आगरा : सपा प्रमुख अखिलेश यादव आगरा आए और अपनी ही पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने 2027 के चुनाव को लेकर अपनी योजना भी बताई कि किस मुद्दे पर सपा विपक्ष को मात देने की तैयारी कर रही है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आगरा में सामाजिक न्याय की नई क्रांति का नारा दिया। उन्होंने कहा कि आगरा सामाजिक न्याय की वैचारिक लड़ाई का नया केंद्र बनकर उभरेगा। उन्होंने शनिवार को साफ कर दिया कि 2027 का चुनाव अगड़ा बनाम पीडीए होगा।

सपा प्रमुख ने पीडीए कार्ड को नई धार देते हुए सपा कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया. कहा कि वे आगरा में संकल्प लें और इसे सामाजिक न्याय का प्रतीक मानें. सपा 2024 में पीडीए से मिली सफलता को 2027 के चुनाव में भुनाने को आतुर है। इसलिए शनिवार को एक तरफ योगी सरकार में पीडीए के लोगों पर हो रहे अत्याचार उनके निशाने पर रहे तो दूसरी तरफ बाबा साहब के संविधान को पीडीए के लिए ढाल बताया। आगरा में नौ विधानसभा सीटें हैं और 15 लाख से ज्यादा दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक मतदाता हैं। बाह की सीट को छोड़ दें तो बाकी आठ सीटों पर सपा कभी खाता नहीं खोल पाई।
अखिलेश यादव ने कहा कि 30 साल से सपा तीसरी सबसे बड़ी पार्टी रही है। लेकिन 2022 के चुनाव में सपा, कांग्रेस और रालोद ने गठबंधन कर चुनाव लड़ा। इससे वोट प्रतिशत बढ़ा और गठबंधन नौ में से छह विधानसभा सीटों पर दूसरे नंबर पर रहा। राणा सांगा पर हुए बवाल के बाद सपा सुमन को दलित नेता के तौर पर पेश कर बाबा साहब के नाम पर दलितों को लुभाने की कोशिश कर रही है। साथ ही अल्पसंख्यक और गैर यादव मतदाताओं में भी पैठ बनाने की कोशिश कर रही है।
सांसद के आवास पर हुए हमले को सपा दलित नेता के घर पर हमले के तौर पर प्रचारित कर रही है। महापुरुषों पर टिप्पणी न करने की सलाह सपा मुखिया ने पार्टी पदाधिकारियों को महापुरुषों पर टिप्पणी न करने की स्पष्ट हिदायत दी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इतिहास को इतिहास ही रहने देना चाहिए। क्योंकि इतिहास में कई ऐसी बातें होती हैं, जो न तो हमें पसंद आएंगी और न ही उन्हें। सपा मुखिया के आगमन पर आगरा, मथुरा, हाथरस, इटावा और मेरठ से कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारी आगरा आए थे। Akhilesh Yadav
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...