चंडीगढ़, 17 जुलाई। सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक विभाग की मज़बूती के लिए ज़िला/ तहसील सामाजिक न्याय और अधिकारिता अधिकारी की भर्ती संबंधी प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। यह जानकारी सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री डा. बलजीत कौर ने विभाग द्वारा चलाई जा रही अलग- अलग योजनाओं संबंधी मुख्यालय के अधिकारियों और राज्य के सभी ज़िला/ तहसील सामाजिक न्याय और अधिकारिता अधिकारी के साथ पंजाब भवन में बुधवार को हुई समीक्षा मीटिंग दौरान दी। मंत्री ने विभाग द्वारा चलाई जा रही योजना संबंधी लोगों को जागरूक करने के लिए…
Category: पंजाब
मोहिंदर भगत ने ली विधायक पद की शपथ
चंडीगढ़, 17 जुलाई। पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने आज जालंधर (पश्चिम) निर्वाचन क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक मोहिंदर भगत को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की मौजूदगी में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मान ने मोहिंदर भगत को जालंधर (पश्चिम) विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव 37,325 वोटों के भारी अंतर से जीतने के लिए बधाई दी। नवनिर्वाचित विधायक के साथ उनके परिवार के सदस्य और गणमान्य लोग भी मौजूद थे। इस मौके पर पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी, विधायक कुलवंत…
डायरिया फैलने से रोकने के लिए तैयारी तेज करें जिले – मुख्य सचिव
चंडीगढ़, 16 जुलाई। पंजाब के कुछ शहरों में डायरिया के फैलाव को गंभीरता से लेते हुए मुख्य सचिव श्री अनुराग वर्मा ने आज राज्य के सभी डिप्टी कमिश्नरों के साथ एक आपातकालीन बैठक की। बैठक में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, नगर निगम कमिश्नर, ए.डी.सीज (शहरी विकास), एक्सईएन, ईओज और सिविल सर्जन भी उपस्थित थे। वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि सभी नगर निगमों और नगर परिषदें अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में लोगों के पीने के लिए उपलब्ध पानी 100 प्रतिशत स्वच्छ…
रोड नेटवर्क मजबूत करने में पंजाब ने की केंद्र में पैरवी
नई दिल्ली, 16 जुलाई। पंजाब के लोक निर्माण और बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई. टी. ओ ने रोड नेटवर्क के बुनियादी ढांचे को और सुधारने के लिए राज्य में पड़ते राष्ट्रीय राजमार्ग प्रोजेक्टों को लेकर नई दिल्ली में हुई उच्च- स्तरीय समीक्षा बैठक में शामिल हुए। राजमार्ग और परिवहन संबंधी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नेतृत्व में हुई इस मीटिंग में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टमटा, हर्ष मल्होत्रा, केंद्र और राज्य के प्रशासनिक सचिव, सड़क यातायात संबंधी केंद्रीय मंत्रालय, एन.एच.ए.आई, पंजाब लोक निर्माण विभाग के उच्च अधिकारी, कंसेशनेयर/ ठेकेदार और…
विधानसभा परिसर में लगाए जाएंगे 2 हजार पौधे
चंडीगढ़, 16 जुलाई। पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा है कि प्राकृतिक जीवन जीने के लिए मनुष्य को संतुलित वातावरण की बेहद ज़रूरत है इसके लिए मानव को अब विशेष प्रयास करने ही पड़ेंगे। आज यहां पंजाब विधानसभा में पौधा लगाकर वातावरण बचाने संबंधी विशेष अभियान की शुरुआत करते हुए संधवां ने कहा कि इस अभियान दौरान विधानसभा के अधिकृत क्षेत्र में 2000 पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति को कम से-कम एक पौधा लगाने की सलाह देते हुए कहा कि इस अभियान का उद्देश्य राज्य के लोगों…
पंजाब सरकार ब्यूटी एंड वैलनेस क्षेत्र में खोलेगी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस
चंडीगढ़, 16 जुलाई। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के युवाओं को रोज़गार के मौके प्रदान करने की वचनबद्धता के तहत पंजाब स्किल डेवलेपमेंट मिशन ( पी.एस.डी.एम.) ने ब्यूटी एंड वैलनैस के क्षेत्र में सैंटर आफ एक्सीलैंस स्थापित करने का फ़ैसला किया है। इस संबंधी आज पी.एस.डी.एम.द्वारा एक साल में 300 उम्मीदवारों को प्रशिक्षण और रोज़गार देने के लिए हेयर रेज़रज़ एल.एल.पी. ( ट्रेस लौंज) के साथ समझौता सहबद्ध किया गया है। पंजाब के रोज़गार उत्पति, कौशल विकास एंव प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा की मौजूदगी में…
कृषि विभाग ने नरमे की फसल की निगरानी के लिए बनाई टीमें
चंडीगढ़, 15 जुलाई। नरमे की फ़सल को कीटों के हमले से बचाने के लिए निरंतर निगरानी को यकीनी बनाने के लिए पंजाब के कृषि एंव किसान कल्याण विभाग ने दो ज्वाईंट डायरैक्टर स्तर के अधिकारियों की निगरानी में 128 निगरान टीमों का गठन किया है। यह टीमें श्री मुक्तसर साहिब, फाजिल्का, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा, मानसा, बरनाला और संगरूर जिलों में गठित की गई है। इस बारे में जानकारी देते हुए पंजाब के कृषि और किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह ने बताया कि इन टीमों को नरमे के खेतों का दौरा…
बठिंडा से 41 क्विंटल पोस्त किया बरामद, एक गिरफ्तार
बठिंडा, 15 जुलाई। काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) बठिंडा ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर मध्य प्रदेश से कंटेनर-ट्रक में लाई जा रही 4100 किलोग्राम (210 बोरी) पोस्त बरामद की है। यह जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने दी। गिरफ्तार ड्रग तस्कर की पहचान संदीप सिंह उर्फ काका (ट्रक ड्राइवर) निवासी गांव रायपुर अराइयां (नकोदर), जालंधर के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने भारी मात्रा में पोस्त बरामद करने के अलावा कंटेनर-ट्रक रजिस्ट्रेशन नंबर एनएल 01 एबी 0377 को भी जब्त कर लिया है। यादव ने बताया कि बड़ी मात्रा में…
पंजाब पुलिस ने दिया हथियारों के तस्करों को बड़ा झटका
अमृतसर, 15 जुलाई। स्पेशल ऑपरेशन सेल ( एस.एस.ओ.सी.) अमृतसर ने अंतरराज्यी हथियारों की तस्करी करने वाले माड्यूल का पर्दाफाश करते हुए विदेशी मूल के आतंकवादी लखबीर उर्फ लंडा के दो साथियों को गिरफ़्तार करके उनके कब्ज़े में से मैग्जीन और गोला बारूद सहित .32 बोर के छह अत्याधुनिक पिस्टल बरामद किए है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान तरनतारन के गांव ठठियां के सुमितपाल सिंह और तरनतारन के चंबा कलां के अरपनदीप सिंह के तौर पर हुई है। यादव ने बताया कि लारेंस…
यूके को ज्यादा लीची एक्सपोर्ट करने की संभावनाएं टटोलने में जुटा पंजाब
चंडीगढ़, 11 जुलाई। पंजाब की लीची की पहली खेप हाल ही में इंग्लैंड को सफलतापूर्वक एक्सपोर्ट करने के बाद आज इंग्लैंड (यूके.) की डिप्टी हाई कमिश्नर कैरोलिन रोवेट द्वारा पंजाब के बाग़बानी मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा के साथ मुलाकात करके भविष्य में लीची के निर्यात संबंधी अगली रणनीति और खेती सहायक तकनीकों को साझा एवं उत्साहित करने के मद्देनज़र विचार-विर्मश किया गया। पंजाब से कृषि संबंधी निर्यात संभावनाओं को बढ़ाने और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को उत्साहित करने पर केंद्रित इस उच्च स्तरीय बैठक के दौरान जौड़ामाजरा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत…
