मान ने भारतीय हॉकी टीम के कप्तान से फोन पर की बात

चंडीगढ़, 3 अगस्त। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शनिवार को भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह को फोन करके पेरिस ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल मैच के लिए शुभकामनाएं दी। टेलीफोन पर बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने अफसोस जताया कि वे पेरिस जाकर भारतीय हॉकी टीम का हौसला बढ़ाना चाहते थे, लेकिन दुर्भाग्यवश केंद्र सरकार ने इसकी अनुमति नहीं दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को अच्छी तरह पता होने के बावजूद, राजनीतिक कारणों से मंजूरी देने से इनकार कर दिया गया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि…

मुख्यमंत्री ने शहीद होमगार्ड के परिवार को सौंपा चेक

चंडीगढ़, 3 अगस्त। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज ड्यूटी के दौरान शहीद हुए होमगार्ड जवान जसपाल सिंह के परिवार को एक करोड़ रुपए का बीमा सुरक्षा का चेक सौंपा। परिवार को चेक सौंपते हुए और उनके साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अपने जवानों के परिवारों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी बताया कि शहीद जसपाल सिंह के बेटे को पहले ही पुलिस बल में सिपाही के रूप में भर्ती किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि जसपाल सिंह…

रिकार्ड प्लांट लोड फैक्टर पर चल रहा है गुरु अमरदास थर्मल प्लांट

चंडीगढ़, 2 अगस्त। पंजाब के बिजली और लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई. टी. ओ ने आज यहां बताया कि गुरु अमरदास थर्मल प्लांट ( जी.ए.टी.पी.), जिसको हाल ही में मुख्य मंत्री भगवंत सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने खरीदा है, रिकार्ड प्लांट लोड फैक्टर ( पी.एल.एफ) पर चल रहा है। यहां जारी प्रैस बयान में बिजली मंत्री ने कहा कि थर्मल प्लांट ने जुलाई 2024 में लगभग 89.7 प्रतिशत के पी.एल.एफ के साथ 327 मिलियन यूनिट बिजली पैदा की है। उन्होंने इसे बड़ी प्राप्ति बताते हुए कहा कि…

संधवां ने जापान दौरे से लौटे छात्रों को किया सम्मानित

चंडीगढ़, 1 अगस्त। पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने मीठी यादों के बेहतरीन अनुभव लेकर जापान के दौरे से लौटे पंजाब के सात विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संधवां ने कहा कि यह गर्व और संतोष की बात है कि पंजाब के इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की सांस्कृतिक योजना के तहत जापान का दौरा किया है। उन्होंने बताया कि ये सभी छात्र सरकारी स्कूलों से संबंधित हैं और उन्होंने मेरिट सूची में उच्च स्थान प्राप्त किए हैं।…

नंगल शहर का पुराना रूप फिर से होगा बहाल – बैंस

चंडीगढ़, 1 अगस्त। आजाद भारत में विकसित पहले आधुनिक शहर नंगल का पुराना रूप जल्द ही बहाल किया जाएगा। यह घोषणा पंजाब के कैबिनेट मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने आज यहां जारी एक प्रेस बयान में की। उन्होंने कहा कि नंगल शहर, जिसे नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड (एनएफएल) और भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड द्वारा विकसित किया गया था, समय बीतने और पिछली सरकारों की गलतियों के कारण अपनी विकसित शहर वाली पहचान खो चुका है। उन्होंने कहा कि इस शहर के पुराने रूप को फिर से बहाल करने के लिए…

आशीर्वाद योजना के तहत 14 करोड़ जारी – मंत्री

चंडीगढ़, 31 जुलाई। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रत्येक वर्ग की भलाई के लिए लगातार यत्नशील है, वहीं पिछड़ीं श्रेणियों और आर्थिक तौर पर कमज़ोर वर्गों के लोगों के कल्याण के लिए लगातार कार्यशील है। आशीर्वाद फार पिछड़ीं श्रेणियां एंव आर्थिक तौर पर कमज़ोर वर्ग योजना के अंतर्गत, साल 2023- 24 दौरान पिछड़ीं श्रेणियों एंव आर्थिक तौर पर कमज़ोर वर्गों के आशीर्वाद पोर्टल पर प्राप्त कुल 2748 लाभपात्रियों को 14.01 करोड़ रुपए की राशि साल 2024-25 के बजट उपबंध में से जारी की है। इस बारे…

सीएम ने खेडी ( सुनाम) में सी- पाइट केंद्र का नींव पत्थर रखा

खेडी ( सुनाम), 31 जुलाई। फ़ौज, अर्ध सैनिक बलों और पुलिस में युवाओं के लिए रोज़गार के नए क्षितिज कायम करते पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज यहां लगभग 29 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले सैंटर फॉर प्रशिक्षण एंड इम्पलायमेंट आफ पंजाब यूथ ( सी- पाइट) का नींव पत्थर रखा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सी- पाइट केंद्र 10 एकड़ क्षेत्रफल में बनेगा। उन्होंने कहा कि यह संस्था स्व-अनुशासित, राष्ट्रीय भावना और निष्पक्षता और काम सभ्याचार को प्रफुल्लित करने के साथ अलग- अलग क्षेत्रों में…

मंत्री ने श्री आनंदपुर साहिब से जुड़ी लिंक रोड पर की रिव्यू मीटिंग

चंडीगढ़, 30 जुलाई। पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आज विधान सभा हलका आनंदपुर साहिब अधीन आते गाँव अजोली से बेला– ध्यानी, भल्लड़ी से खेड़ा कलमोट के बीच सीधा सड़की संपर्क स्थापित करने के लिए दो पुलों के निर्माण संबंधी रिव्यू बैठक की गई। मीटिंग दौरान कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को हिदायत की कि पुलों के निर्माण संबंधी सभी प्राथमिक कार्यवाही और टेंडर प्रक्रिया को भी जल्द पूरा किया जाए, ताकि इन पुलों का जल्द नींव पत्थर रखा जा सके। कैबिनेट मंत्री द्वारा पुलों की प्रगति संबंधी जायज़ा…

रिश्वत लेते नगर परिषद का क्लर्क गिरफ्तार

चंडीगढ़, 30 जुलाई। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आज नगर परिषद तरनतारन में तैनात क्लर्क वरिंदरपाल उर्फ विक्की को 10,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को सुखदेव सिंह निवासी गांव वलीपुर, जिला तरनतारन द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो को संपर्क कर आरोप लगाया कि उसके होटल में बिजली का मीटर लगाने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी करने के बदले उक्त क्लर्क ने उससे…

पंचायत मंत्री ने 10 स्टेनो-टाइपिस्टों को सौंपे नियुक्ति पत्र

चंडीगढ़, 30 जुलाई। पंजाब के ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने आज विभाग में नए भर्ती हुए 10 स्टेनो-टाइपिस्टों को नियुक्ति पत्र सौंपे। पंजाब सिविल सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में नए भर्ती हुए कर्मचारियों को बधाई देते हुए कैबिनेट मंत्री ने उन्हें सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए तन्मयता और ईमानदारी से काम करने के लिए प्रेरित किया। लालजीत सिंह भुल्लर ने भरोसा जताया कि नव-नियुक्त स्टाफ विभाग की पहलकदमियों को सुचारू रूप से लागू करने और इनके प्रति जागरूकता पैदा…