राज्यपाल ने नीलम संजीव रेड्डी जयंती पर दी श्रद्धाजंलि

चंडीगढ़, 19 मई। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न स्वर्गीय नीलम संजीव रेड्डी की जयंती के अवसर पर हरियाणा राजभवन में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

नीलम संजीव रेड्डी ने 1977 से 1982 तक भारत के छठे राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया। 

भारत के राष्ट्रपति बनने से पूर्व वे आंध्र राज्य के उपमुख्यमंत्री और संयुक्त आंध्र प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री, लोकसभा के दो बार के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री भी रहे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts