गोरखपुर : कोतवाली इलाके के घोष कंपनी चौक के पास चार मंजिला मस्जिद की ऊपरी दो मंजिलों को प्रबंधन से जुड़े लोगों ने गिराना शुरू कर दिया है। नगर निगम की जमीन के बगल में बनी अबू हुरैरा मस्जिद को कुछ दिन पहले नोटिस भेजकर इसे अवैध निर्माण बताया गया था। नोटिस में 15 फरवरी को 15 दिन के अंदर ऊपरी दो मंजिलों को गिराने का नोटिस दिया गया था। हालांकि GDA के नोटिस को अवैध बताते हुए मस्जिद प्रबंधन ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका भी दाखिल की है। जिस…
Category: शासन/प्रशासन
CM Yogi : सीएम योगी का बड़ा ऐलान, महाकुंभ ड्यूटी करने वाले 75000 पुलिसकर्मियों को 10000 बोनस, एक सप्ताह की छुट्टी और मेडल
प्रयागराज : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ-2025 के समापन के अवसर पर आयोजित पुलिसकर्मियों के साथ विशेष संवाद कार्यक्रम में कई घोषणाएं कीं। पुलिसकर्मियों के धैर्य की सराहना करते हुए योगी ने यूपी के 75 हजार पुलिसकर्मियों को ‘महाकुंभ सेवा मेडल’, 10 हजार का विशेष बोनस और एक सप्ताह की छुट्टी देने की घोषणा की। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को महाकुंभनगर में पुलिसकर्मियों और अधिकारियों से संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े और ऐतिहासिक आयोजन महाकुंभ को सफल बनाने में पुलिसकर्मियों…
Action Against Haji Iqbal : पूर्व बसपा एमएलसी हाजी इकबाल पर ईडी ने कसा शिकंजा, 10 अरब की 3 चीनी मिलें जब्त
सहारनपुर : चीनी मिल घोटाले में आरोपी सहारनपुर के पूर्व बसपा एमएलसी हाजी इकबाल के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय की लखनऊ जोन की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है। ईडी की टीम ने हाजी इकबाल और उनके रिश्तेदारों की तीन चीनी मिलें जब्त की हैं। ये चीनी मिलें यूपी के बैतालपुर, भटनी और शाहगंज में हैं। ईडी के मुताबिक तीनों मिलों की कीमत करीब 10 अरब रुपये है। ईडी के अधिकारियों ने गुरुवार देर रात तक मामले की जांच की। जब्त की गई चीनी मिलें मेसर्स मेलो इंफ्राटेक प्राइवेट…
Farmer Sucide : शामली के गन्ना किसान की आत्महत्या ने सिस्टम पर उठाए सवाल!
गन्ना किसान : पश्चिमी उत्तर प्रदेश को कभी ‘चीनी का कटोरा’ कहा जाता था, लेकिन अब इस कटोरे में दरारें पड़ गई हैं। कभी खुशहाली की मिसाल माने जाने वाले गन्ना किसान आज अपनी ही फसल के दाम के लिए दर-दर भटक रहे हैं। सरकारी आंकड़ों और हकीकत में लगातार अंतर बढ़ता जा रहा है। गन्ने का उचित दाम न मिलना, बढ़ती महंगाई और परिवार की जरूरतों को पूरा न कर पाना किसानों को ऐसे दोराहे पर ला खड़ा कर दिया है, जहां उनके पास आत्महत्या के अलावा कोई विकल्प…
CM Yogi : विधान परिषद् में बोले सीएम योगी, यूपी में 10 करोड़ लोगों को मिला आयुष्मान और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ
मुख्यमंत्री योगी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद को संबोधित किया और एक सवाल के जवाब में प्रदेश की जनता को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि लोगों को आयुष्मान भारत योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को विधान परिषद में प्रश्नकाल के दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में बताया। सीएम ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में किसी भी गरीब व्यक्ति के लिए इलाज…
Lucknow News : बेटी के लापता होने पर कार्रवाई न होने से नाराज दंपत्ति लखनऊ पहुंचे, सत्र के बीच में विधानसभा के सामने आत्मदाह करने की कोशिश की
लखनऊ : सोमवार को कानपुर के एक दंपत्ति ने सत्र के बीच में विधानसभा गेट नंबर-5 के बाहर आत्मदाह करने की कोशिश की। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने सतर्कता दिखाते हुए उन्हें रोक लिया। परिजनों का आरोप है कि बेटी के लापता होने के मामले में पुलिस ने उचित कार्रवाई नहीं की, इससे आहत होकर दंपत्ति विधानसभा के सामने आत्मदाह करने पहुंचे। पुलिस ने बताया कि गुमशुदगी के मामले में जांच चल रही है। जानकारी के मुताबिक, कानपुर निवासी राकेश दुबे (56) और उनकी पत्नी (54) बेटी के…
Bareilly Crime : एसपी को घसीटने वाले तीन सिपाहियों समेत चार दोषी करार, एसपी ट्रेफिक को जान से मारने के लिए घटना को दिया था अंजाम
बरेली : वर्ष 2010 में एसपी ट्रैफिक कल्पना सक्सेना को कार से कुचलकर और घसीटकर जान से मारने का प्रयास करने वाले तीन सिपाहियों समेत चार आरोपियों को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरेश कुमार गुप्ता ने दोषी करार दिया है। शुक्रवार को कोर्ट ने फैसला सुनाया। इसके बाद चारों दोषियों को जेल भेज दिया गया है। सजा पर सुनवाई 24 फरवरी को होगी। आईपीएस कल्पना वर्तमान में गाजियाबाद में अपर पुलिस आयुक्त हैं। घटना दो सितंबर 2010 को कैंट थाना क्षेत्र में बरेली-शाहजहांपुर रोड पर मजार के पास हुई…
Mahakumbh 2025 : महाकुंभ से जेल में पहुंचा संगम का जल, गंगा जल में डुबकी लगाकर हर हर गंगे बोले कैदी
सहारनपुर : यूपी सरकार ने महाकुंभ की आस्था और भक्ति से जेलों में बंद कैदियों को भी अछूता नहीं छोड़ा है। प्रयागराज के महाकुंभ से सरकार ने सहारनपुर की जेल में संगम का जल भेजा है। महाकुंभ से जेल तक पहुंचे पवित्र जल में कैदियों और बंदियों ने न सिर्फ स्नान किया बल्कि ‘हर-हर गंगे’ और ‘गंगा मां की जय’ के नारे भी लगाए। महाकुंभ की आस्था का प्रतीक सहारनपुर जेल परिसर और फतवों नगरी देवबंद में भी देखने को मिला। आपको बता दें कि संगम नगरी से मां गंगा…
UP Budget Session : सपा विधायक ने बोला महंगाई डायन खाए जात, सुनते ही सदन में लगे ठहाके, CM योगी बोले- सपा कार्यकर्ता जिसका खाते हैं, उसमें छेद जरूर करते हैं
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट सत्र में सपा विधायकों द्वारा उठाए गए महंगाई के मुद्दे पर करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि आप (सपा) पेशे से समाजवादी हैं। जो हाथ आपको खिलाता है, उसी को काटते हैं। इसलिए आपको नहीं पता कि उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए सरकार क्या कर रही है। नेता प्रतिपक्ष समाजवादी पार्टी के नेता माता प्रसाद पांडेय के पूरक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों का परिणाम है कि वर्ष 2027 तक हम 1 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था…
UP Budget 2025 : गरीब परिवारों की बेटियों की शादी में मदद करेगी योगी सरकार, बजट में 200 करोड़ का प्रावधान
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए वार्षिक बजट पेश किया. गुरुवार को विधानसभा में पेश किया गया बजट प्रदेश के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा बजट है. बजट का आकार 8 लाख 8 हजार 736 करोड़ 6 लाख रुपये है, जो वर्ष 2024-2025 के बजट से 9.8 प्रतिशत अधिक है. इस बजट में समाज के हर वर्ग के समावेशी विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है. सरकार ने बुजुर्गों, किसानों, अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग, दिव्यांगजन…
