महिलाओं के लिए वरदान बनी हेल्पलाइन नंबर 181

Saharanpur UPJA Plantation

चंडीगढ़, 25 जुलाई। पंजाब के सामाजिक सुरक्षा, स्त्री और बाल विकास विभाग द्वारा राज्य की जरूरतमंद महिलाओं को तुरंत और एमरजैंसी सहायता प्रदान करने के लिए महिला हेल्पलाइन नंबर 181 योजना चलाई जा रही है। महिला हेल्पलाइन नंबर 181 राज्य की महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रहा है। सामाजिक सुरक्षा, स्त्री एंव बाल विकास मंत्री डा. बलजीत कौर ने यह बात कही। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य की जरूरतमंद महिलाओं को तुरंत और एमरजैंसी सहायता प्रदान करने के लिए महिला हेल्पलाइन नंबर 181 योजना एक…

गैर- कानूनी प्रवास रोकने को केरल मॉडल अपनाएगा पंजाब

चंडीगढ़, 25 जुलाई। पंजाब के प्रवासी भारतीय मामलों के बारे में मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने ऐलान किया कि राज्य गैर- कानूनी प्रवास को रोकने के साथ-साथ प्रवासी भारतीयों के लिए बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए केरल माडल अपनाएगा। उन्होंने यह घोषणा अपने केरल दौरे दौरान की, जहां मंत्री द्वारा नोरका ( नान- रैज़ीटेंट केरलाईट्स अफेयर्स) विभाग की सफल पहलकदमियों का अध्ययन किया गया। धालीवाल ने ग़ैर- कानूनी प्रवास को रोकने और मज़दूरों के सुरक्षित एंव कानूनी प्रवास को यकीनी बनाने के लिए केरल माडल की प्रशंसा की। उन्होंने…

हमारे किसान बेइंसाफी के नहीं सम्मान के हकदार – संधवां

चंडीगढ़, 24 जुलाई। शंभू बार्डर पर किसानों को रोकने के लिए हरियाणा के पुलिस अधिकारियों द्वारा निभाई गई भूमिका के लिए उनको बहादुरी के पुरुस्कारों की सिफारिश पर सख्त ऐतराज़ जताते हुए पंजाब विधानसभा के स्पीकर  कुलतार सिंह संधवां ने प्रधानमंत्री को किसानों को शंभू बार्डर पर आगे बढ़ने से रोकने में शामिल पुलिस अधिकारियों के लिए बहादुरी के पुरुस्कारों की सिफारिश संबंधी फैसले पर पुर्नविचार करने की अपील की है। प्रधानमंत्री मोदी को लिखे अपने पत्र में संधवां ने कहा कि किसानों की मांगों का समर्थन करते, मैं हरियाणा…

पिछड़ीं श्रेणियों के व्यक्ति अपनी मुश्किलों के हल के लिए बैकफिंको से संपर्क करें – चेयरमैन

चंडीगढ़, 23 जुलाई। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए तेज़ी से काम कर रही है। इसी उदेश्य की पूर्ति के लिए सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री डा. बलजीत कौर ने समय- समय पर दिए निर्देशों में पंजाब पिछड़ी श्रेणियों भूमि विकास और वित्त निगम ( बैकफिंको) के चेयरमैन संदीप सैनी द्वारा पिछड़ीं श्रेणियों से संबंधित व्यक्तियों की मुश्किलें सुनी जाएंगी और उनके उचित हल के लिए तेज़ी से प्रयास किए जाएंगे। इस बारे में ज्यादा जानकारी देते बैकफिंको के चेयरमैन…

आयोग में गैर सरकारी सदस्यों की भर्ती की तैयारी

चंडीगढ़, 23 जुलाई। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पंजाब के अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक विभाग द्वारा पंजाब राज्य अनुसूचित जाति कमिश्न के ग़ैर सरकारी सदस्यों के 5 पदो की भर्ती के लिए आवेदनो की माँग 19 अगस्त 2024 तक की है। इस बारे में जानकारी देते हुए सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री डा. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के कल्याण की योजनाओं को लागू करने के लिए…

मुख्यमंत्री ने वित्त आयोग से पंजाब के लिए मांगा स्पेशल पैकेज

Groom in Police Custody

चंडीगढ़, 22 जुलाई। वित्तीय सूझ-बूझ और तथ्यों पर आधारित मज़बूत केस पेश करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के दौरे पर आई 16वें वित्त कमीशन की टीम से प्रदेश के सर्वपक्षीय विकास के लिए विशेष पैकेज की मांग की। मुख्यमंत्री ने कमीशन के चेयरमैन डा. अरविन्द पनगड़िया, मैंबर अजय नारायण झा, ऐनी जॉर्ज मैथ्यू, डा. मनोज पांडा और डा. सौम्या कांती घोष के अलावा कमीशन के सचिव ऋत्विक पांडे का स्नेहपूर्ण स्वागत किया। इस मौके मुख्यमंत्री ने कहा कि देश को अनाज पक्ष से आत्मनिर्भर…

समाज में महिलाओं की सुरक्षा में मीडिया की भूमिका अहम

चंडीगढ़, 20 जुलाई। पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने आज चंडीगढ़ में आज के दौर में महिलाओं को  सामाजिक बुराइयों संबंधी मुद्दों पर विचार-विमर्श करने हेतु मीडिया कर्मियों से बातचीत की। श्रीमती गिल ने महिलाओं की सुरक्षा और समाज विरोधी तत्वों के प्रभाव को कम करने में मीडिया द्वारा निभाई जा सकने वाली महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। मीटिंग के दौरान गिल ने मीडिया द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए की जाने वाली कई अहम पहल कदमों पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि मीडिया…

फर्जी सर्टिफिकेट पर नौकरी करने के आरोप में फारेस्टर निलंबित

Deer In Village

चंडीगढ़, 19 जुलाई। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ बेहद सख्त रुख अपना रही है। इसके तहत वन एवं वन्य जीव संरक्षण मंत्री लाल चंद कटारूचक्क के निर्देशों पर जांच के बाद गुलाब सिंह, वनपाल, कार्यालय वन मंडल अधिकारी, श्री अमृतसर साहिब को वित्त कमिश्नर (वन) कृष्ण कुमार द्वारा निलंबित कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि वन एवं वन्य जीव संरक्षण विभाग के संज्ञान में आया है कि गुलाब सिंह, वनपाल, कार्यालय वन मंडल अधिकारी, श्री अमृतसर साहिब सामान्य श्रेणी से संबंधित है,…

पंजाब ने केंद्र से मांगा मेगा फूड पार्क

Houses Immersed In Flood

चंडीगढ़, 19 जुलाई। पंजाब में कृषि को लाभदायक बनाने, रोजगार के अधिक से अधिक अवसर पैदा करने और किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए पंजाब के कृषि और किसान कल्याण एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान को बठिंडा में मेगा फूड पार्क स्थापित करने का प्रस्ताव सौंपा है। नई दिल्ली के पंचशील भवन में केंद्रीय मंत्री से मुलाकात के दौरान गुरमीत सिंह खुड्डियां, जिनके साथ प्रमुख सचिव खाद्य प्रसंस्करण राखी गुप्ता भंडारी भी मौजूद थीं, ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह…

रिश्वत लेते सहायक सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार

Rain Created Flood Situation

चंडीगढ़, 18 जुलाई। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने गुरुवार को थाना सिटी फिरोजपुर में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) गुरमेल सिंह को 10,000 रुपए की रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।  इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिसकर्मियों को बल्लुआना, जिला फिरोजपुर निवासी राज कुमार की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।  उन्होंने आगे कहा कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क किया और बताया कि उसका भाई मदन लाल, ए.एस.आई. के विरुद्ध फिरोजपुर थाना सदर में…