमियां की शुरुआत की। अपनी दौरे दौरान डा. कौर ने वहां रह रहे लड़को के कौशल को ओर निखारने और उनको बढिया भविष्य के लिए तैयार करने के लिए कौशल विकास प्रोग्राम शुरू करने का ऐलान किया। उन्होंने मुहैया करवाई जाने वाली मौजूदा सुविधाओं का जायज़ा लिया और स्टाफ को अगले 15 दिनों के…

पंजाब में खुलेगा ‘भक्त कबीर धाम’ -भगवंत मान

होशियारपुर, 22 जून। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज ‘भक्त कबीर धाम’ स्थापित करने का ऐलान किया जिससे भक्ति आंदोलन के महान संत के जीवन और विचारों पर व्यापक शोध किया जा सके। आज यहां भक्त कबीर जी के 626 वें जन्म दिवस को समर्पित राज्य स्तरीय समागम दौरान सभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री ने कहा कि 15वीं सदी के महान कवि और संत भक्त कबीर जी ने लोगों को सभ्य जीवन जांच का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कबीर के जीवन और फलसफे ने हमेशा ही लोगों…

जालंधर पश्चिमी हलके में पार्टी की जीत का नेतृत्व करूंगा – मुख्यमंत्री

होशियारपुर, 22 जून। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शनिवार को ऐलान किया कि वह जालंधर (पश्चिमी) विधानसभा हलके के उप चुनाव दौरान प्रचार का नेतृत्व करेंगे और पार्टी उम्मीदवार की शानदार जीत सुनिश्चित करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह राज्य सरकार की लोक-हितैषी और विकास समर्थकीय नीतियों बारे बताकर पार्टी उम्मीदवार के लिए निजी तौर पर वोट मांगेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कई ऐतिहासिक पहलकदमियां की हैं, जिस कारण लोग उप चुनाव में पार्टी को वोट देंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वह उप चुनाव…

बरसों से बंद पड़ा रेशम बीज उत्पान केंद्र शुरू

डलहौजी, 21 जून। पंजाब सरकार ने हिमाचल प्रदेश के डलहौजी स्थित पिछले 15 सालों से बंद पड़े पंजाब के एकलौते सरकारी सैरीकल्चर रेशम बीज उत्पादन सेंटर को फिर से शुरू कर दिया है। बागबानी मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने आज सेंटर का दौरा कर व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी हिदायत दीं। मंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने राज्य की इस अमानत की उपेक्षा की परंतु मौजूदा भगवंत सिंह मान सरकार ने इस केंद्र को फिर से शुरू किया है। उन्होंने बताया कि इस सेंटर के लिए…

चावल घोटाले का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

चंडीगढ़, 21 जून। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने एक गोदाम पर छापेमारी करके 1. 55 करोड़ रुपए के बड़े गबन का पर्दाफाश करते चावल की 1138 बोरी के साथ लदे 2 ट्रक जब्त किए है। इस संबंध में ब्यूरो ने शिव शक्ति राइस मिल, गढ़शंकर (होशियारपुर) के मालिक गोपाल गोयल सहित दो ट्रक चालकों जगपाल सिंह और सुखविंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि इस संबंध में जय जैनेंद्र फर्म के ठेकेदार हरीश दलाल, शिव शक्ति राइस मिल गढ़शंकर होशियारपुर के मालिक गोपाल गोयल, अंजनी राइस…

मलेरकोटला के अनुसूचित जातियों के लाभपात्रों को पैसा जारी

KAPIL DEV AGGARWAL

चंडीगढ़, 21 जून। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार और सामाजिक न्याय, अधिकारिता एंव अल्पसंख्यक मंत्री डा. बलजीत कौर की रहनुमाई में ज़िला मलेरकोटला के अनुसूचित जातियों के 185 लाभपात्रियों को 94.35 लाख रुपए की राशि जारी कर दी गई है। बता दे कि पहला पिछड़ीं श्रेणियों और आर्थिक तौर पर कमज़ोर वर्ग से संबंधित 337 लाभपात्रों को 1.71 करोड़ रुपए जारी किए गए है। सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री डा. बलजीत कौर ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा मलेरकोटला जिले के अनुसूचित जातियों के लोगों…

साल 2023 बैच के I.A.S. अफसरों से सीएम ने की मुलाकात

चंडीगढ़, 20 जून। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य को अलाट किए गए 2023 काडर के प्रोबेशनर आई.ए.एस. अधिकारियों को अपनी ड्यूटी पूरी लगन, संजीदगी, ईमानदारी और पेशेवर वचनबद्धता से निभाने का न्योता दिया। पांच प्रोबेशनर अधिकारियों आदित्य शर्मा, सुनील, सोनम, कृतिका गोयल और राकेश कुमार मीना ने मुख्यमंत्री के साथ उनकी सरकारी रिहायश पर मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बढिया प्रशासन, नागरिक केंद्रित सेवाएं लोगों तक पहुंचाने और भलाई और विकास योजनाओं को समयबद्ध लागू करने के अच्छे लक्ष्यों की पूर्ति के लिए…

पिछड़ीं श्रेणियों, आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग के लिए पैसा जारी

चंडीगढ़, 20 जून। पंजाब सरकार ने पिछड़ीं श्रेणियों और आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग के लिए आशीर्वाद योजना के तहत मालेरकोटला जिले के लिए 1.71 करोड़ रुपए की राशि जारी कर दी है। सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री डा. बलजीत कौर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार ने मलेरकोटला जिले के पिछड़ीं श्रेणियों और आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग के 337 लाभपात्रों के लिए 1.71 करोड़ रुपए की राशि जारी की है। इस राशि में दिसंबर 2022 से मार्च 2023 के 337 लाभपात्रियों को कवर किया…