चंडीगढ़, 7 जुलाई। भगवंत सिंह मान सरकार ने लोगों को बड़ी राहत देते हुए एक और बड़ा कदम उठा लिया है। इसके तहत अब लोगों को अपने डॉक्यूमेंट की वैरिफिकेशन से जुड़ी ज्यादातर सेवाएं घर बैठे मिलेंगी। यह कदम जाति, रिहायश, बुढापा पैंशन योजना एंव आमदन सर्टीफिकेट सहित और कई सर्टीफ़िकेट के लिए वैरिफिकेशन प्रोसेस को और आसान बना देगा। प्रशासकीय सुधार और जन-शिकायतें बारे मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि ऑनलाइन वैरीफिकेशन के लिए सभी पटवारियों की लाग-इन आई.डी. बनाई गई है। उन्होंने कहा कि पटवारियों को आनलाइन सिस्टम…
Category: पंजाब
पंजाब सरकार को प्रॉपर्टी की रजिस्ट्रियों से हुई रिकॉर्ड आमदनी
चंडीगढ़, 6 जुलाई। मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने एक ओर उपलब्धि हासिल कर ली है। राज्य में प्रॉपर्टी की रजिस्ट्रियों से प्रदेश सरकार के खजाने में जून दौरान रिकार्ड 42 प्रतिशत ज़्यादा आमदन आई है। राजस्व मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने यह जानकारी देते हुए कहा कि यह उपलब्धि राज्य सरकार द्वारा लोगों को पारदर्शी, साफ़- सुथरा और भ्रष्टाचार मुक्त सेवाएं देने के तहत मिली है।जिम्पा ने बताया कि जून 2024 में स्टैंप और रजिस्ट्रेशन अधीन पंजाब सरकार को 452. 96 करोड़ रुपए की…
उप चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने की मीटिंग
चंडीगढ़, 5 जुलाई। पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने शुक्रवार को जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव को लेकर जालंधर के डिप्टी कमिश्नर, पुलिस कमिश्नर और एसएसपी के साथ बैठक की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक के दौरान सिबिन सी ने अधिकारियों को मतदान के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करने का निर्देश दिया ताकि चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराया जा सक। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने डिप्टी कमिश्नर को मतदान केंद्रों पर वाटर कूलर, पंखे, पर्याप्त बैठने की जगह, शौचालय और शेड की व्यवस्था करने…
आशीर्वाद योजना के तहत 4.43 करोड़ रुपए जारी – मंत्री
चंडीगढ़, 5 जुलाई। आशीर्वाद फार पिछड़ीं श्रेणियों और आर्थिक तौर पर कमज़ोर वर्ग स्कीम के अंतर्गत, साल 2023-24 दौरान पिछड़ीं श्रेणियों एंव आर्थिक तौर पर कमज़ोर वर्गों के आशीर्वाद पोर्टल पर प्राप्त कुल 870 लाभपात्रियों को 4.43 करोड़ रुपए की राशि साल 2024-25 के बजट उपबंध में से जारी की है। पंजाब की सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री डा.बलजीत कौर ने बताया कि राज्य सरकार ने बरनाला, फरीदकोट, मोगा, श्री मुक्तसर साहिब और रूपनगर जिलों के पिछड़ीं श्रेणियों, आर्थिक तौर पर कमज़ोर वर्गों के 870 लाभपात्रियों के लिए 4.43…
पंजाब में 10 को जालंधर पश्चिम में छुट्टी घोषित
चंडीगढ़,4 जुलाई। पंजाब सरकार ने 34 जालंधर पश्चिम (एस.सी) विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के मद्देनजर 10 जुलाई, 2024 (बुधवार) को निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट अधिनियम -1881 के तहत34-जालंधर पश्चिम (एस.सी) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सरकारी कार्यालयों/बोर्डों/निगमों/शैक्षिक संस्थानों के लिए स्थानीय छुट्टियां घोषित की गई हैं। यदि कोई सरकारी अधिकारी/कर्मचारी 34-जालंधर पश्चिम (एससी) विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र का मतदाता है और पंजाब राज्य के सरकारी कार्यालयों/बोर्डों/निगमों/सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में कार्यरत है, तो वहसक्षम अधिकारी को अपना मतदाता पहचान पत्र दिखा कर 10 जुलाई, 2024 इस विशेष अवकाश का लाभ उठाने के पात्र होंगे।…
मानसून सीजन में अप्रिय घटना से निपटने को तैयार रहें जिला प्रशासन – सीएस
चंडीगढ़, 4 जुलाई। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर मुख्य सचिव श्री अनुराग वर्मा ने राज्य के सभी डिप्टी कमिश्नरों के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस की और उन्हें मानसून के मौसम के दौरान तैयार रहने का निर्देश दिया ताकि लोगों को किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े। प्रमुख सचिव जल संसाधन ने बताया कि वर्तमान में भाखड़ा बांध का स्तर 1590 फीट है, जो पिछले वर्ष के स्तर से 8 फीट कम है। इसी तरह पौंग बांध पिछले साल की तुलना से 30 फीट और…
पंजाब में O.T.S.-3 साबित हुई सफल – चीमा
चंडीगढ़, 3 जुलाई। पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी एवं कराधान मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां कहा कि पंजाब एकमुश्त निपटान (संशोधन) योजना (ओ.टी.एस-3) पिछली योजनाओं को पछाड़कर देश की सबसे सफल वित्तीय प्रबंधन योजनाओं में से एक साबित हुई है। यहां पंजाब भवन में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि ओ.टी.एस-3 के दौरान 137.66 करोड़ का राजस्व एकत्र किया गया है जो पिछली सरकारों द्वारा लागू ओटीएस-1 और ओटीएस-2 से एकत्रित कुल 13.15 करोड़ के मुकाबले कहीं अधिक है।…
बकाया वसूली के लिए एकमुश्त निपटारा योजना की तारीख बढ़ी
चंडीगढ़, 2 जुलाई। पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी एवं कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज घोषणा की कि राज्य सरकार ने बकाया वसूली के लिए पंजाब एकमुश्त निपटारा (संशोधन) योजना के तहत आवेदन दाखिल करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त, 2024 तक बढ़ा दी है। यहां जारी एक प्रेस बयान में इसका खुलासा करते हुए, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि इस योजना की समय सीमा बढ़ाने का उद्देश्य मामलों के अनुपालन के बोझ को कम करना और व्यापार और उद्योग को जी.एस.टी प्रणाली के तहत…
सीमा पार से नशा तस्करी नेटवर्क को झटका, बरामद हुई बड़ी खेप
अमृतसर, 2 जुलाई। पंजाब पुलिस ने सीमा पार से नशा तस्करी के नेटवर्क को एक और बड़ा झटका दिया है। काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) अमृतसर ने आज 5 किलोग्राम हेरोइन के साथ तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि अमृतसर में एक ही दिन में यह दूसरी बार 5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है। पिछले पांच दिनों में अमृतसर से कुल 27.2 किलोग्राम हेरोइन बरामद की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि मामले में गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान तरनतारन के गांव नौशेरा के…
अमृतसर लूटपाट मामले में पंजाब पुलिस को मिली कामयाबी
अमृतसर, 1 जुलाई। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सनसनीखेज अमृतसर लूटपाट मामले की जांच करते हुए, लूटपाट करने वाले पीड़ित ड्राइवर की बेटी और उसके मंगेतर, जिन्होंने लूटपाट की पूरी साजिश रची थी, को 7 आरोपियों सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह जानकारी देते हुए डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान शिवानी (28) निवासी अमर एवेन्यू खंडवाला छेहरटा और उसके मंगेतर गुरटेक सिंह (23) निवासी अजनाला और उनके साथी गुरप्रीत सिंह (34) निवासी मजीठा रोड अमृतसर, संदीप सिंह (29) निवासी जंडियाला,…
