चंडीगढ़, 1 जुलाई। पंजाब सरकार ने अनुसूचित जातियों की भलाई के लिए चलाए जा रहे योजनाओं पर चालू वित्तीय साल 2024- 25 दौरान खर्च करने की मंजूरी दे दी है। यह बात सामाजिक न्याय अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री डा. बलजीत कौर ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान बताई। उन्होंने बताया कि केंद्रीय प्रयोजित योजना प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभिउद्य योजना के ग्रांट इन एड कम्पोनेंट के तहत पंजाब के साल 2022- 23 का एक्शन प्लान स्वीकृत किया गया था और इन प्रोजैक्टों को पूरा करने के लिए साल 2023-24 में 17.24 करोड़…
Category: पंजाब
सीएम मान अंतिम अरदास में हुए शामिल
चंडीगढ़, 30 जून। पंजाब के कैबिनेट मंत्री पंजाब हरजोत सिंह बैंस के ससुर और आईपीएस अधिकारी ज्योति यादव के पिता राकेश यादव को आज यहां सेक्टर 11 के गुरुद्वारा साहिब में भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। राकेश यादव का 17 जून को गुरुग्राम में लंबी बीमारी उपरांत देहांत हो गया था। अंतिम अरदास मौके आए हुए लोगों का धन्यवाद करते हुए मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान ने कहा कि राकेश यादव जहां समाज सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते थे, उन्होंने अपने बच्चों को भी मानक शिक्षा देकर देश की सेवा…
नशा तस्करी के दो और रैकेट का पर्दाफाश
अमृतसर, 29 जून। सरहद पार नशा तस्करी के रैकेट को एक तरफ बड़ा झटका देते हुए पंजाब पुलिस ने 6 व्यक्तियों को 8 किलोग्राम हेरोइन और तीन पिस्तौल सहित गिरफ़्तार करके पाकिस्तान की हिमायत वाले नशा तस्करी के दो अन्य रैकेट का पर्दाफाश किया है। बता दे कि यह दोनों ख़ुफ़िया कार्यवाही अमृतसर देहाती पुलिस ने की है। इस बारे में और जानकारी देते हुए डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि यह सफलता अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा पाकिस्तान आधारित तस्करों द्वारा चलाए जा रहे सरहद पार नशा तस्करी के दो…
पंजाब ने बनाया पीक पावर डिमांड पूरा करने का नया रिकॉर्ड
चंडीगढ़, 29 जून। पंजाब ने 19 जून को दर्ज किए 15933 मेगावाट के पिछले रिकार्ड को पछाड़ते 29 जून को 16089 मेगावाट की अपनी अब तक की बिजली की सबसे ज्यादा मांग को सफलतापूर्वक पूरा करके एक ऐतिहासिक मील पत्थर हासिल कर लिया है। पंजाब के बिजली और लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने कहा कि यह शानदार प्राप्ति राज्य के मज़बूत बिजली बुनियादी ढांचे और कौशल प्रबंधन को दर्शाती है। यहां जारी बयान में बिजली मंत्री ने कहा, ” पंजाब में जून 2024 की दूसरे अर्ध दौरान लगातार…
पंजाब सरकार ने खोला नौकरियों का पिटारा
चंडीगढ़, 28 जून। चंडीगढ़, 28 जून। पंजाब सरकार ने नौकरियों का पिटारा खोलते हुए शुक्रवार को पशुपालन विभाग में नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। राज्य के पशुपालन, डेयरी विकास और मत्स्य पालन मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने पशुपालन विभाग में नव-नियुक्त दो जूनियर स्केल स्टेनोग्राफरों और तीन स्टेनो-टाइपिस्टों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस मौके पर मंत्री ने नियुक्त कर्मचारियों को पूरी ईमानदारी के साथ सेवाएं निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रदेश के लोगों को पारदर्शी और भ्रष्टाचार-मुक्त…
स्टेट पेंशन योजना में अयोग्य लाभार्थियों का पर्दाफाश
चंडीगढ़, 27 जून। पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश के नागरिकों की भलाई के लिए विभिन्न योजनाएं लागू की गई हैं जिनके तहत पंजाबियों को लाभ मिल रहा है। इसी तर्ज पर कुछ समय पहले सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर के निर्देशों के तहत राज्य में स्टेट पेंशन योजना के लाभार्थियों की पहचान के लिए विभाग द्वारा सर्वेक्षण करवाया गया। विभाग द्वारा प्रस्तुत सर्वेक्षण रिपोर्ट आने पर अयोग्य लाभार्थियों का पर्दाफाश हुआ है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कराए गए सर्वेक्षण की रिपोर्ट के…
सीएम ने पूरा किया वादा, जालंधर में नए आवास में डाला डेरा
चंडीगढ़, 26 जून। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने व्यापक जनहित में राज्य के लोगों, खासकर माझा व दोआबा क्षेत्र के लोगों से किया अपना एक और वादा पूरा करते हुए अपना निवास स्थान बदल लिया है और जालंधर में डेरा डाल दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राज्य, विशेष रूप से माझा व दोआबा क्षेत्र के लोगों को उनके रोजमर्रा के काम करवाने के लिए सुविधा प्रदान की जाएं। उन्होंने कहा कि अपनी तरह की इस अनूठी पहल…
S.T.F. को नशा तस्करों के खिलाफ एक्शन के निर्देश
चंडीगढ़, 26 जून। पंजाब के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने नशे पर लगाम लगाने के निर्देश दिए हैं। नार्को कोऑर्डिनेशन सेंटर (एन-कॉर्ड) की स्टेट लेवल मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए मुख्य सचिव वर्मा ने पंजाब पुलिस की विशेष टास्क फोर्स (एस.टी.एफ.) को बड़े स्तर पर नशों का व्यापार करने वाले नशा तस्करों पर पैनी वजर रखने व कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एन. डी. पी. एस एक्ट की धारा 31 के प्रचार की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुए उन्होंने कहा कि आदतन अपराधियों को सजा देने के लिए इस एक्ट…
पी.एस.पी.सी.एल ने हासिल किया बड़ा मुकाम
पटियाला, 25 जून। पंजाब के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने बताया कि मैसर्ज एस.ए.ई.एल लिमिटेड द्वारा गाँव कर्मगढ़, मलोट में लगाए गए 50 मेगावाट सामर्थ्य के सोलर पावर प्रोजैक्ट को सिंकरोनाईज़ कर दिया गया है और सोलर पावर 220 केवी ग्रिड सब- स्टेशन कटोरेवाला में स्पलाई शुरू हो गई है। पंजाब में स्थापित किए जाने वाले 4 मेगावाट के चार सोलर पावर प्रोजैक्ट 2.748 रुपए/ किलोवाट घंटा की दर पर पेडा को अलाट किए गए थे। इनमें से, गाँव तरखाणवाला, बठिंडा में 4 मेगावाट के एक सोलर पावर प्रोजैक्ट…
P.S.P.C.L. ने Green Energy को दिया बढ़ावा
पटियाला, 24 जून। पंजाब के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज गांव जलखेड़ी (फतेहगढ़ साहिब) में 10 मेगावाट बायोमास पावर प्लांट के फिर से सफलतापूर्वक चालू होने का ऐलान किया, जिससे पंजाब के लिए वातावरण और आर्थिक लाभ होंगे। गांव जलखेड़ी में 10 मेगावाट बायोमास प्लांट मूल रूप में पीएसईबी (अब पीएसपीसीएल) ने जून 1992 में चालू किया था। प्लांट जुलाई 1995 तक चलता रहा, जिसके बाद यह जुलाई 2001 में मैसर्ज जलखेड़ी पावर प्लांट लिमटिड (जेपीपीएल) को लीज पर दे दिया गया। प्लांट जुलाई 2002 में फिर चालू…
