सहारनपुर : जिले के थाना नागल क्षेत्र के गांव लाखनौर में 27 वर्षीय ग्राम सेवक अधिकारी कोमल की हत्या का मामला सामने आने से सनसनी फैल गई। कोमल गुरुवार रात अपने घर के कमरे में सो रही थी, जबकि उसके माता-पिता घर से अलग बने घेर में सोए हुए थे। शुक्रवार सुबह जब माता-पिता घर पहुंचे तो बेटी का शव बेड पर पड़ा मिला। बेटी को मृत देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह…
Day: October 16, 2026
फिरोजाबाद में सामूहिक विवाह समारोह, 196 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ
फिरोजाबाद : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत तिलक कॉलेज में आयोजित समारोह में 196 जोड़े विवाह बंधन में बंध गए। इनमें हिंदू समाज के 129 और मुस्लिम समाज के 67 जोड़े शामिल रहे। हिंदू जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लिए, जबकि मुस्लिम जोड़ों का निकाह उनकी धार्मिक परंपराओं के अनुसार संपन्न कराया गया। समारोह में प्रशासन की ओर से नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी शुरू करने के लिए उपहार और घरेलू उपयोग की विभिन्न सामग्री भी प्रदान की गई। कार्यक्रम में अलग-अलग विकास खंडों और नगरीय निकायों से…
राजपाल सैनी फिर थामेंगे सपा का दामन, मीरापुर सीट से टिकट के दावेदार
मुजफ्फरनगर : पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में दल बदलने के लिए चर्चा में रहने वाले पूर्व सांसद और विधायक राजपाल सैनी एक बार फिर समाजवादी पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। बसपा, रालोद, सपा और भाजपा में रह चुके राजपाल सैनी शुक्रवार को लखनऊ में सपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। बताया जा रहा है कि इस संबंध में उनकी सपा प्रमुख अखिलेश यादव से बातचीत हो चुकी है। समर्थकों के साथ लखनऊ पहुंचे राजपाल सैनी की सपा में वापसी को पश्चिमी यूपी की सियासत के लिहाज से अहम माना…
