गर्मी का सितम : इन दिनों सूर्य देवता लगता है पृथ्वी वासियों से नाराज चल रहे हैं शायद यही वजह है कि सूर्या देवता ने आसमान से नौतपा नाम के तेज किरणें छोड़नी शुरू कर दी है। जिससे धरती पर जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया है। आसमान से मानो धुप नहीं बल्कि सीधी आग बरस रही है। आसमान से पड़ रही भीषण आग के चलते अब जंगलों पर भी संकट मंडराने लगा है। यानि बढ़ते तापमान का असर अब आमजन के अलावा दूसरी और शिवालिक पहाड़ियों में भी…
Category: शासन/प्रशासन
Illegle Mining : NGT के आदेश के बाद खनन का खेल जारी, बिना पट्टे के 15 से 20 फीट तक कर दी अवैध खुदाई, राजस्व को लगा रहे करोड़ों का चूना
सहारनपुर : एक ओर ओर जहां NGT ( नेशनल ग्रीन ट्रिब्यून ) ने जनपद सहारनपुर में निजी खनन पट्टों पर रोक लगाई हुई है वहीं दूसरी और खनन माफिया न सिर्फ अवैध खनन को अंजाम दे रहे हैं बल्कि NGT के आदेशों को भी ठेंगा दिखा रहे हैं। इतना ही नहीं सरकार को करोड़ों रूपये के राजस्व का भी नुक्सान पहुंचा रहे हैं। बेखौफ खनन माफिया रात के अंधेरे में जेसीबी और पॉकलाइन मशीनों से यमुना नदी का सीना चीर कर पर्यावरण को भी नुक्सान पहुंचाने में लगे हैं। बावजूद…
Lok Sabha Election : बिहार जाते वक्त रास्ता भटका सीएम योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर, चुनाव प्रचार के लिए निकले थे सीएम योगी
Lok Sabha Election : गुरूवार को बिहार में चुनावी सभा को संबोधित करने जा रहे सीएम योगी का हेलीकॉप्टर रास्ता भटक गया। जिसके चलते सीएम योगी को जिस जगह बाद में जाना था वहां पहले पहुँच गए। हालांकि समय रहते पॉयलट ने सब कुछ कंट्रोल कर लिया। जिससे हेलीकॉप्टर को सही दिशा मिल गई। यही वजह रही कि सीएम योगी चम्पारण में आयोजित रैली में डेढ़ घंटा देरी से पहुँच पाए। जहां उन्होंने छटवें चरण के लिए चुनाव प्रचार खत्म होने से कुछ मिनटों पहले जनसभा को संबोधित किया। सीएम…
Jaunpur Journalist Murder : प्रमुख सचिव सूचना संजय प्रसाद से मिला एनयूजे प्रतिनिधिमंडल, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव के परिजनों को न्याय और मांगी आर्थिक मदद
लखनऊ : जौनपुर के दिवंगत पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव के हत्यारों को जल्द और सख्त सजा मिले, ऐसी मांग एनयूजे की उत्तर प्रदेश इकाई ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की है। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सक्सेना, प्रदेश संरक्षक द्वे के बक्श सिंह एवं अजय कुमार, प्रदेश कोषाध्यक्ष अनुपम चौहान एवं लौकेश सिंह ने बुधवार को लोकभवन स्थित कार्यालय में प्रमुख सचिव सूचना संजय प्रसाद से भेंट कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से हत्यारोपियों के लिए सख्त सजा और परिजनों के लिए आर्थिक सहायता की मांग…
Saharanpur News : घर बैठे खुद करिये अपने घर के पानी की जांच, नगर निगम ने जारी किया पानी में मिश्रित किये जाने वाले क्लोरीन की मात्रा का चार्ट
सहारनपुर : नगर निगम की टंकियों से आपके घर आपूर्ति किया जा रहा पेयजल पीने योग्य है या नहीं इसकी जांच आप अपने घर बैठे ही कर सकते है। लोगों की जानकारी के लिए नगर निगम के जलकल विभाग ने पेयजल आपूर्ति करने वाली सभी टंकियों ( ओवर हैड टैंक ) पर जलापूर्ति में मिश्रित किये जाने वाली क्लोरीन की मात्रा का चार्ट (विवरण) लगाया है। ये भी पढ़िए … देश की 49 सीटों पर 695 उम्मीदवार लड़ रहे चुनाव, दांव पर रक्षामंत्री और राहुल गांधी समेत कई मंत्रियो की साख…
Illegal mining in Saharanpur : NGT की रोक के बाद असलमपुर बरथा में अवैध खनन जारी, खनन माफिया रात के अँधेरे में पॉकलाइन मशीनों से कर रहे अवैध खनन
Illegal mining in Saharanpur : NGT के निदेशों के बाद भी सहारनपुर में अवैध खनन कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। खनन माफिया न सिर्फ रात के अँधेरे में यमुना नदी का सीना चीर कर अवैध खनन को अंजाम दे रहे हैं बल्कि एनजीटी के आदेशों को भी ठेंगा दिखा रहे हैं। खास बात तो ये है कि खनन माफिया अंधेरा होते ही पॉकलाइन मशीनों और जेसीबी से खुदाई कर रहे हैं। जबकि अवैध खनन को रोकने के लिए खनन जोन में खनन विभाग की टीम और पीएसी…
Saharanpur News : फीराहेड़ी में हुई विकास कार्यों की जांच, ग्राम प्रधान और सचिव पर हो सकती है कार्यवाई
Saharanpur News : सहारनपुर के गांव फीराहेड़ी के ग्राम प्रधान और समर्थकों में उस वक्त हड़कंप मच गया जब ग्रामीण महिला की शिकायत पर विकास कार्यों की जांच शुरू हो गई। जांच अधिकारी ने टीम के साथ गांव के पंचायत घर पहुँच कर ग्रामीणों और शिकायत कर्ता से पूछताछ की। जांच अधिकारी राकेश मौर्य ने शिकायत में बताये गए 6 बिंदुओं की मौके पर जाकर जांच की है। जांच में ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव संयुक्त रूप से दोषी पाए गए। ग्राम सचिव की मिली भगत से विकास कार्यों में…
Saharanpur News : ग्रामीण ने डीएम कार्यालय पर आत्मदाह का किया प्रयास, विद्युत कनेक्शन नहीं देने पर का लगाया आरोप
Saharanpur News : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिला मुख्यालय पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक ग्रामीण ने डीएम कार्यलय पर न सिर्फ हंगामा खड़ा कर दिया बल्कि अपने ऊपर केरोसिन डाल कर आत्मदाह का प्रयास किया। इस दौरान मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने बमुश्किल आत्मदाह कर रहे ग्रामीण को बचाया। पुलिस कर्मियों ने ग्रामीण के हाथ से केरोसिन की बोतल और माचिस छीन ली। ग्रामीण ने शेखपुरा बिजलीघर पर तैनात जेई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीण के मुताबिक़ बिजली घर पर तैनात जेई ने 20 हजार…
UP Basic School : अब स्कूल में सरकारी अध्यापकों का होगा मूल्यांकन, बच्चों को पढ़ाते हुए क्लास रूम की होगी रिकॉर्डिंग
UP Basic School : उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग बेसिक स्कूलों में नया प्रयोग करने की तैयारी में है। सरकारी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाते वक्त अध्यापकों का मूल्याकंन करने का फैसला लिया है। सरकारी स्कूलों के क्लास रूम की पढ़ाते वक्त वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जायेगी। सरकार के इस फैसले से सरकारी अध्यापकों की चिंताए बढ़ना लाज़मी है। आपको बता दें कि परिषदीय विद्यालयों में प्रभावी कक्षा शिक्षण के लिए एससीईआरटी की ओर से विभिन्न कवायद की जाती है। इसमें टेक्स्ट बुक से लेकर विभिन्न सपोर्टिंग सुपरविजन भी किया जाता है।…
Bijnor Crime News : वो दागती रही-पति चिल्लाता रहा, तीसरी आंख ने सामने ला दी बेरहम पत्नी की खौफनाक करतूत
Bijnor Crime News : वो दागती रही-पति चिल्लाता रहा, तीसरी आंख ने सामने ला दी बेरहम पत्नी की खौफनाक करतूत Published By Roshan Lal Saini Bijnor Crime News : एक ऐसी कलयुगी पत्नी का चेहरा समाज के सामने बेनकाब हुआ है। जिसने अपने ही पति उत्पीड़न के लिए दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी। जिसे देखकर हर कोई शर्मसार हो जाए। बीवी के रूप में बेरहम पत्नी का खौफनाक चेहरा सामने आया है। बेरहम पत्नी ने पति के साथ ऐसी दरिंदगी की जिसे देखकर हर किसी की रूह कांप…
