यूपी मौसम : दो मार्च को पहाड़ों पर सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर चार मार्च से उत्तर प्रदेश के मौसम पर पड़ने लगेगा। इसके चलते मंगलवार को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिमी हवाएं चलेंगी। हवाओं के चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की जाएगी।

उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। आसमान साफ रहने से दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रात के तापमान में कमी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार 15 मार्च तक मौसम ऐसा ही रहेगा। उसके बाद धीरे-धीरे तापमान बढ़ने लगेगा।

उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। आसमान साफ रहने से दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रात के तापमान में कमी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार 15 मार्च तक मौसम ऐसा ही रहेगा। उसके बाद धीरे-धीरे तापमान बढ़ने लगेगा।
लखनऊ में रविवार सुबह से आसमान साफ रहा, तेज धूप निकली। अधिकतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को लखनऊ में आसमान साफ रहेगा, तेज धूप निकलेगी। अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
रविवार को उत्तर प्रदेश में बिजनौर सबसे ठंडा जिला रहा। यहां न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान वाराणसी जिले में 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल सिंह ने बताया कि 2 मार्च से सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर मंगलवार को उत्तर प्रदेश में महसूस किया जाएगा, जिसके चलते 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवाएं चलेंगी। 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी और न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी। 24 घंटे बाद अधिकतम तापमान में फिर से कमी आएगी। Weather Update
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...