Published By Roshan Lal Saini
Saharanpur Loksabha Chunav : लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए चल रहा चुनाव प्रचार पहिया बुधवार शाम को थम गया है। इसके बाद सभी पार्टियों के प्रत्याशी और नेता वोटों की गुणा-भाग में जुट गए हैं। शुक्रवार को पहले चरण के लिए मतदान होगा। इसके लिए निर्वाचन आयोग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदान स्थलों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना की जा रही हैं। यूपी की नंबर एक लोकसभा सीट सहारनपुर की बात करें तो इस सीट पर भाजपा के राघव लखनपाल शर्मा और इंडिया गठबंधन के इमरान मसूद के बीच कड़ा मुकाबला देखा जा रहा है। जबकि बसपा के माजिद अली तीसरे नंबर के लिए चुनावी जंग लड़ रहे हैं।
ये भी पढ़िए … रोड शो के जरिये मुस्लिम मतदाताओं को साध गई प्रियंका गांधी, पीएम मोदी पर रही हमलावर
आपको बता दें कि सहारनपुर लोकसभा सीट पर सभी दलों की नजर टिकी हुई है। जहां मंगलवार को सीएम योगी रोड शो कर गए हैं वहीं बुधवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इमरान मसूद के पक्ष में रोड शो किया है। भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में पीएम मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई बड़े दिग्गज नेताओं ने चुनावी सभाएं की हैं। वहीं बसपा प्रत्याशी माजिद अली के लिए बसपा सुप्रीमो मायावती भी चुनावी रैली कर चुकी हैं। राजनितिक विशलेषकों के मुताबिक़ मायावती और प्रियंका गांधी का सहारनपुर दौरा ख़ास असर नहीं कर पायेगा। पहले चरण के चुनाव में गठबंधन और बसपा पूरी तरह निष्क्रिय नजर आई है। जिसका सीधा फायदा भाजपा-रालोद गठबंधन को मिल सकता है। Saharanpur Loksabha Chunav
ये भी देखिये … बसपा प्रत्याशी बोले मेरे साथ भाजपा ने कर दिया खेला
जनपद सहारनपुर की सात विधान सभाओं के 26,01,976 मतदाता दो लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। सहारनपुर की 7 विधान सभा सीटों में से 5 विधान सभा क्षेत्र बेहट, सहारनपुर नगर, सहारनपुर देहात, देवबंद और रामपुर मनिहारान विधानसभा क्षेत्र सहारनपुर लोकसभा सीट में आते हैं। जबकि नकुड और गंगोह दो विधानसभा सीट कैराना लोकसभा क्षेत्र में हैं। ऐसे में अगर सहारनपुर लोकसभा सीट की बात करें तो यहां 18,55,310 मतदाता हैं।
वहीं गंगोह और नकुड़ कैराना लोकसभा सीट में आने वाले दो विधानसभा सीटों पर मतदाताओं की संख्या 74,6,666 है। जनपद के 2708 मतदेय स्थलों पर मतदान होगा। इनमें से 746 अति संवेदनशील मतदेय स्थलचिनहट किये गए हैं। मतदान को सुचारू कराने के लिए जिले को 22 जोन एवं 216 सेक्टर में बांटा गया है। चुनाव को स्वतंत्र, पारदर्शी एवं शांतिपूर्वक कराने के लिए 1377 मतदेय स्थलों पर वैबकास्टिंग कराई जाएगी। जनपद में सुरक्षा की दृष्टि से 17 हजार जवान तैनात रहेंगे। Saharanpur Loksabha Chunav
उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अर्चना द्विवेदी ने बताया कि लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पोलिंग बूथ तैयार कर लिए गए हैं। बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे से पोलिंग पार्टियां जनता रोड स्थित वेयर हाउस परिसर से मतदान केंद्रों के लिए रवाना की जा रही है। सहारनपुर लोकसभा सीट पर कुल 10 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। जिनमे से भाजपा, इंडिया गठबंधन और बसपा प्रत्याशी हैं। Saharanpur Loksabha Chunav
पार्टी ——— प्रत्याशी
भाजपा ——- राघव लखनपाल
कांग्रेस ——- इमरान मसूद
बसपा ——– माजिद अली
निर्दलीय —– तसमीम बानो
निर्दलीय —– कामरान
निर्दलीय —— राजकुमार
निर्दलीय —— शबनम
निर्दलीय ——-शहबाज
निर्दलीय —— राशिद खां
भाजपा ——- राघव लखनपाल
कांग्रेस ——- इमरान मसूद
बसपा ——– माजिद अली
निर्दलीय —– तसमीम बानो
निर्दलीय —– कामरान
निर्दलीय —— राजकुमार
निर्दलीय —— शबनम
निर्दलीय ——-शहबाज
निर्दलीय —— राशिद खां
अखिल भारतीय परिवार पार्टी — मोहम्मद इनाम
सातो विधान सभा सीटों के मतदाताओं पर एक नजर
विधानसभा ——— पुरुष —– महिला—- अन्य ———- कुल
सहारनपुर नगर —- 236658 — 215572 —49 —— 452279
सहारनपुर देहात —- 195096 — 17338—– 10 —— 368424
रामपुर मनिहारान — 168989 — 147868 — 02—– 316859
बेहट ——— ——-196643 — 177842 — 11 —– 374496
देवबंद ————– 182710— 160531 —- 11——343252
नकुड ————— 189577 — 170242 —- 06 —– 359825
गंगोह ————— 204780 — 182054 —-07 —— 386841
बेहट ——— ——-196643 — 177842 — 11 —– 374496
देवबंद ————– 182710— 160531 —- 11——343252
नकुड ————— 189577 — 170242 —- 06 —– 359825
गंगोह ————— 204780 — 182054 —-07 —— 386841
योग —————- 1374453— 1227427 — 96 —— 2601976
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...