देहरादून : उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी एंगल को लेकर जांच तेज हो गई है। मामले में सीबीआई ने भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर और अभिनेत्री उर्मिला सनावर से पूछताछ की है। इसके बाद दोनों सीबीआई कोर्ट पहुंचे, जहां उन्होंने नार्को टेस्ट कराने पर सहमति जताई। हालांकि, उर्मिला सनावर ने अपने नार्को टेस्ट को लेकर एक बड़ी शर्त रखी है। उन्होंने मांग की कि यह परीक्षण मीडिया के सामने कराया जाए। साथ ही, मांग पूरी नहीं होने पर सुप्रीम कोर्ट जाने की बात भी कही है।…
Category: राजनीति
फ्रांस से लौटते ही विवादों में घिरे भगवंत मान, दिल्ली एयरपोर्ट पर रोके जाने और 50 हजार रुपये वसूली का दावा
चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फ्रांस यात्रा से लौटने के दौरान दिल्ली एयरपोर्ट पर रोके जाने की घटना को लेकर बड़ा दावा किया है। मान के मुताबिक, 21 अक्टूबर को उन्हें एयरपोर्ट पर करीब दो घंटे तक इंतजार कराया गया और उनके प्रतिनिधिमंडल के सामान में कथित कमियां निकालकर 50 हजार रुपये का भुगतान कराया गया। मुख्यमंत्री ने इस कार्रवाई को राजनीतिक बदले की भावना से की गई कार्रवाई बताया। वहीं, भाजपा ने पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि सीमा शुल्क विभाग ने नियमों के उल्लंघन के…
कानपुर में सरकारी नौकरी के नाम पर 80 लाख की ठगी, 43 युवाओं को बनाया शिकार; तीन आरोपियों पर FIR
कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि शातिरों ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज में लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी), चपरासी और माली के पदों पर नियुक्ति दिलाने का झांसा देकर 43 अभ्यर्थियों से करीब 80 लाख रुपये वसूल लिए। ठगों ने अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिलाने के लिए बाकायदा दस्तावेज जमा कराए और चयन प्रक्रिया पूरी होने का भरोसा दिलाया। लेकिन तय तारीख पर नियुक्ति पत्र नहीं…
मेरठ की 5 बड़ी खबरें: एमएलसी चुनाव में भिड़े भाजपा-सपा नेता, वसूली के आरोप में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड; प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता
मेरठ : पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को कई अहम घटनाएं चर्चा में रहीं। मेरठ-सहारनपुर खंड एमएलसी चुनाव के दौरान मुजफ्फरनगर में भाजपा और सपा नेताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई। वहीं, कारोबारी से कथित वसूली के मामले में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। दूसरी ओर, शहीद एसटीएफ इंस्पेक्टर सुनील कुमार की वीरता पर बनी शॉर्ट फिल्म ‘वर्दी’ सोशल मीडिया पर लोकप्रिय हो रही है। दीपावली से पहले मेरठ की हवा भी तेजी से खराब हुई है। इसके अलावा, जिले में ट्रैक्टरों की खरीद के आंकड़े भी चर्चा का विषय…
इमरान मसूद का भाजपा पर हमला, बोले- लोकतंत्र कुचला जा रहा, सांप्रदायिक राजनीति से भाजपा को होगा फायदा
सहारनपुर : कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि देश में लोकतंत्र को कुचला जा रहा है और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर पाबंदियां लगाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक राजनीति का जवाब भी सांप्रदायिकता से देने की कोशिश की गई तो इसका राजनीतिक लाभ भाजपा को मिल सकता है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने की रणनीति के तहत आगे बढ़ेगी। हालांकि, प्रत्याशियों की…
PM की विदेश यात्राओं का रिकॉर्ड नहीं होगा सार्वजनिक, दिल्ली हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय सुरक्षा को बताया अहम
नई दिल्ली : दिल्ली हाईकोर्ट ने प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं के लिए भारतीय वायु सेना के विमानों से जुड़े ‘स्पेशल फ्लाइट रिटर्न्स’ रिकॉर्ड सार्वजनिक करने से इनकार कर दिया है। अदालत ने कहा कि इन दस्तावेजों को सूचना का अधिकार (RTI) कानून के तहत सार्वजनिक करने से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा हो सकता है और प्रधानमंत्री के जीवन तथा शारीरिक सुरक्षा पर जोखिम पैदा हो सकता है। अदालत के मुताबिक, सुरक्षा कर्मियों के नाम और पहचान हटाने मात्र से संभावित खतरे समाप्त नहीं होंगे। जस्टिस अमित महाजन की पीठ भारतीय…
भागवत का बड़ा संदेश: सत्ता परिवर्तन से नहीं सुलझेंगी समस्याएं, नशे और OTT पर भी जताई चिंता
नागपुर (महाराष्ट्र) : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने विजयादशमी समारोह में देश में होने वाले आंदोलनों, राजनीतिक उथल-पुथल, वैश्विक शक्तियों के प्रभाव, युवाओं में नशे की समस्या और OTT प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध सामग्री को लेकर महत्वपूर्ण बातें कहीं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन होना स्वाभाविक है, लेकिन आंदोलनों का उद्देश्य समस्याओं का समाधान निकालना होना चाहिए, न कि केवल सत्ता परिवर्तन या राजनीतिक लाभ हासिल करना। भागवत ने कहा कि समाज और व्यवस्था में कमियां होने के कारण लोग अपनी मांगों को लेकर आंदोलन…
रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू को अदालत से झटका, SC/ST एक्ट मामले में अग्रिम जमानत याचिका खारिज
देहरादून : उत्तराखंड की महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच चल रहा विवाद लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इस मामले में गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी को अदालत से बड़ा झटका लगा है। देहरादून की विशेष अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (SC/ST) अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। अदालत ने सुनवाई के दौरान प्रथम दृष्टया माना कि मामले में SC/ST एक्ट के तहत अपराध बनता हुआ प्रतीत हो रहा है। ऐसे में अग्रिम जमानत देना उचित…
मायावती का आकाश आनंद पर भरोसा, अशोक सिद्धार्थ की वापसी के दरवाजे बंद; यूपी में पांच जनसभाओं का ऐलान
लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने पार्टी के संगठनात्मक घटनाक्रम पर अपना रुख स्पष्ट करते हुए आकाश आनंद के समर्थन में खुलकर बयान दिया है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील की कि वे किसी के बहकावे में न आएं और आकाश आनंद को मजबूत करने के लिए पूरी ताकत से काम करें। साथ ही उन्होंने आकाश आनंद के ससुर और पार्टी से निष्कासित अशोक सिद्धार्थ की वापसी की संभावनाओं को सिरे से खारिज कर दिया। मायावती ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अशोक सिद्धार्थ…
हरियाणा में औद्योगिक विकास की नई तैयारी, 10 IMT से पांच लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य
मारुति सुजुकी से लेकर यूनो-मिंडा तक कई कंपनियां लगा रहीं उद्योग, दक्षिण कोरिया से निवेश जुटाने में सरकार की नजर; रोजगार और MSME सेक्टर को मिलेगा बढ़ावा हरियाणा : हरियाणा में औद्योगिक विकास को नई गति देने के लिए राज्य सरकार 10 नई इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (IMT) विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। सरकार का लक्ष्य अगले पांच वर्षों में प्रदेश में पांच लाख करोड़ रुपये का निवेश लाना है। इसके लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह देश-विदेश के निवेशकों से संपर्क…
