सड़क हादसे में बच्ची समेत एक परिवार चार लोगों की दर्दनाक मौत, क्रेटा कार की टक्कर हादसा, गांव में  पसरा मातम

सड़क हादसे में बच्ची समेत एक परिवार चार लोगों की दर्दनाक मौत, क्रेटा कार की टक्कर हादसा, गांव में  पसरा मातम

सहारनपुर : सहारनपुर के बिहारीगढ़ थाना इलाके में शनिवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। बेहट रोड पर धौला कुआं के पास तेज रफ्तार क्रेटा कार ने बाइक सवार परिवार को पीछे से टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार चारों लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक युवक, उसकी मां, बहन और ढाई साल की बेटी शामिल हैं। एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत से मलकपुर गांव में मातम छा गया है और हर आंख नम है।

मलकपुर निवासी 26 वर्षीय लविश अपनी मां राजदुलारी (55), बहन अंजना उर्फ ​​तन्नू (20) और ढाई साल की बेटी रूही के साथ बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। वह कोठड़ी में अपने ससुराल गया था और अपनी मां, बहन और बेटी के साथ घर लौट रहा था। जैसे ही उसकी बाइक धौलाकुआं गांव के पास पहुंची, पीछे से आ रही तेज रफ्तार क्रेटा कार ने उसे टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चकनाचूर हो गई और चारों लोग सड़क से दूर जा गिरे। हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आस-पास के गांववालों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों की मदद से गांववालों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद चारों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की। पुलिस अधिकारी जिला अस्पताल भी पहुंचे और जरूरी कार्रवाई शुरू की।

परिवार वालों ने बताया कि लविश परिवार का मेहनती और जिम्मेदार सदस्य था। वह मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालता था। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था और उसकी शादी 2022 में हुई थी। उसके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी रूही हैं। हादसे में बेटी रूही की भी मौत हो गई, जबकि छोटा बेटा घर पर सुरक्षित है। एक ही हादसे में परिवार के चार सदस्यों को खोने से परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जब मृतक के परिजन जिला अस्पताल पहुंचे तो वहां का नजारा दिल दहला देने वाला था। वहां मौजूद लोगों की चीखें सुनकर उनकी आंखें भर आईं। मां, बहन और बेटी के साथ बेटे को खोने से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। हादसे की खबर जैसे ही मलकपुर गांव पहुंची, वहां मातम छा गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पहुंचे और दुखी परिवार को ढांढस बंधाने की कोशिश की।

ग्रामीणों का कहना है कि लविश अपने अच्छे व्यवहार और मेहनत के लिए गांव में जाना जाता था। उसकी मां राजदुलारी परिवार में सबसे बड़ी सदस्य थीं, जबकि अंजना सिर्फ 20 साल की थी। ढाई साल की रूही की मौत सबसे ज्यादा दुखद रही। ग्रामीणों का कहना है कि एक ही परिवार के चार सदस्यों के अंतिम संस्कार से पूरा इलाका गमगीन हो गया है। इस बीच, एसपी ग्रामीण मयंक पाठक ने बताया कि हादसे में एक लड़की समेत एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद क्रेटा कार के ड्राइवर के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts