Indians Deported From America : अमेरिका से निकाले गए हरियाणा के 33 नागरिक, ट्रंप ने मिल्ट्री विमान से भेजा भारत

Indians Deported From America

चंडीगढ़ : अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे 104 भारतीयों को आज अमेरिका से वापस भारत भेज दिया गया है। जिन 104 लोगों को निकाला गया है, उनमें हरियाणा के 33 लोगों के नाम शामिल हैं। सभी लोग अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे थे। राष्ट्रपति ट्रंप ने शपथ लेते ही अवैध रूप से रह रहे प्रवासियों को निकालने का एलान किया था। आपको बता दें कि बुधवार को दोपहर करीब 2 बजे अमेरिकी सेना का C-17 विमान इन भारतीयों को लेकर पंजाब के अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरा।…

Shamli Encounter : कग्गा गैंग के नाम से कांपते थे राजनेता, व्यापारी और उधमी, जानिए इनामी अरशद कैसे बना अपराध की दुनिया का बेताब बादशाह ?

Shamli Encounter

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के शामली में एसटीएफ ने मुठभेड़ में 4 अपराधियों को मार गिराया। इस मुठभेड़ में मारे गए 4 अपराधियों में सबसे चर्चित नाम अरशद का है। अरशद इस समय वेस्ट यूपी के कुख्यात कग्गा गैंग को संचालित कर रहा था। कग्गा गैंग ने यूपी, दिल्ली, हरियाणा और उत्तराखंड समेत 4 राज्यों में आतंक फैला रखा है। पुलिसकर्मियों की हत्या और थानों से हथियार लूटना, खुलेआम वाहनों को हाईजैक कर लूटपाट करना। कग्गा गैंग का आतंक फैलाने का यही पैटर्न था। पश्चमी युपी में इस गैंग ने…

Haryana News : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली की बढ़ी मुश्किलें, महिला ने मोहन लाल और रॉकी मित्तल पर दुष्कर्म का लगाया आरोप

Haryana News

हरियाणा : भाजपा के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। हिमाचल प्रदेश में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और गायक रॉकी मित्तल के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। सोनल जिले के थाना कसौली में एक महिला ने नामजद तहरीर देकर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने नौकरी के नाम पर मोहन लाल और रॉकी मित्तल पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए हिमाचल पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच…

CM Nayab Saini : यूपी में भी बनेगी नॉन स्टॉप सरकार, सहारनपुर में बोले हरियाणा के सीएम नायब सैनी, कांग्रेस पर बरसे, सीएम योगी पीएम मोदी की तारीफ़

CM Nayab Saini

सहारनपुर : रविवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर पहुंचे थे। जहां उन्होंने इंडिया गठबंधन और कांग्रेस पर निशाना साधा और पीएम मोदी और सीएम योगी की जमकर तारीफ़ की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि इंडिया गठबंधन के लोग लंबे समय तक देश को लूटते रहे हैं। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ ने वह काम करके दिखाया है उससे पहले लोग बोलते थे कि कांग्रेस की सरकार है इस सड़क से मत निकल जाना। इस दौरान सीएम नायब सैनी ने सैनी समाज के साथ यूपी…

Haryana News : पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला का निधन, गुरुग्राम मेदांता हस्पिटल में ली अंतिम सांस

Haryana News

हरियाणा : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इनेलो प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला का शुक्रवार को निधन हो गया। उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में दोपहर करीब 12 बजे अंतिम सांस ली। उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी, उनका तीन-चार साल से मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था। शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सुबह 11:35 बजे मेदांता की इमरजेंसी में लाया गया था। जहां मेदांता प्रशासन ने उनके निधन की पुष्टि की है। डॉक्टरों ने उनकी मौत का कारण हृदय गति रुकना बताया है। उनका पार्थिव शरीर कल सुबह…

NASA & Farmer : सैटेलाइट से आगे निकले हरियाणा के किसान, नासा को चकमा देकर पराली जला रहे हरियाणा-पंजाब के किसान, कोरियाई सैटेलाइट ने दिखाई हकीकत

Haryana farmers are dodging NASA

पराली और नासा : हरियाणा-पंजाब के किसान पराली जलाने के मामले में नासा के सैटेलाइट को चकमा दे रहे हैं। कोरियाई सैटेलाइट के रेडिएशन डेटा और इमेजरी से पता चलता है कि नासा के सैटेलाइट के ओवरपास होने के बाद वे धड़ल्ले से पराली जला रहे हैं। जिससे आसपास के इलाकों में प्रदूषण फ़ैल रहा है। हैरत की बात तो ये है कि सैटेलाइट भी फ़ैल हो गए हैं। हरियाणा के किसानों ने नासा को चकमा देने का नायाब तरीका ढूंढ लिया है। कोरियाई सैटेलाइट ने इसके सबूत भी पेश…

Haryana Politics : नायब सरकार के मंत्री अनिल विज का बड़ा आरोप, बोले- चुनाव के दौरान मारना चाहता था प्रशासन !

Haryana Election

हरियाणा : हरियाणा में हैट्रिक लगाने के बाद जहां भाजपा नेताओं में लगातार जश्न का माहौल बना हुआ है। वहीं हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं अम्बाला कैंट से 6वीं बार चुने गए विधायक अनिल विज़ बोखलाए हुए हैं। जिसके चलते मंत्री अनिल विज प्रशासन पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। मंत्री अनिल विज का आरोप है कि चुनाव के दौरान प्रशासन ने उन्हें हराने की कोशिश की और उन्हें जान से मारने की साजिश भी की है। आपको बता दें कि अनिल विज ने अंबाला कैंट विधानसभा सीट से…

Haryana CM : नायब सैनी ने दूसरी बार हरियाणा सीएम पद की ली शपथ, अनिल विज़ समेत 13 मंत्रियों ने ली शपथ, जानिये नायब सरकार में किसको मिला मौका 

हरियाणा : हरियाणा में भाजपा ने तीसरी बार सरकार बनाई है। पंचकूला में आयोजित भव्य समारोह में नायब सैनी ने सीएम पद की शपथ ली। नायब सैनी के साथ 13 मंत्रियों ने भी पद की शपथ ली। जिनमें अंबाला से सात बार के विधायक अनिल विज, राव नरबीर सिंह, इसराना से विधायक कृष्ण लाल पंवार समेत 6 विधायकों ने केबिनेट और 7 विधायकों ने राज्य मंत्री पद की शपथ रहन की है। अनिल विज- 71 वर्षीय अनिल विज सातवीं बार अंबाला कैंट से विधायक बने हैं। उन्हें अनुभवी और जुझारू…

Haryana Election : हरियाणा में हुई शर्मनाक हार के बाद बोली बसपा सुप्रीमो मायावती, अब नहीं होगा किसी के साथ गठबंधन 

BSP In UP

हरियाणा चुनाव रिजल्ट : हरियाणा विधानसभा चुनाव में इनेलो के साथ बसपा के गठबंधन की विफलता के कड़वे अनुभव के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने घोषणा की है कि आगामी चुनाव में बसपा किसी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि यूपी समेत अन्य राज्यों के चुनाव में बसपा के वोट गठबंधन दल को ट्रांसफर हुए, लेकिन बसपा को अपना वोट ट्रांसफर न कर पाने के कारण पार्टी कैडर को अपेक्षित चुनाव परिणाम न मिलने से होने वाली निराशा और आंदोलन के नुकसान से बचाना जरूरी है। इस संदर्भ…

Haryana Election 2024 : नायब सैनी का बढ़ गया कुनबा, 3 निर्दलीय विधायक बीजेपी में हुए शामिल

Haryana Election 2024

हरियाणा चुनाव परिणाम : हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने जीत हासिल की है। हरियाणा में जीत के बाद भाजपा ने एक बार फिर सत्ता स्थापित कर ली है। लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही भाजपा ने इस बार 48 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस को सिर्फ 37 सीटों पर संतोष करना पड़ा। इनेलो ने 2 सीटें जीतीं, जबकि 3 निर्दलीय विधायक भी चुने गए। अब नतीजों के बाद तीनों निर्दलीय विधायकों- देवेंद्र कादयान, राजेश जून और सावित्री जिंदल ने भाजपा को समर्थन…