सहारनपुर : देवबंद कस्बे की वाल्मीकि बस्ती में शनिवार सुबह चाकूबाजी की घटना में 36 वर्षीय सुमित की मौत हो गई। आरोप है कि बस्ती के ही राहुल ने सुमित पर चाकू से हमला किया। गंभीर रूप से घायल सुमित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) देवबंद ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी राहुल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल वारदात के पीछे की वजह स्पष्ट…
Day: October 17, 2026
शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, नेपाल तक तलाश तेज
लखनऊ : राजधानी के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में पुलिस ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। अदालत ने मुख्य आरोपी बताई जा रही मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और चालक तनवीर अली उर्फ दानिश के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है। हजरतगंज पुलिस ने तीनों की गिरफ्तारी के लिए अदालत में अर्जी दी थी। पुलिस की टीमें नेपाल सीमा के आसपास दबिश दे रही हैं। आरोपियों की संभावित लोकेशन का पता लगाने के लिए बहराइच पुलिस और नेपाल की संबंधित एजेंसियों से भी संपर्क…
90.59 लाख की साइबर ठगी से जुड़ी स्कोडा कार दो साल से थाने में खड़ी, इनामी श्रद्धा दुबे के नाम पर रजिस्ट्रेशन
सहारनपुर : साइबर ठगी के जरिए 90.59 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में बरामद की गई लग्जरी स्कोडा कार करीब दो साल से सहारनपुर साइबर क्राइम थाने में खड़ी है। दिल्ली नंबर की इस कार का पंजीकरण 25 हजार रुपये की इनामी श्रद्धा दुबे के नाम पर दर्ज बताया जा रहा है। पुलिस जांच में कार की खरीद को कथित तौर पर साइबर ठगी से हासिल रकम से जोड़ा गया था। दिसंबर 2024 में कार्रवाई के दौरान पुलिस ने वाहन को बरामद कर सीज कर दिया था। अब लंबे समय…
