दीनानगर ( गुरदासपुर), 29 जुलाई। पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि कुनबापरस्त नेताओं के निजी स्वार्थ कारण सूबा का सरहदी क्षेत्र विकास पक्ष से बुरी तरह पिछड़ गया। आज यहां रेलवे ओवर ब्रिज को समर्पित करने के बाद सभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सरहदी जिलों के निवासी शूरवीर लोग है जिन्होंने हमेशा देश की एकता और प्रभुसत्ता की रक्षा की। उन्होंने कहा कि यह महान गुरु साहिबान की बख्शीश प्राप्त धरती है जहां बहादुर और मेहनती लोग रहते हैं। भगवंत…
Category: पंजाब
मुख्यमंत्री मान ने रेलवे ओवर ब्रिज का किया उद्घाटन
दीनानगर, 29 जुलाई। ऐतिहासिक शहर दीनानगर में ट्रैफिक को उचित बनाने के लिए पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को दीनानगर रेलवे स्टेशन नज़दीक अमृतसर- पठानकोट रेलवे सैक्शन पर नया बनाया रेलवे ओवर ब्रिज लोगों को समर्पित किया। यहां 51.74 करोड़ रुपए की लागत से बना यह रेलवे ओवर ब्रिज मुख्य मंत्री का शहर के लोगों के लिए बहुत बड़ा तोहफ़ा है। यह रेलवे ओवर ब्रिज गुरदासपुर ज़िले में दीनानगर रेलवे स्टेशन नज़दीक अमृतसर- पठानकोट रेलवे सैक्शन पर सी- 60 स्तर क्रासिंग की जगह बनाया गया है।…
केंद्र ने जानबूझकर पंजाब का फंड रोका – मान
चंडीगढ़, 28 जुलाई। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत राज्य के 1000 करोड़ रुपए के फंड रोक रखे हैं ताकि पंजाबियों को मानक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच से वंचित रखा जा सके। राज्य के लिए 58 हाईटेक एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य को मानक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है पर केंद्र…
सीएम ने 58 हाईटेक एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
चंडीगढ़, 28 जुलाई। लोगों को मानक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए राज्य सरकार की दृढ़ वचनबद्धता दोहराते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज यहां राज्य के लोगों की सुविधा के लिए 58 नई हाईटेक एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री, जिनके साथ स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह भी मौजूद थे, ने राज्य के लोगों को एंबुलेंस समर्पित करते हुए कहा कि ये एंबुलेंस कठिन समय में लोगों की सेवा में हमेशा उपलब्ध रहेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन एंबुलेंस को शामिल करने से अब…
पंजाब ने गडकरी के सामने हाईवे से जुड़े मुद्दे उठाए
नई दिल्ली, 27 जुलाई। संगरूर से लोकसभा सदस्य गुरमीत सिंह मीत हेयर ने संसदीय क्षेत्र से संबंधित राष्ट्रीय हाईवे परियोजनाओं के तीन महत्वपूर्ण ज्वलंत मुद्दे केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के सामने उठाए। मीत हेयर द्वारा व्यक्तिगत तौर पर मामले उठाने पर केंद्रीय मंत्री ने लोकसभा सदस्य की मांग पर गौर करने का आश्वासन दिया। मीत हेयर ने बरनाला-मोगा राष्ट्रीय मार्ग 703 पर चीमा-जोधपुर में फ्लाईओवर बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि सड़क के दोनों तरफ दो गांव चीमा और जोधपुर, पड़ते हैं, जिससे इन गांवों की…
मुख्यमंत्री ने मालवा नहर के काम का लिया जायजा
श्री मुक्तसर साहिब, 27 जुलाई। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शनिवार को कहा कि प्रदेश एक नए इतिहास की कगार पर है क्योंकि प्रदेश के इतिहास में पहली बार दक्षिणी पंजाब की सिंचाई जरूरतों की पूर्ति के लिए नई नहर ‘मालवा कैनाल’ खोदी जा रही है। मालवा नहर के चल रहे काम का मुआयना करने के बाद सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह रिकॉर्ड है कि पिछली किसी भी सरकार ने प्रदेश की इस जरूरत की ओर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि पिछली…
इस बार “हरियाणा के लाल केजरीवाल” की अगुवाई में पूरा हिंदुस्तान करना है साफ – मान
बरवाला/डबवाली, 26 जुलाई। आम आदमी पार्टी हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर जोर शोर से चुनावी मैदान में उतर चुकी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान में हरियाणा में बरवाला और डबवाली से बदलाव जनसभा की। उल्लेखनीय है कि पार्टी अगले 15 दिन हरियाणा में 45 रैलियां करेगी। बदलाव जनसभा को संबोधित करते हुए मान ने कहा कि आपका घर से चला हुआ एक-एक कदम हमारे सिर माथे पर है। उन्होंने कहा आपका इतनी भारी संख्या में बाहर निकलना इस बात का संकेत है कि…
स्वास्थ्य मंत्री ने की कारगिल युद्ध के योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित
चंडीगढ़, 26 जुलाई। पंजाब के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आज यहां कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर युद्ध स्मारक पर कारगिल युद्ध के महान योद्धाओं को श्रद्धा के फूल अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। गौरतलब है कि कारगिल युद्ध (ऑपरेशन विजय) मई से जुलाई 1999 तक जम्मू-कश्मीर के कारगिल सेक्टर में हुआ था। भारत की सशस्त्र सेनाओं के बहादुर जवानों ने अपनी जानें कुर्बान कर इस युद्ध को जीता और देश की सीमाओं से दुश्मन सैनिकों को बाहर निकालकर देश की…
डायरिया से जंग – सैंपल फेल होने पर जिम्मेदार अफसर पर होगा एक्शन
चंडीगढ़, 26 जुलाई। पंजाब के कुछ कस्बों में डायरिया के फैलाव को रोकने और तुरंत आवश्यक कदम उठाने के संबंध में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा दिए गए निर्देशों के चलते मुख्य सचिव श्री अनुराग वर्मा ने आज राज्य के सभी डिप्टी कमिश्नरों के साथ बैठक की और पूरी स्थिति की समीक्षा की। अनुराग वर्मा ने स्पष्ट किया कि हर राज्यवासी की स्वास्थ्य जिम्मेदारी सरकार की है और इस मामले में कोई भी ढिलाई या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि कोई भी नया सैंपल फेल होने…
नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार करेगी पंजाब सरकार – मान
जालंधर, 25 जुलाई। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज घोषणा की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 27 जुलाई को नई दिल्ली में बुलाई गई नीति आयोग की बैठक का राज्य सरकार द्वारा बहिष्कार किया जाएगा। यहां पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फैसला केंद्रीय बजट में पंजाब के देश के प्रति महत्वपूर्ण योगदान के बावजूद पंजाब को फंड न देने के कारण लिया गया है। उन्होंने केंद्रीय बजट को ‘कुर्सी बचाओ बजट’ करार देते हुए केंद्र सरकार पर गैर-भाजपा शासित राज्यों के खिलाफ राजनीतिक…
