डायल 112 टीम पर ग्रामीणों ने लोहे की रॉड से किया हमला, गाड़ी का शीशा भी तोडा, एक आरोपी गिरफ्तार

Saharanpur News

सहारनपुर : सहारनपुर के थाना मिर्जापुर इलाके के गांव नानूवाला में झगड़े की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस टीम पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि एक ही समुदाय के दो गुटों के बीच विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। ग्रामीणों के हमले में पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए, लेकिन डायल 112 की गाडी का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। जैसे तैसे पुलिस कर्मियों ने मौके से भाग कर जान मचाई।

आपको बता दें कि सोमवार की डायल 112 को सुचना मिली थी कि एक ही समुदाय के दो गुटों में विवाद हो गया। सुचना मिलते ही डायल 112 की गाडी गांव में पहुंच गई। जहां डायल 112 पर तैनात कर्मियों ने मामले को शांत कराने की कोशिश की तो कुछ ग्रामीणों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जैसे तैसे पुलिस कर्मी अपनी में गाड़ी में बैठ कर भागने की कोशिश की। बावजूद इसके ग्रामीणों की भीड़ ने उनकी गाड़ी को रोके रखा और मारपीट करते रहे।

इस दौरान डायल 112 की गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। जिससे गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सीओ बेहट एस.एन. वैभव पांडे ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए साहिब नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस टीम पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts